[–] Text [+] नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार को बड़ी कामयाब मिली है। दिल्ली कैबिनेट ने जनलोकपाल विधेयक को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में खुद ट्वीट करके जानकारी दी। इसका नाम बदल कर दिल्ली लोकपाल कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदीया ने जानकारी देते हुए इसे दिल्ली सरकार की बड़ी सफलता बताया। जानकारी के अनुसार दिल्ली जनलोकपाल बिल 2014 को दिल्ली की कैबिनेट ने पास कर दिया है। इसे अब सीधा विधानसभा में भेजा जाएगा और मंजूरी के लिए केंद्र…
Read MoreAuthor: ibindiannews
‘AAP के विधायक को करोड़ों का ऑफर’
दिल्ली केजरीवाल की पार्टी ने साधा निशाना भाजपा की तरफ से पीएम पद के दावेदार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ रैली में अपने हमलों का मुंह ज्यादातर वक्त कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तरफ रखा, लेकिन बीच-बीच में वह दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को भी लपेट गए। आम आदमी पार्टी ने एक दिन बाद नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। पार्टी ने इल्जाम लगाया कि राजधानी में उसके विधायकों के बगावत पर उतरने की जो कहानी बनाई जा रही है, वह कुछ और नहीं…
Read Moreस्कूल वैन ने कुचला मासूम
मंडी मंडी: बालीचौकी में औट-लूहरी राज्य मार्ग पर एक स्कूल वैन ने 4 साल के मासूम टायश शर्मा को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दोपहर बाद साढ़े 3 बजे की है जब एक पब्लिक स्कूल में पढऩे वाला यह नन्हा बालक इसी स्कूल की वैन में बैठकर नलौण स्थित अपने घर लौट रहा था। इस बीच जब घर के आंगन में स्कूल वैन रुकी तो वह अपना बैग लेकर गाड़ी से बाहर उत्तर गया लेकिन जैसे ही उसने गाड़ी आगे निकलने से पहले…
Read Moreब्राहोकड़ी में जीप बर्फ पर स्किड, 3 घायल
गोहर गोहर: रोहांडा के समीप ब्राहोकड़ी में सड़क पर जमी बर्फ पर एक जीप स्किड होने के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में 3 लोगों के घायल होने का समाचार है। हादसे में घायल 2 लोगों की पहचान हो गई है तथा तीसरे का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। घायल हुए 3 लोगों में से 2 को उपचार के लिए झूंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है तथा तीसरे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन…
Read Moreबाट पंचायत में शव मिलने से सनसनी
चम्बा | भाई की शिकायत के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज चम्बा: बाट पंचायत में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक अनिल कुमार के बड़े भाई कमल ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि शुक्रवार को उसके ताया के लड़के की रिटायरमैंट पार्टी थी जिसमें शामिल होने…
Read Moreसाल में 12 एल.पी.जी. सिलैंडर का बाली ने किया स्वागत
शिमला: हिमाचल प्रदेश परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री जी. एस. बाली ने उपदानयुक्त एल.पी.जी. सिलैंडर के 1 साल के कोटे को 9 से बढ़ाकर 12 करने के लिए केंद्र सरकार, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भोगौलिक स्थिति तथा प्रदेश की जनता के हितों के मध्यनजर उन्होने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष यह मामला उठाया था। बाली ने कहा कि भारत सरकार ने हाल ही में उपदानयुक्त…
Read Moreझंझट खत्म, पैन कार्ड बनवाना हुआ आसान
नई दिल्ली संबंधित ख़बरें केंद्र सरकार ने पैन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में तीन फरवरी से किए जाने वाले बदलाव को फिलहाल टाल दिया है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी अपने बयान में कहा कि इस संबंध में 16 जनवरी को बदलाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब इस बदलाव को टाला जा रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि अगले आदेश तक पुरानी प्रक्रिया जारी रहेगी। इस संबंध में पैन सेवा प्रदाताओं को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। सरकार ने पैन कार्ड…
Read Moreआप लड़ेगी 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव
नई दिल्ली राजनीतिक अपराध व भ्रष्टाचार चुनावी मुद्दा आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अपराध और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए 350 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उम्मीवार तय करने के दौरान मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी किसी भी अपराधी, भ्रष्टाचारी और चरित्रहीन को टिकट नहीं देगी इसके लिए ‘आप’ की कार्यकारणी ने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करने पर विचार-विमर्श किया।
Read Moreलोकसभा चुनाव के लिए ये होगी भाजपा की रणनीति
पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने की कवायद आम चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की बातों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने रूपरेखा तैयार कर ली है। पार्टी ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों ही मोर्चा को चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने को कहा गया है। इसके अलावा पार्टी ने अपने अन्य…
Read Moreमुबंई पुलिस कमिश्नर ने इस्तीफा दिया
बहुत अटकलें लगाए जाने के बाद आखिरकार मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब तक की खबरों के मुताबिक सत्यपाल सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल को इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे को सत्यपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सत्यपाल सिंह वर्ष 2015 में रिटायर होने वाले थे। यह बात भी कही जा रही है कि सत्यपाल सिंह ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ कई बैठकें की हैं। खबर है कि…
Read More