ब्राहोकड़ी में जीप बर्फ पर स्किड, 3 घायल

गोहर

गोहर: रोहांडा के समीप ब्राहोकड़ी में सड़क पर जमी बर्फ पर एक जीप स्किड होने के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में 3 लोगों के घायल होने का समाचार है। हादसे में घायल 2 लोगों की पहचान हो गई है तथा तीसरे का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। घायल हुए 3 लोगों में से 2 को उपचार के लिए झूंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है तथा तीसरे का पता नहीं चल पाया है।


पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों की पहचान मनोज कुमार और जीवन कुमार के रूप में हुई है तथा तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीप करसोग से चैलचौक की तरफ आ रही थी कि सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण ब्राहोकड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिससे जीप में सवार 3 लोग घायल हो गए।


आसपास के ग्रामीणों को जैसे ही जीप के खाई में गिरने का पता चला तो लोग बचाव कार्य के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सड़क तक पहुंचाया जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसपी आरएस नेगी ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

Related posts