तुन्नुहट्टी में लगेगा हाई रेजोल्यूशन कैमरा

चंबा। पुलिस जिले में आने-जाने वाले वाहनों तथा संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए तुन्नुहट्टी में हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। साथ ही तुन्नुहट्टी में पहले लगाए गए कम रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे को हटाकर लाहडू में शिफ्ट किया जाएगा। यहां से भी काफी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा पुलिस थानाें से भी महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बारे में जानकारी मांगी गई है। पुलिस थानों से जानकारी मिलने के बाद जिलाभर की अति संवेदनशील जगहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। तुन्नुहट्टी के पास लगाए…

Read More

प्रशासन जनता के द्वार में पहुंचे 187 मामले

भरमौर (चंबा)। सरकार के कार्य व नीतियों को घर द्वार तक पहुंचाने के लिए प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन दूरदराज की पंचायत तुंदा में किया गया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी ना. डा. जितेंद्र कंवर ने की। इस मौके पर औराफाटी, तुंदा, बडग्रां और दुर्गेठी चार पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम पर अधिकतर ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं व शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम डा. जितेंद्र कंवर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान…

Read More

जीएमआर प्रोजेक्ट विवाद पर एएसपी करेंगे जांच

होली (चंबा)। होली-बजौली प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं पर एक साथ एकत्रित होकर कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा प्रोजेक्ट निर्माण में लगे ठेकेदार की ओर से दायर करवाया गया है। उधर, एसपी बीएम शर्मा ने इस मामले में एक तरफा कार्रवाई किए जाने की शिकायत पर एएसपी कुलवंत सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा है। एसपी ने कहा कि पुलिस आंदोलनरत दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद मुकदमे में संशोधन कर सकती है। उन्होंने पुलिस…

Read More

मसरुं ड सड़क पर तारकोल बिछाना भूला महकमा

पुखरी (चंबा)। मसरुं ड से चलूंज तक सड़क निर्माण के बाद लोकनिर्माण विभाग तारकोल बिछाना भूल गया है। इस सड़क को बने लगभग 25 साल हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने आज तक इस सड़क को पक्का करने की जहमत नहीं उठाई। इसके चलते लोगों को धूल मिट्टी से परेशान होना पड़ रहा है। आठ किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहन चलकों को परेशानी पेश आती है। यही नहीं जब कोई वाहन इस सड़क से गुजरता है तो धूल उड़ती है। इससे राहगीरों को दिक्कतें पेश…

Read More

‘बंद हो टैक्सियां हायर करने की प्रथा’

सिहुंता (चंबा)। राजकीय-अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ के जिला प्रधान महान सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी विभागों की ओर से टैक्सियां किराए पर हायर करने की प्रथा बंद की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में सरकार की ओर से वाहन मुहैया करवाए जाएं। उन्होंने मांग की है कि पंजाब की तर्ज पर सरकारी वाहनों की बीमा योजना प्रदेश में लागू की जाए। बिलासपुर में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में पंजाब उच्च न्यायालय के फैसले की तर्ज पर चालकों को 10300-34800-4200 ग्रेड पे देने की मांग भी की गई…

Read More

सहभागिता से योजनाएं तैयार की प्रक्रिया बताई

चंबा। विकेंद्रीयकृत नियोजन के प्रवाह में बिना बाधा सभी को एकजुट करने के लिए स्वतंत्र पहलकदमियों को आपस में जोड़ना आवश्यक है। यह बात उपायुक्त संदीप कदम ने एकीकृत जिला नियोजन पर आयोजित कार्यशाला में कही। कार्यशाला एकीकृत ग्रामीण विकास संस्थान शिमला के तत्वावधान में बचत भवन में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि विकें द्रीयकृत नियोजन का पहली बार उल्लेख पहली पंचवर्षीय योजना में हुआ था। तब यह सुझाया गया था कि योजना प्रक्रिया को राज्य और जिला स्तर पर भी लागू किया जाएगा। इन प्रबंधों के अंतर्गत हर…

Read More

सड़क निर्माण में निजी भूमि बनी रोड़ा

गैहरा (चंबा)। गैहरा से जौबा सड़क के निर्माण कार्य में अब निजी भूमि आडे़ आ गई है। लोक निर्माण विभाग कह रहा है कि सड़क निर्माण तभी हो पाएगा, जब इसमें आने वाली निजी भूमि के मालिक इसे विभाग को सौंपने का शपथपत्र देंगे। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैहरा से जौबा मार्ग में कहीं भी निजी भूमि नहीं आती है। सड़क सरकारी भूमि पर बन रही है। विभाग जानबूझ कर सड़क का काम लटका रहा है। पंचायत प्रधान सुमित्रा देवी, उपप्रधान पूर्ण चंद, पूर्व प्रधान प्रताप चंद,…

Read More

हिमगिरी से आयल तक सड़क बहाल होगी

सलूणी (चंबा)। विस क्षेत्र चुराह के विधायक हंसराज ने ग्राम पंचायत आयल, चीह और बणतर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों के मानदेय का एक साल से भुगतान नहीं हुआ है। इस मामले को जल्द उपायुक्त के समक्ष उठाया जाएगा। पंचायतों में जो बिजली की समस्या चल रही है, बोर्ड के अधिकारियों को इसका हल करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विद्युत बोर्ड…

Read More

80 पेयजल कनेक्शन कटेंगे!

चंबा। आईपीएच विभाग चंबा शहर मेंकरीब 80 डिफाल्टरों के पानी के कनेक्शन काटने जा रहा है। इन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से पानी का बिल अदा नहीं किया है। विभाग इन उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करवाने को लेकर कई बार चेतावनी भी दे चुका है। अब विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्णय लिया है कि डिफाल्टरों ने अगर 15 दिन के अंदर बकाया राशि अदा नहीं की तो इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इनसे करीब 30 हजार रुपये वसूल करने हैं। पहले भी बिलों की अदायगी के लिए…

Read More

सिढ़कुंड में नहीं बने वाटर फिल्टर टैंक

पुखरी (चंबा)। ग्राम पंचायत सिढ़कुंड में वाटर फिल्टर टैंक का निर्माण न होने के कारण एक दर्जन गांव के बाशिंदे गंदे पानी से प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। इससे लोगों को बीमारियां फैलने की चिंता सता रही है। लोगों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि इस संबंध में कई बार आईपीएच के अधिकारियों के समक्ष बात रखी जा चुकी है, बावजूद इसके इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासी आत्मा राम, हिम्मत सिंह, अशोक कुमार, खेप सिंह, सुभाष कुमार, पूर्ण चंद, मान सिंह,…

Read More