लोकसभा चुनाव के लिए ये होगी भाजपा की रणनीति

पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने की कवायद

आम चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की बातों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने रूपरेखा तैयार कर ली है। पार्टी ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों ही मोर्चा को चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साथ ही अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने को कहा गया है। इसके अलावा पार्टी ने अपने अन्य फ्रंटल संगठनों को भी चुनाव पूर्व पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने की मुहिम से जोड़ने की तैयारी की है। इसी क्रम में किसान मोर्चा को किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमलावर होने का निर्देश दिया गया है।

Related posts