38 वर्षीय महिला की नाले में बहने से मौत

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की फटाहर पंचायत के करनाथू गांव की 38 वर्षीय बिंद्रा देवी की परेई नाले में बहने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक करनाथू गांव की दो महिलाएं बीते दिन उतराला से ऊ पर पहाड़ियों पर स्थित पशुधन के लिए घोड़ों में सामान लादकर ले जा रही थीं। रास्ते में पड़ने वाले परेई नाले को पार करते समय बिंद्रा देवी अचानक पानी में बह गई तथा उसके साथ चल रही वीना देवी ने बड़ी मुश्किल से अपने आप को बचाया। वीना देवी ने बताया कि नाले में अचानक पानी बढ़ जाने से यह हादसा पेश आया। स्थानीय लोगों की मदद से मंगलवार रात करीब 11 बजे शव को नाले से निकालकर गांव लाया जा सका। बुधवार सुबह परिजनाें ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं इस मामले के संबंध में न तो पुलिस को सूचित किया गया है और न ही प्रशासन को जानकारी है। फटाहर पंचायत के प्रधान विरेंद्र कुमार और बीडीसी राजकुमार ने आईआरडीपी परिवार से संबंध रखने वाली तीन बच्चों की मां बिंद्रा के परिजनों की सहायता करने का आग्रह किया है। एसडीएम ओपी ठाकुर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और मामले की जांच कर पीड़ित परिवार की उचित सहायता की जाएगी।

Related posts