महिला से की अश्लील बातें व गाली-गलौच

अर्की

अर्की: पुलिस थाना दाड़ला के अंतर्गत एक महिला के साथ मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील  बातें करने का मामला सामने आया है। महिला ने रिपोर्ट लिखवाई है कि एक अज्ञात व्यक्ति पिछले कई दिनों से उसे फोन कर रहा है तथा फोन पर उससे अश्लील  बातें करता है व गंदी गालियां भी देता है।


महिला ने कहा है कि जब उसके पति व ससुर ने उस अज्ञात व्यक्ति से बात की तो उसने उनसे भी गाली-गलौच किया। डीएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts