आधा दर्जन सड़कें बंद, यातायात प्रभावित

चंबा। तेज बारिश और बर्फबारी जिले के लोगों के लिए आफत बन गई है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण जिले के आधा दर्जन मार्ग बंद हो गए हैं। मार्ग बंद होने के कारण यातायात ठप हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण चंबा-भरमौर, चंबा-जोत, चंबा बैरागढ़, भंजराड़ू बैरागढ़-देवी कोठी और चंबा-तीसा मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इन मार्गों पर यातायात सुविधा ठप हो गई है। हालांकि, बुधवार सुबह इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही होती रही लेकिन दोपहर के बाद इन मार्गों पर यातायात ठप हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण सड़क पर मलबा आ गया है। इसके चलते इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमके मिन्हास ने बताया कि बारिश के कारण भूस्खलन होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। जैसे ही मौसम साफ हो इन सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

Related posts