

[–] Text [+]
नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार को बड़ी कामयाब मिली है। दिल्ली कैबिनेट ने जनलोकपाल विधेयक को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में खुद ट्वीट करके जानकारी दी। इसका नाम बदल कर दिल्ली लोकपाल कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदीया ने जानकारी देते हुए इसे दिल्ली सरकार की बड़ी सफलता बताया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली जनलोकपाल बिल 2014 को दिल्ली की कैबिनेट ने पास कर दिया है। इसे अब सीधा विधानसभा में भेजा जाएगा और मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को नहीं भेजा जाएगा।
