टिकरी में दोे दर्जन पेड़ों पर कुल्हाड़ी

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत टिकरी की बीट जिज्योट में हरे पेड़ों पर जमकर कुल्हाड़ी चल रही है। वीरवार रात को यहां पर दो दर्जन के करीब पेड़ काटे जाने की सूचना है। जसौरगढ़ वार्ड के बीडीसी सदस्य उत्तम नेगी, पंचायत उपप्रधान गिरधारी लाल विक्की, गणेश, लाली, नरेणो और टेक चंद ने बताया कि वीरवार रात को जिज्योट वन बीट में कुछ लोग अवैध रूप से लकड़ी काट रहे थे। उन्होंने लकड़ी तस्करों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से भाग गए। वन काटुओं ने दो दर्जन पेड़े पर…

Read More

भवप्रीता ने लगाई सबसे तेज दौड़

चंबा। स्थानीय राइजिंग स्टार स्कूल के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक मीट के दूसरे दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें नर्सरी के बच्चों के लिए आयोजित रेस में भवप्रीता, कीरत अरोड़ा और अवनी लुहारच ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वन लेग रेस में रायोना सिंह प्रथम, कीरत अरोड़ा दूसरे और भवप्रीता तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर केजी वर्ग में यामिनी ने पहला, सृष्टि ने दूसरा और आनवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शिशु वर्ग में मयंक, हिमांक और आदित्य ने क्रमश: पहला,…

Read More

डेड मीटरों को बदलेगा विद्युत बोर्ड

चंबा। विद्युत बोर्ड डेड मीटरों और पुराने इलेक्ट्रो मेकेनिकल मीटरों को बदलने का काम जल्द शुरू करेगा। जिला में डेड मीटरों से बोर्ड को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। डेड मीटरों के चलते उपभोक्ता बिजली तो आवश्यकता के अनुसार जला रहे हैं, लेकिन बोर्ड कुल एवरेज के हिसाब से बिल उपभोक्ता को थमा रहा है। इस पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चंबा, मैहला, भरमौर में लगभग 600 मीटर डेड चल रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को अनुमान के तहत ही बिजली बिल दिया जाता है। इससे बोर्ड…

Read More

नहीं हो पाया डाक्टरों की पर्ची का आडिट

चंबा। आम आदमी को सस्ता इलाज मुहैया करवाने और दवाइयों में कमीशन खोरी पर अंकुश लगाने के प्रदेश सरकार के प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे। प्रदेश सरकार ने सभी सीएमओ को डाक्टरों की पर्ची का आडिट करने की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत डाक्टरों की पर्ची का निरीक्षण करके इस बात का पता लगाया जाना था कि कहीं डाक्टर दवा कंपनियों के कमीशन के लालच में मरीजों को जरूरत से ज्यादा और महंगी दवाएं तो नहीं लिख रहे हैं। यह व्यवस्था जिला में लागू ही नहीं…

Read More

फर्जी कागजों से पैसे निकलवाने पर कैद

चंबा। मुख्य न्यायाधीश जसवंत सिंह ठाकुर की अदालत ने फर्जी कागज तैयार कर कर्मचारियों के जीपीएफ अकाउंट से पैसे निकलवाने पर अजय कुमार पुत्र भाग सिंह गांव गाहो तहसील भरमौर को आईपीसी की धारा 409 के तहत तीन साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। इसके अलावा आईपीसी की धारा 420 के तहत तीन साल कैद व दो हजार रुपये जुर्माना, आईपीसी की धारा 467 के तहत तीन साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना, आईपीसी की धारा 368 के तहत तीन…

Read More

आधा दर्जन सड़कें बंद, यातायात प्रभावित

चंबा। तेज बारिश और बर्फबारी जिले के लोगों के लिए आफत बन गई है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण जिले के आधा दर्जन मार्ग बंद हो गए हैं। मार्ग बंद होने के कारण यातायात ठप हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण चंबा-भरमौर, चंबा-जोत, चंबा बैरागढ़, भंजराड़ू बैरागढ़-देवी कोठी और चंबा-तीसा मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इन मार्गों पर यातायात सुविधा ठप हो गई है। हालांकि, बुधवार सुबह इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही…

Read More

बारिश ने पीडब्ल्यूडी के 50 लाख बहाए

चंबा। इस बार बारिश और बफबारी के कारण लोक निर्माण विभाग की कई सड़कें बह गई हैड्ड। इससे विभाग को 50 लाख रुपये से ज्यादा नुकसान हुआ है। विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान चंबा-तीसा मार्ग पर हुआ है। इस मार्ग पर विभाग को लगभग 20 लाख रुपये का घाटा हुआ है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी और फरवरी माह की बारिश से लोकनिर्माण विभाग को करारी चपत लगी है। चंबा-तीसा मार्ग पर आधा दर्जन सड़क ों के डंगे चले गए हैं। इसके अलावा भरमौर-चंबा मार्ग पर भी कई…

Read More

बर्फबारी-तूफान से खंभे उखड़े, तारें टूटीं

तीसा (चंबा)। ताजा बर्फबारी से चुराह घाटी फिर सफेद हो गई है। अधिक बर्फ गिरने और तूफान से घाटी के कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे और तारें टूट गई हैं। इससे क्षेत्र की एक दर्जन के करीब पंचायतों में बिजली गुल हो गई है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत सनवाल, सुईंला, देहग्रां, देवीकोठी, टेपा, भराड़ा, चांजू और देहरा में बिजली ठप हो गई है। भारी बारिश और तूफान के चलते जगह-जगह बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इसके अलावा तारें भी आपस में लिपट गई हैं।…

Read More

वन रक्षकों के आवेदनों से परेशान वन विभाग

चंबा। वन विभाग में वन रक्षकाें के पदों को भरे जाने की प्रक्रिया हुए बिना ही आवेदन आने शुरू हो गए हैं। भर्ती की अफवाह के चलते युवक डीएफओ कार्यालय में आवेदन कर रहे हैं। इससे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं। चीफ कंजरवेटर एआर रेड्डी ने युवकों को बिना किसी प्रक्रिया के आवेदन न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वन रक्षकों की भर्ती अभी शुरू नहीं की गई है। इसके लिए विभाग वाकायदा समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करके आवेदन आमंत्रित करेगा। उन्होंने कहा कि…

Read More

तीन दर्जन घरों की छतें उड़ीं

रजेरा/ पुखरी (चंबा)। बारिश के साथ आए तेज तूफान ने जिले में काफी नुकसान पहुंचाया है। कुछ घरों की छतें तक उड़ गई हैं। कुछेक जगहों में घरों में दरारें आई हैं। तूफान से लाखों का नुकसान हुआ है। एक परिवार तूफान से घर ढहने के बाद खुले आसमां तले रहने को मजबूर हो गया है। पटवारी ने रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। जिला मुख्यालय के साथ लगती रजेरा पंचायत के संगेड़ गांव में तीन घरों की छतें उड़ गई हैं। वहीं, रजेरा के पास गलू स्थित शिव मंदिर…

Read More