नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर में गर्मी ने दिनों दिन अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान ने लोगों को दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं, स्कूली छात्रों को मजबूरन गर्मी में बाहर निकलना पड़ रहा है। शहर के हर हिस्से में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते बाजारों में रौनक गायब हो रही है। गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। तेज धूप तथा गर्म हवाओं के चलते नूरपुर…
Read MoreCategory: Kangra
बीडीओ समेत तीन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नूरपुर (कांगड़ा)। विनोद आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किए गए बीडीओ सुशील चौधरी, अश्वनी शर्मा, इंद्रजीत पठानिया को बुधवार को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद नूरपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस बारे में थाना प्रभारी बृज मोहन शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इन तीनों आरोपियों को कोर्ट की ओर से 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।
Read Moreचार दिन से प्रचंड हुए सूर्यदेव
पालमपुर (कांगड़ा)। चार दिन से प्रचंड हुए सूर्यदेव फिलहाल लोगों को राहत देने वाले नहीं हैं। इन दिनों तापमान में आए उछाल से लोगों को बड़ी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। लेकिन अभी तक यह गर्मी किसानों के लिए बेहतर आंकी गई है। मई माह के मध्य में पड़ रही गर्मी से आए दिन तापमान बढ़ रहा है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। इससे अभी लोगों को…
Read Moreमकान में आग से तीन झुलसे
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र नगरोटा बगवां में मंगलवार सुबह एक मकान में अचानक आग लगने से तीन व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गए। जानकारी के अनुसार संजीव कौशल के घर में मंगलवार सुबह अचानक आग लग जाने से उनकी पत्नी, ससुर तथा वह खुद बुरी तरह से आग में झुलस गए। मकान में अचानक आग लगने से संजीव की पत्नी आरती के कपड़ों में आग लग गई। आरती के चिल्लाने पर उसके पति संजीव उसे बचाने के लिए अंदर दौड़े। आग बुझाते-बुझाते संजीव भी आग की लपटों की चपेट…
Read Moreएमबीए के 27 छात्रों को मिली नौकरी
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में बहुराष्ट्री और राष्ट्रीय कंपनियों ने कैंपस इंटरव्यू में 27 एमबीए छात्रों को रोजगार दिया। धर्मशाला कालेज के एमबीए के पहले बैच के कुल 34 में से 27 छात्रों को नौकरी मिल गई है। जबकि अन्य सात का नाम भी प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। चयनित युवाओं को विभिन्न कंपनियों में 1.80 से 2.25 लाख तक का सालाना पैकेज मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश शर्मा ने बताया कि एमबीए के पहले बैच को नामी कंपनियों द्वारा मौका देना विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि…
Read Moreकेरटा में दो गौशालाएं जलीं
कांगड़ा। सुन्ही के साथ सटे केरटा गांव के साथ जंगल में आग लगने से दो गौशालाएं जलकर राख हो गईं। हालांकि, हादसे के वक्त गौशालाओं में मवेशी नहीं थी। इन गौशालाओं के भीतर रखा सारा सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार कांगड़ा के साथ लगते इलाके केरटा गांव में मंगलवार दोपहर दो गौशालाओं में आग लग गई। बताया जा रहा है कि पास लगते जंगल में लगी आग की लपटें गौशाला तक भी पहुंच…
Read Moreनड्डी में विदेशी छात्रा की मौत
मैकलोडगंज। नड्डी स्थित एक निजी स्कूल में अध्ययनरत विदेशी छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा के पेट में अचानक तेज दर्द उठा, जिसके बाद फर्स्ट एड देकर उसे धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। लेकिन धर्मशाला में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक नड्डी स्थित एक निजी स्कूल में यूके मूल की बारह साल की आठवीं कक्षा की छात्रा ग्रेस लोक की क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने पर…
Read Moreटैक्सी चालक को घायल करने वाले आरोपी धरे
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत कुछ समय पहले एक टैक्सी चालक को घायल करके उसकी टैक्सी को छीनकर फरार हुए दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मोबाइल लोकेशन व अपने सूत्रों के जरिये देहरा पुलिस ने दोनों आरोपियों हरजीत सिंह व मुकेश रानी को पंजाब पुलिस के साथ मिलकर कलानूर जिला गुरदासपुर में गिरफ्तार कर लिया। जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर देहरा लाया गया। पुलिस ने आरोपियों को देहरा की अदालत में पेश किया। जहां पर उन्हें 23 मई तक पुलिस रिमांड में…
Read Moreटुल्लू पंप लगाया तो कार्रवाई
धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे क्षेत्रों मेें पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। सुधीर सोमवार को दाड़ी स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में पेयजल स्रोतों का जलस्तर कम हो जाने से जिला के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई है। इसके निदान के लिए सरकार ने सभी उपायुक्तों को…
Read Moreअमतराड़-मूंदला सड़क पर खर्च होंगे 4 करोड़
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को नगरोटा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सकौट, लिल्ली, अमतराड़, उस्तेहड़, मूमता, सुनेहड़, बड़ाई, कवाड़ी तथा घोड़व में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अमतराड़-लिल्ली-मूंदला वाया बेहड़ा बंजर सड़क के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस सड़क पर दो पुलों का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र की पांच पंचायतों के लिए टांडा मेडिकल कालेज की दूरी मात्र 5 किलोमीटर…
Read More