मोदी की वाजपेयी से तुलना नहीं की जा सकती: आडवाणी

मोदी की वाजपेयी से तुलना नहीं की जा सकती: आडवाणी

गांधीनगर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे, उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ नहीं की जा सकती। यहां मीडिया से बातीचत के दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे मैं उनकी (मोदी) तुलना वाजपेयी जी से नहीं कर सकता हूं।’’ आडवाणी लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में अगली सरकार भाजपा के नेतृत्व में…

Read More

AAP ने बाबरी मस्जिद स्टिंग पर भाजपा पर बोला हमला

AAP ने बाबरी मस्जिद स्टिंग पर भाजपा पर बोला हमला

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने आज कहा कि बाबरी मस्जिद को ढहाने की घटना को ‘विध्वंस का योजनाबद्ध कृत्य’ बताने वाले स्टिंग आपरेशन पर भाजपा को राष्ट्र को इसका जवाब देना चाहिए। ‘आप’ नेता आशुतोष ने स्टिंग आपरेशन के समय पर सवाल उठाने पर भाजपा की निंदा की और कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि क्या बाबरी मस्जिद ‘‘जान-बूझ कर ढहाई गई थी या नहीं।’’ ‘आप’ नेता ने यहां एक रोडशो के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘भाजपा स्टिंग के समय पर क्यों सवाल कर…

Read More

अब एक साथ 100 जगहों पर लोगों को संबोधित करेंगे मोदी

अब एक साथ 100 जगहों पर लोगों को संबोधित करेंगे मोदी

नई दिल्ली: चुनाव प्रचार में नित नई तकनीक का इस्तेमाल कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देश में पहली बार अत्याधुनिक 3 डी होलोग्राम तकनीक से एक साथ 100 से अधिक स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि मोदी 7 अप्रैल को इस तकनीक से पहली रैली को संबोधित करेंगे। भारत विजय नाम की इन रैलियों का आयोजन शाम साढे छह से 8 बजे के बीच किया जाएगा। इस रैली को एकक…

Read More

प्रदूषणमुक्त होंगे टाहलीवाल के उद्योग

ऊना। जिला ऊना में टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र प्राकृतिक गैस पाइपलाइन से जुड़ेगा। जल्द ही पाइपलाइन का कार्य पूरा करके उद्योगों को इससे जोड़ा जाएगा। यह हिमाचल प्रदेश की पहली गैस पाइपलाइन होगी। इस लाइन को बिछाने का कार्य गैस अथारिटी आफ इंडिया (गेल) की ओर से किया जाएगा। पंजाब के भंगला से टाहलीवाल तक लाइन बिछेगी। इसके बाद लाइन को ऊना तक पहुंचाने की योजना है। पहले चरण में उद्योग तथा दूसरे चरण में आम उपभोक्ता प्राकृतिक गैस लाइन से जुड़ेंगे। पहलेे चरण के अधीन गैस का कामर्शियल यूज के…

Read More

रिवाल्वर की नोक पर बाइक ले गए बदमाश

ऊना। रिवाल्वर की नोक पर दो बदमाश एक व्यक्ति की बाइक ले उड़े। ओल्ड होशियारपुर रोड पर वारदात हुई। बाइक उड़ाने के बाद इन्होंने पंडोगा बैरियर तोड़ दिया। इसी दौरान एक बदमाश को पुलिस ने काबू कर लिया। ये बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया था। पुलिस ने वनखंडी के पास इसे दबोचा। दूसरा बदमाश फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र का व्यक्ति रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा…

Read More

ऊना कालेज छात्रों ने पेश की मिसाल

ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमबीए एवं एमसीए के छात्रों ने समाजसेवा में अपनी अहम भूमिका अदा कर मानवता की मिसाल कायम की है। एमबीए एवं एमसीए के छात्रों ने महाविद्यालय में कार्यरत एक निर्धन कर्मचारी को आर्थिक सहायता प्रदान की। महाविद्यालय में कार्यरत सुरक्षा कर्मी ह्दय रोग की बीमारी से ग्रस्त है और इसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है और वहां पर उसके आपरेशन के लिए लगभग 50 हजार रुपये के करीब का खर्चा होना बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार के पास इतनी धनराशि नहीं है…

Read More

टिप्पर-बाइक में टक्कर, दो की मौत

टाहलीवाल (ऊना)। संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर एक टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो श्रद्धालु युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनाें युवक लुधियाना से बाइक पर बाबा बालक नाथ मंदिर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिएं हैं। मृतकों की पहचान संदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह, सोनी सिंह निवासी ससराली कालोनी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर…

Read More

अनुबंध वर्कर यूनियन ने रोका प्रोजेक्ट का काम

रामपुर बुशहर। मजदूरों को काम से हटाने के विरोध में रामपुर बिजली परियोजना में कार्यरत कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन (सीटू) ने परियोजना का काम रोक दिया है। इसके चलते रामपुर बिजली परियोजना में कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। मजदूरों ने वीरवार को परियोजना के मुख्य कार्यालय (बायल) के बाहर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता, आंदोलन जारी रहेगा। कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन का कहना है कि 21 अक्तूबर को कंपनी को यूनियन की…

Read More

कहीं कूड़े के ढेर तो कहीं छतों को छू रहीं तारें

रामपुर बुशहर। शहर के वार्ड नंबर एक में कहीं कूड़े के ढेर तो कहीं लोगों के घरों के साथ लगती बिजली की तारें शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं, वहीं, जहां घरों के साथ लगती बिजली की तारें हादसों को न्योता दे रही हैं, वहीं जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कहने को तो यह रामपुर का सबसे बड़ा वार्ड है, लेकिन यहां भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। आलम यह है कि वार्ड नंबर एक में स्थित एसडीएम कार्यालय के साथ…

Read More

श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से मांगी खुशहाली की मन्नत

रोहड़ू। प्रसिद्ध शक्तिपीठ हाटकोटी मंदिर में नवरात्र के लिए दूर-दूर से लोग माथा टेकने पहुंच रहे है। चौथे नवरात्र पर वीरवार को हाटकोटी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दोपहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान दुर्गा माता मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु दूरदराज गांव से हाटकोटी पहुंचकर माता के मंदिर में माथा टेक रहे हैं। मंदिर परिसर में बनी यज्ञशाला में दर्जनों ब्राह्मण कई दिन से हवन में बैठे हैं। मंदिर के सामने निर्माणाधीन लंगर भवन की दूसरी मंजिल में चार दिन से…

Read More