रोहड़ू। राज्य सभा सांसद बिमला कश्यप ने कोटखाई के बडैंऊ गांव में अग्नि प्रभावितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने प्रभावितों के प्रति दुख भी व्यक्त किया है। वहीं लोगों से भी प्रभावितों के सहयोग में आगे आने का आग्रह किया है। जुब्बल कोटखाई भाजपा मंडल और पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने पांच लाख रुपये के सहयोग के लिए राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल की ओर से गांव-गांव में अग्नि प्रभावितों के लिए सहायता जुटाने का…
Read MoreAuthor: ibindiannews
नारकंडा को टीसीपी में लेने का विरोध
कुमारसैन (शिमला)। प्रदेश सरकार की ओर से नारकंडा को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में शामिल करने पर क्षेत्र के लोग उग्र हो गए हैं। लोगों ने साफ कर दिया है कि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो वे सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस बारे में नगर पंचायत नारकंडा ने प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव भी पास कर भेजा है। उल्लेखनीय है कि अगर नारकंडा को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के तहत लाने से नगर पंचायत नारकंडा, मधावनी और सीहल पंचायत का…
Read Moreसिलाई अध्यापिकाओं ने मांगी मानदेय बढ़ोतरी
रोहड़ू। सिलाई कटाई कर्मचारी संघ ने बुधवार को रोहड़ू में बैठक कर अपनी समस्याएं उठाई। उन्होंने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप भी लगाया है। संघ की बैठक राज्य प्रधान प्रोमिला चौहान की अध्यक्षता में हुई। सिलाई कटाई कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि सरकार मात्र 1400 मानदेय देकर उनका शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि वे कई बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सामने अपनी समस्याओं को रख चुकी हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है…
Read Moreदलाश के शिव मंदिर में चोरी
दलाश (कुल्लू)। दलाश स्थित शिव मंदिर से चोर दान पात्र तोड़ करीब 10-15 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए है, जबकि चोर मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़ने में असफल रहे। इस कारण मंदिर के गभगृह में प्रवेश नहीं कर पाए। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 1:45 बजे दो नकाबपोश मंदिर में पहुंचे। उन्होंने वहां रखे दान पात्र में से लगभग 10-15 हजार की नकदी दान पात्र तोड़ कर निकाल ली। इसके बाद चोर मंदिर…
Read Moreकड़की में फंसा तेंदुआ, मौत
देहरा देहरा: देहरा के समीपवर्ती क्षेत्र जम्बल बस्सी में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब वन्य प्राणी कानून से बेखौफ किसी शिकारी द्वारा जंगली जानवर को पकडऩे के लिए खेत में लगाई कड़की में तेंदुआ फंसा मिला। खबर मिलते ही वन व वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंच गए। तेंदुए को पकडऩे के लिए हमीरपुर स्थित वन्य प्राणी विभाग से विशेषज्ञों को यहां बुलाया गया तथा उन्होंने उसे ट्रैकुलाइज गन से शॉट चला बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया। बाद में वे…
Read Moreमहिला ने लगाई नहर में छलांग
सुंदरनगर सुरक्षा कर्मियों द्वारा बचा लिया गया महिला को सुंदरनगर: बीएसएल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने कंट्रोल गेट के समीप नहर में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की लेकिन कंट्रोल गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसके इरादों को विफल कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे के करीब एक विवाहित महिला भोजपुर बस स्टैंड की तरफ से पैदल आई और उसने कंट्रोल गेट से तकरीबन 100 फुट दूर सीढिय़ों से नीचे उतर कर एकाएक नहर में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही…
Read Moreसंजौली पुलिस ने धरा नाबालिग चोर गैंग का सदस्य
शिमला ज्यूलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दे हो रहा था फरार शिमला: संजौली चौकी पुलिस ने नाबालिग चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है जबकि उसके फरार चल रहे 3 अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी है। पकड़े गए युवक की आयु 16 वर्ष बताई गई है जो मूलत: किन्नौर के कोठी गांव का रहने वाला है। सामने आया है कि रविवार रात 4 नाबालिग युवकों ने संजौली स्थित न्यू गणेश ज्यूलरी नामक शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके तहत शातिर…
Read Moreआईजीएमसी के समीप विस्फोट से दहशत
शिमला | शिमला: प्रदेश स्तरीय आईजीएमसी अस्पताल के समीप सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे लैफ्टिनैंट कर्नल विकास के आवास पर हुए विस्फोट से दहशत फैल गई। यह विस्फोट लैफ्टिनैंट कर्नल के आवास से एकत्रित किए गए कूड़े में हुआ जिसकी चपेट में 4 लोग आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जिस स्थान पर यह विस्फोट हुआ, वहां पर लैफ्टिनैंट कर्नल के आवास से कूड़ा एकत्र करने के बाद इसे जलाया जा रहा था। कूड़े में आग लगने के कुछ ही…
Read Moreमहिला से की अश्लील बातें व गाली-गलौच
अर्की अर्की: पुलिस थाना दाड़ला के अंतर्गत एक महिला के साथ मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील बातें करने का मामला सामने आया है। महिला ने रिपोर्ट लिखवाई है कि एक अज्ञात व्यक्ति पिछले कई दिनों से उसे फोन कर रहा है तथा फोन पर उससे अश्लील बातें करता है व गंदी गालियां भी देता है। महिला ने कहा है कि जब उसके पति व ससुर ने उस अज्ञात व्यक्ति से बात की तो उसने उनसे भी गाली-गलौच किया। डीएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज…
Read Moreपालकवाह में छात्रों से भरी बस पलटी
ऊना | 20 विद्यार्थियों सहित एक शिक्षिका घायल ऊना: हरोली क्षेत्र के पालकवाह में निजी स्कूल की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 20 विद्यार्थी घायल हो गए हैं। सुबह के समय हुए इस हादसे में घायल नौनिहालों को जख्मी हालत में हरोली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया। इस हादसे में 4 विद्यार्थियों सहित एक शिक्षिका को गहरी चोटें पहुंची हैं जबकि बाकी विद्यार्थियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर हादसा…
Read More