सौ मीटर की दौड़ में हमीरपुर के सफल हुए सफल

कांगड़ा। अंतर बहुतकनीकी संस्थान खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन चार प्रतिस्पर्धाएं र्हुइं। प्रतियोगिताओं में लड़कों की 500 मीटर दौड़ में बहुतकनीकी संस्थान प्रगतिनगर के कमलेश ने प्रथम, सुंदरनगर के रजत कुमार ने दूसरा व कांगड़ा के अंकुश ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में सुंदरनगर के करण ने प्रथम व इसी संस्थान के चंद्रकांत ने दूसरा व कांगड़ा के अश्वनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में हमीरपुर के सफल कुमार ने प्रथम, कांगड़ा के अश्वनी ने दूसरा व सुंदरनगर के चंद्रकांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा की छात्राओं ने प्रथम, दूसरा व तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक पवन काजल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने शिक्षकों को क्वांटिटी की जगह क्वालिटी एजूकेशन देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे कोई बेरोजगार न हो इसके लिए गुणात्मक शिक्षा को बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य आरके शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अजय वर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts