साल में 12 एल.पी.जी. सिलैंडर का बाली ने किया स्वागत

शिमला: हिमाचल प्रदेश परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री जी. एस.  बाली ने उपदानयुक्त एल.पी.जी. सिलैंडर के 1 साल के कोटे को 9 से बढ़ाकर 12 करने के लिए केंद्र सरकार, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भोगौलिक स्थिति तथा प्रदेश की जनता के हितों के मध्यनजर उन्होने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष यह मामला उठाया था।

बाली ने कहा कि भारत सरकार ने हाल ही में उपदानयुक्त सिलैंडरों की संख्या को 9 से बढ़ाकर 12 किया है। अधिकांश उपभोक्ता इस संख्या से कम सिलैंडरों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से सभी उपभोक्ताओं को लाभ हुआ है। उपदानयुक्त एल.पी.जी. (14. 2) सिलैंडर का परचून मूल्य अब लगभग 477 रुपए है और यह दर एक स्थान से दूसरे स्थान में अलग-अलग है, जो दूरी पर निर्भर करती है।

Related posts