नहीं बुझती आग तो जल जाता स्कूल

डरोह (कांगड़ा)। इलाके के गांव मूंढी में वीरवार लगी आग से भारी तबाही होने से बच गई। स्कूल के पास जंगल में लगी आग दोपहर को इतनी प्रचंड हुई कि आग स्कूल तक जा पहुंची। आग पर स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि स्कूल के करीब 150 छात्रों और अध्यापकों को इस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस आग पर करीब तीन घंटे बाद काबू पाया गया। अन्यथा स्कूल का सारा भवन जल कर राख हो जाता। लेकिन बड़ी बात यह…

Read More

विदेशी नागरिक का कैसे बन गया आधार?

धर्मशाला। बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा की कथित जासूसी के आरोप में पकड़ा गया चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी और पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो आफ चाइना (पीसीबी) का पूर्व सदस्य पेंपा छेरिंग विदेशी मूल से है। लिहाजा सवाल उठता है कि विदेशी नागरिक होने के नाते उक्त तिब्बती का दिल्ली में आधार कार्ड और पहचान पत्र कैसे बन गया। अगर ये दोनों कार्ड असली हैं तो इस मामले में दिल्ली की सरकारी एजेंसियां भी संदेह के घेरे में हैं। धर्मशाला पुलिस की मानें तो उक्त व्यक्ति से विधानसभा क्षेत्र 20 चांदनी चौक के…

Read More

हादसे में घायल महिला की पीजीआई में मौत

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पिछले शनिवार को देहरा के ब्यास पुल के निकट हुई बस और टैंपो की भीषण टक्कर में गंभीर घायल एक और महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। इससे पहले हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार बस और टैंपो की भीषण टक्कर में सुनीता कुमारी पत्नी वीर सिंह निवासी गंगरेवा तहसील चांदपुर जिला बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा अस्पताल से पीजीआई के लिए रेफर कर किया गया था। पीजीआई में…

Read More

नहीं बुझती आग तो जल जाता स्कूल

डरोह (कांगड़ा)। इलाके के गांव मूंढी में वीरवार लगी आग से भारी तबाही होने से बच गई। स्कूल के पास जंगल में लगी आग दोपहर को इतनी प्रचंड हुई कि आग स्कूल तक जा पहुंची। आग पर स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि स्कूल के करीब 150 छात्रों और अध्यापकों को इस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस आग पर करीब तीन घंटे बाद काबू पाया गया। अन्यथा स्कूल का सारा भवन जल कर राख हो जाता। लेकिन बड़ी बात यह…

Read More

पपरोला में आग से नुकसान

पपरोला (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के कस्बा पपरोला में वीरवार देर रात्रि बेकरी स्टोर चलाने वाले रमेश चंद के घर में भीषण आग लगने से लाखों का सामान और 3 वाशिंग मशीनें राख हो गईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। जानकारी केअनुसार पपरोला के मुख्य बाजार में बेकरी की दुकान करने वाले रमेश चंद की दुकान की चौथी मंजिल पर स्थित एक स्टोर…

Read More

गोल्ड लोन मामले में 12 नामजद

पालमपुर( कांगड़ा)। शहर में स्थित एक प्रतिष्ठित बैंक में हुए गोल्ड लोन के बहुचर्चित घोटाले में पुलिस ने वीरवार को बारह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बैंक के एवेल्यूटर समेत 12 ऋणधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में लोन लेने वाले उपभोेक्ताओं ने ही बैंक से नकली सोने के नाम पर धोखाधड़ी की। इसमें बैंक द्वारा अधिकृत एवेल्यूटर ने इन ऋणधारकों का…

Read More

आग की भेंट चढ़ गया मकान और सैकड़ों पौधे राख

संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। वन रेंज डाडासीबा की वन बीट अमरोह के जंगल में लगी आग से संतोष कुमारी पत्नी स्वर्गीय प्रेम कुमार का मकान जलकर राख हो गया है। इससे हजारों का नुकसान हुआ है। बीती रात आगजनी की घटना से मिड हिमालय प्रोजेक्ट के तहत लगाई गई सागवान, दरैक व कचराल की नर्सरी के सैकड़ों पौधे आग की चपेट में आने से राख हो गए। अमरोह पंचायत के ग्रामीण रात भर आग बुझाने में जुटे रहे। रातभर आग बुझाने का प्रयास करने के बावजूद भी बुधवार दोपहर एक बार…

Read More

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

धर्मशाला। बीएसएनएन के चीलगाड़ी स्थित कार्यालय के बाहर फोरम आफ बीएसएनएल यूनियन एंड एसोसिएशन के सदस्यों ने मांगों के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीएसएनएल कर्मियों की सेलरी कम करना उनके साथ धोखा है। वृत्त सचिव तिलक राज ठाकुर, रमेश चंद, अमरजीत सिंह और एस घेई ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों को 78.2 प्रतिशत सेलरी देने की बजाय 68.2 प्रतिशत सेलरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दस प्रतिशत कम सेलरी देना उनके…

Read More

अध्यापकों पर गाज के फैसले पर भड़का संघ

पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में कई स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में कम परिणाम आने पर शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापकों पर गाज गिराने के फैसले का जिला पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ ने कड़ा विरोध किया है। यही नहीं, संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र से शिक्षा में गुणात्मक सुधार करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। इसमें अध्यापकों के साथ अभिभावकों को भी बराबर का भागीदार बनाया जाए। संघ केप्रधान विजय परमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विरोध जताया गया कि प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में आए कम…

Read More

38 वर्षीय महिला की नाले में बहने से मौत

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की फटाहर पंचायत के करनाथू गांव की 38 वर्षीय बिंद्रा देवी की परेई नाले में बहने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करनाथू गांव की दो महिलाएं बीते दिन उतराला से ऊ पर पहाड़ियों पर स्थित पशुधन के लिए घोड़ों में सामान लादकर ले जा रही थीं। रास्ते में पड़ने वाले परेई नाले को पार करते समय बिंद्रा देवी अचानक पानी में बह गई तथा उसके साथ चल रही वीना देवी ने बड़ी मुश्किल से अपने आप को बचाया। वीना देवी ने बताया कि नाले में…

Read More