दर्शकों ने महंगी टिकटों से की तौबा

धर्मशाला। आईपीएल सीजन छह के धर्मशाला में वीरवार को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच हुए मुकाबले में दर्शकों ने महंगी टिकटों से तौबा किया। वीआईपी स्टैंड की अधिकांश सीटें मैच के दौरान खाली रह गईं। जानकारी के मुताबिक पहले मैच के लिए पंद्रह सौ से ऊपर की टिकटें कम ही बिकीं। मैच शुरू होने तक उम्मीद की जा रही थी कि वीआईपी स्टैंड पैक होगा, लेकिन अधिकांश टिकटें अनसोल्ड ही रहीं। हालांकि दूसरी तरफ जनरल स्टैंड पूरी तरह से पैक थे। वीरवार को मैच वाले दिन…

Read More

ये कैसा रेनशेल्टर : टैक्सियां अंदर, मुसाफिर बाहर

धर्मशाला।कोतवाली बाजार धर्मशाला में बने रेन शेल्टर पर टैक्सी आपरेटर्स का कब्जा है। बारिश और धूप में यहां टैक्सियां रेन शेल्टर के भीतर और मुसाफिर बाहर खड़े होते हैं। नगर परिषद धर्मशाला ने चिरलंबित मांग को देखते हुए मुसाफिरों की सुविधा के लिए हाल ही में यहां रेन शेल्टर का निर्माण करवाया है। लेकिन मुसाफिरों को बारिश और धूप में जगह न मिलने से सुविधा कम जबकि असुविधा ज्यादा हो रही है। हालांकि रेन शेल्टर के साथ दीवार पर नो पार्किंग का बोर्ड भी चस्पां है। लेकिन बोर्ड को अनदेखा…

Read More

दुराचार के आरोपी की कोर्ट में पेश आज

धर्मशाला। नाबालिग युवती से दुराचार के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे अर्धसैनिक बल के जवान का न्यायिक रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। धर्मशाला पुलिस आरोपी जवान को सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से जारी समन पर दुराचार मामले में पीड़ित नाबालिग युवती और आरोपी युवक का मेडिकल करने वाले चिकित्सक बीते 23 अप्रैल को धर्मशाला अदालत को मेडिकल रिपोर्ट समेत मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवा चुके हैं। चिकित्सक के बयान लेने के उपरांत अदालत ने मेडिकल पर आने वाले…

Read More

शहर के दो वार्डों में पार्किंग का काम लटका

चंबा। शहर के दो वार्डों में पार्किंग का काम अधर में लटक गया है। इस कारण शहरवासियों को वाहन खड़े करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से शहर के जुलाहकड़ी, सुलतानपुर व जनसाली वार्ड में पार्किंग का निर्माण किया जाना है। इसके लिए नगर परिषद को 20-20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके अलावा पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुके हैं। नगर परिषद की ओर से सुलतानपुर वार्ड में तो पार्किंग निर्माण का काम शुरू कर दिया…

Read More

खराब मौसम ने ढाया कहर

धर्मशाला/बैजनाथ/पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। इससे कई जगह नुकसान की भी सूचना है। उपमंडल बैजनाथ के बीड़ गांव में वन विभाग के रेस्ट हाउस को जाने वाले रास्ते में सफे दे का एक बड़ा पेड़ गिरने से हरनाम सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, उपमंडल पालमपुर, धर्मशाला, शाहपुर, बैजनाथ तथा कांगड़ा में हुई भारी बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। शनिवार दोपहर से हुई बारिश ने गेहूं व आलू की फसल को नुकसान पहुंचाया। इलाके के गांवों में खेतों में पड़ी…

Read More

जयघोषों से भक्तिमय हुआ नूरपुर उपमंडल

नूरपुर (कांगड़ा)। भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को तहसील नूरपुर की ब्राह्मण सभा की ओर से प्रधान अनूप शर्मा की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शाम के समय नूरपुर के चौगान स्थित माता शीतला माता मंदिर से निकली तथा दर्जनाें गाड़ियों के काफिले में यह यात्रा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में से होती हुई जसूर में जाकर रुकी। जसूर की ब्राह्मण सभा इकाई के प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा की देखरेख में इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज के निवास स्थान पर हुआ।…

Read More

धर्मशाला शहर के लिए 21 करोड़ की पेयजल योजना

धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के शहरों में बढ़ती आबादी के कारण उत्पन्न हो रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा दीर्घकालीन योजनाएं तैयार की जा रही हैं। सुधीर शर्मा ने बताया कि शिमला शहर के लिए 516 करोड़ रुपए की उठाऊ पेयजल योजना केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। इस योजना के अंतर्गत सतलुज नदी पर बने कौल डैम से शिमला शहर के लिए पानी लिफ्ट किया जाएगा और इस योजना के बनने से शिमला…

Read More

सोसाइटियों के हजारों खाताधारकों को संकट

चंबा। जिला सहकारिता विभाग में करीब बीस वर्ष से एक भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसका सीधा असर करीब चालीस हजार खाता धारकों पर पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी के चलते कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। एक-एक करके बीस वर्ष में जिले में 46 कर्मचारियों के पद खाली हो गए हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारी पदोन्नत होने के बाद अन्य जिलों में भेजे जा रहे हैं। मौजूदा समय में हालात ऐसे हैं कि विभाग के लिए स्वीकृत 65 पदों में से 46 पद खाली…

Read More

रानीताल-कांगड़ा एनएच पर छह घंटे जाम

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। होशियारपुर-धर्मशाला रोड पर रानीताल से कांगड़ा बाईपास तक दोपहर बाद ट्रैफिक का लंबा जाम लग गया। इससे बस यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे से लगा ट्रैफिक जाम शाम करीब सात बजे तक बहाल हो पाया। इस दौरान हाइवे के दोनों तरफ करीब डेढ़ हजार से अधिक वाहन जाम में फंसे रहे। बताया जा रहा है कि शुरू में कांगड़ा पुलिस की सुस्ती के कारण ट्रैफिक जाम लंबा खिंच गया। हालांकि बाद में पुलिस हरकत में आई लेकिन तब तक ट्रैफिक…

Read More

सुशांत की हर घर में दस्तक

फतेहपुर (कांगड़ा)। सांसद राजन सुशांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वह किसी राजनैतिक अशांति के कारण नहीं, बल्कि धार्मिक आयोजन के लिए फतेहपुर विस क्षेत्र के हरेक निवासी को निमंत्रण देने के तरीके पर चर्चा में हैं। दरअसल सांसद राजन सुशांत के निवास स्थान देहरी में 18 मई को धार्मिक आयोजन के तहत भंडारे के साथ भगवती जागरण है। पिछले 4 दिनों से सुशांत खुद हर पंचायत में दस्तक देकर पूरी पंचायत के निवासियों को निमंत्रण दे रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि…

Read More