57 दिन बाद अर्धसैनिक बल के जवान को राहत

धर्मशाला। नाबालिग लड़की से दुराचार के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे अर्धसैनिक बल के जवान की जमानत अर्जी मंजूर हो गई है। अदालत ने 57 दिन के बाद अर्धसैनिक बल के जवान की जमानत मंजूर कर राहत प्रदान की है। आरोपी जवान को इसके लिए दो लाख रुपए बतौर सिक्योरिटी फंड और एक लाख रुपए निजी मुचलके के तौर पर जमा करवाने होंगे। एसएचओ देशराज चंद्रोटिया जमानत मंजूर होने की पुष्टि है। गौरतलब है कि 18 से 22 मार्च तक पुलिस स्टेडियम धर्मशाला में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स…

Read More

आधा दर्जन पंचायतों में रातभर बिजली गुल

बैजनाथ (कांगड़ा)। वीरवार शाम को आए तेज तूफान के कारण राजिंद्रो पैलेस के समीप और माहलपट्ट में पेड़ गिरने से निचले क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों में वीरवार रात बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह ही कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत कर्मचारी आपूर्ति को बहाल करने में सफल हुए। ग्यारह केवी लाइन पर दो बड़े पेड़ों के गिरने से निचले क्षेत्र के महाकाल, कुंसल, चौबू, बही सकडी और लंघु गदियाड़ा आदि क्षेत्रों में वीरवार शाम करीब सात बजे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारी देर रात तक…

Read More

पत्नी से तंग आकर खुद को लगाई आग

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर में गांव राजा का तालाब के तहत पत्नी तथा ससुराल पक्ष से तंग आकर एक पति ने खुद को आग लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक उमेश कुमार के पिता चैनो राम निवासी राजा का तालाब ने नूरपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके बेटे उमेश कुमार ने अपनी पत्नी पल्लवी, ससुर शाम लाल तथा साले छोटू से तंग आकर खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे उसकी…

Read More

पटवारी देगा सरकारी जमीन का पर्चा

पालमपुर (कांगड़ा)। सरकारी जमीन का पर्चा लेने के लिए अब उपमंडल अधिकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोगों को जमीन का पर्चा अबस्थानीय पटवारी के पास ही मिल जाएगा। उपमंडल पालमपुर में पटवारियों को इसके आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक गांव में सरकारी जमीन पर होने वाले पंचायत कार्यों या किसी सरकारी जमीन को लेकर उसकी जानकारी पुख्ता करने के लिए उसका पर्चा लेने या अन्य सरकारी दस्तावेज के लिए पहले एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब यह पर्चा या इससे संबंधित अन्य…

Read More

हिमाचल में आठ महीने बाद बहाल हुई हवाई सेवा

करीब आठ महीने लंबे इंतजार के बाद हिमाचल के तीन में से दो एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बहाल हो गईं। सुबह करीब साढे़ सात बजे कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान उतरा। इसमें फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक महेश मांजरेकर भी शामिल थे। मांजरेकर यहां तमिल फिल्म की शूटिंग करेंगे। कुल 33 मुसाफिर पहली फ्लाइट से आए और 20 वापस दिल्ली गए। इस तरह भुंतर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई पहली उड़ान के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री ने भी दस्तक दी। होटेलियर एसोसिएशन से लेकर टैक्सी आपरेटरों तक…

Read More

धर्मशाला नप का 5.53 करोड़ का बजट पास

धर्मशाला। नगर परिषद धर्मशाला ने अपनी वित्त कमेटी की बैठक में वर्ष 2013-14 के लिए बजट पारित कर दिया है। वीरवार को नगर परिषद अध्यक्ष कमला पटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बार 5 करोड़ 53 लाख रुपए का अनुमानित बजट पास किया गया। इसमें से 4 करोड़ 91 लाख 78 हजार 716 रुपए का अनुमानित खर्च रखा गया। नगर परिषद इस राशि को कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, सफाई व्यवस्था, शहर के विकास कार्य, स्ट्रीट लाइट, जरूरतमंदों के लिए कार्य और रिटेनिंग वाल जैसी मदों पर खर्च करेगी।…

Read More

तीन दिन बाद दस मिनट पानी

नूरपुर (कांगड़ा)। विकास खंड नूरपुर की पंचायत अघार के गांव टुंड के बाशिंदे तीन महीने से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। गरमी के मौसम में प्राकृतिक स्रोत सूखने के कगार पर हैं। ऐसे में पीने के पानी के एकमात्र सहारे आईपीएच विभाग के नलों ने भी लोगों को धोखा देना शुरू कर दिया है। पिछले करीब तीन माह से लोगों को विभाग के नलों से नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां तीसरे दिन कुछ समय के लिए ही पानी की सप्लाई आ…

Read More

सचिन के दीदार को युवा बेकरार

पपरोला (कांगड़ा)। आईपीएल के आखिरी पड़ाव में धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 18 मई को किंग्स इलेवन पंजाब व मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच को लेकर क्षेत्र के युवाओं में भारी क्रेज है। युवा शनिवार को खासतौर पर सचिन की पारी का वेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। युवाओं में सचिन तेंदुलकर को साक्षात बल्लेबाजी करते हुए देखने को लेकर भारी उत्साह है। इस मैच की खातिर क्रिकेट प्रेमियों ने बाकायदा सस्ती से लेकर महंगी टिकटें खरीद रखी हैं। कृष्णानगर के पंकज का कहना है कि वह…

Read More

मुल्थान में खामोश हुए सैकड़ों फोन

मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल के अंतर्गत मुल्थान तहसील की तीन पंचायतों में 15 दिनों से सैकड़ों मोबाइल फोन और लैंडलाइन फोन ठप पड़े हैं। इससे उपभोक्ताओं को तो परेशानी हो रही है। साथ ही इस कारण विभाग के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। फोन ठप होने का कारण बरोट से लुहारड़ी के बीच मार्ग पर ओएफसी लाइन का कटना बताया गया है। उपभोक्ताओं में रिशि राज, शांता देवी, रूप लाल, रमेश, ज्ञान चंद, रामू राम, रोशन लाल एवं सूरत राम ने जारी संयुक्त बयान में कहा है कि…

Read More

न्यूगल में अवैध खनन, आरठ के लोग भड़के

पालमपुर (कांगड़ा)। परौर के साथ लगती न्यूगल खड्ड में हो रहे अवैध खनन को लेकर आरठ के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस अवैध खनन को नहीं रोका तो उनकी जमीनें बर्बाद हो जाएंगी। विभाग को इस बारे में कई बार बताया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने इस बाबत अब विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल को भी एक पत्र लिख दिया है। न्यूगल खड्ड परौर में अवैध खनन से हो रहे रास्तों व वन भूमि के नुकसान पर लोगों में विभाग के…

Read More