मुंबई शक्ति मिल गैंगरेप: तीनों दोषियों को फांसी की सजा

मुंबई शक्ति मिल गैंगरेप: तीनों दोषियों को फांसी की सजा

मुंबई: मुंबई शक्ति मिल परिसर में पत्रकार महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले में सत्र अदालत ने तीन लोगों को आज फांसी की सजा सुनायी है। सत्र न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश शालिनी फनसाल्कर-जोशी ने 19 वर्षीय विजय जाधव, 21 वर्षीय कासिम बंगाली और 28 वर्षीय मोहम्मद सलीम अंसारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (ई) के तहत ‘दोबारा अपराध’ के तहत तीनों को कल दोषी ठहराया था।

Read More

कोबरापोस्ट के स्टिंग में ‘बाबरी मस्जिद’ गिराए जाने को लेकर बड़ा खुलासा

कोबरापोस्ट के स्टिंग में ‘बाबरी मस्जिद’ गिराए जाने को लेकर बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अयोध्या में बाबरी ध्वंस कांड पर एक खोजी अभियान में न्यूज पोर्टल कोबरा पोस्ट ने दावा किया है कि 6 दिसंबर 1992 की वह घटना पूर्व नियोजित कार्रवाई थी तथा विश्व हिन्दू परिषद और शिवसेना ने दो अलग अलग पुख्ता योजनाएं बनायी थीं।  आपरेशन जन्मभूमि नाम के इस अभियान में बाबरी ढांचा कांड में लिब्रहान आयोग में आरोपित लोगों में से 23 लोगों से बातचीत के आधार पर ये दावे किये हैं। कोबरापोस्ट के संपादक अनिरूद्ध बहल ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में करीब ढाई घंटे की…

Read More

‘मोदी वीजा के लिए आवेदन नहीं करेंगे, अमेरिका खुद वीजा देने आएगा’

‘मोदी वीजा के लिए आवेदन नहीं करेंगे, अमेरिका खुद वीजा देने आएगा’

अंबाला: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के बरवाला इलाके में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि देश में मंहगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा कांग्रेस ने ही दिया है इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। केंद्र में अगर हमारी सरकार बनती है तो देश से बाहर जमा काला धन लाने के लिए सिर्फ 100 दिन में कार्रवाई की जाएगी। नरेंद्र मोदी के अमरीका वीजा मामले में बोलते हुए उन्होने कहा कि ‘मोदी वीजा के लिए आवेदन…

Read More

सचिवालय से एमसी में दनदनाए फोन

शिमला। पानी के अवैध कनेक्शन धारकों में आईएएस अफसरों के नाम शामिल करने का मामला नगर निगम के गले की फांस बन गया है। बुधवार को अफसरों के नाम प्रकाशित होने के बाद दिन भर नगर निगम में सचिवालय से फोन दनदनाते रहे। मुफ्त में पानी पीने वालों की सूची में अपना नाम देख कर आईएएस अफसर बिफर गए हैं। निगम के कई अफसरों को इस बाबत जमकर लताड़ भी लगाई गई है। उधर, डिफाल्टरों के बिल बनाने में जुटे नगर निगम के अब पसीने छूट रहे हैं। अफसरों से…

Read More

हिमाचल दौरे पर आई जर्मन टीम

शिमला  प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जर्मन डेवलपमेंट कारपोरेशन से वित्तीय मदद ली जा रही है। जर्मन की एक टीम आजकल राज्य के दौरे पर है। पिछले दो दिन से टीम के सदस्य वन विभाग के अफसरों से बातचीत की है। वीरवार से टीम फील्ड का भ्रमण करेगी। आखिरी दौर में जर्मन टीम की सचिवालय में शासन के अफसरों से वार्ता होगी। वन विभाग की ओर से ‘हिमाचल प्रदेश ईको सिस्टम एंड क्लाइमेंट चेंज प्रूफिंग प्रोजेक्ट’ बनाया गया है। इसके…

Read More

मनकोटिया की हरकत से कर्मचारी हुए शर्मसार : जोगटा

शिमला (सोनिया)स्वयंभू कर्मचारी नेता सुरेंद्र मनकोटिया की हरकत ने प्रदेश के कर्मचारी वर्ग को शर्मसार किया है। उन्हें 30 मार्च को छोटा शिमला पुलिस ने 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया था। यह पहली घटना नहीं है, बल्कि तथाकथित स्वयंभू कर्मचारी नेता पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। तथ्यों के साथ साक्ष्य जांच को विजिलेंस के सुपुर्द कर दिए गए हैं, लेकिन मामले को खंगालने की जगह दबाया जा रहा है। यह बात प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा, महासचिव हेम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष…

Read More

तीन दिन रोहडू में होंगे मुख्यमंत्री

शिमला(वी डी शर्मा)मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक वीरभद्र सिंह आजकल शिमला जिले के चुनावी दौरे पर हैं। वह शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह वीरवार 3 अप्रैल, 2014 को रोहडू क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह कांसाकोटी, गावना, कुटारा, मचोती, समरकोट, मेंहदली, मधारली, शलान, मेलथी, शीलघाट में लोगों से मिलेंगे और उनका रात्रि ठहराव रोहडू में होगा। वीरभद्र सिंह 4 अप्रैल को रोहडू के समोलीपुल, सीमा, बडियारा, जंगला, टोडसा, देवीधार, चिड़गांव, संदासु, टिक्करी, धमवाड़ी, दिवदी तथा तांगनू में लोगों…

Read More

टूट गई शिमलावासियों की 24 घंटे पानी मिलने की उम्मीद

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) शिमला में जारी रहेगा पानी का संकट राजधानी शिमला के लोगों को अभी जल संकट झेलते रहना होगा। केंद्र सरकार ने करीब 300 करोड़ के वाटर एंड सीवरेज प्रोजेक्ट की डीपीआर को खारिज कर दिया है। 31 मार्च 2014 को प्रोजेक्ट का एक्सटेंशन पीरियड खत्म होने और चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए डीपीआर को मंजूरी नहीं मिली है। नगर निगम शिमला और राज्य सरकार की खींचतान के चलते शहर के लिए महत्वाकांक्षी योजना अब अधर में लटक गई है। केंद्र सरकार के शहरी विकास विभाग…

Read More

एचपीयू ने बीएड छात्रों को जारी किए रोलनंबर

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की 12 अप्रैल से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए पात्र छात्रों के रोलनंबर जारी कर दिए हैं। छात्रों को विवि ने रोलनंबर भी भेज दिए हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रदेश भर में विवि से संबद्ध कॉलेजों में होने वाली इस परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के रोलनंबर को विवि की वेबसाइट एचपीयूएनआईवी डाट इन पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। जिन छात्रों को रोलनंबर नहीं पहुंचे हैं वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चैक कर सकते…

Read More

धूमल के खिलाफ केस चलेगा ! राज्यपाल ने दी अभियोजन मंजूरी

अनुराग भी बनाए जाएंगे आरोपी शिमला (वीरेन्द्र खागटा) एचपीसीए मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ केस चलेगा। राज्यपाल ने दी अभियोजन मंजूरी। राज्यपाल उर्मिला सिंह ने बुधवार को उनके खिलाफ अभियोजन मंजूरी दे दी। मंगलवार सुबह कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा इस मंजूरी के लिए राजभवन गए थे। धूमल पर मुख्यमंत्री पद के दुरुपयोग का मामला चलेगा। सांसद एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर इस केस में बिना अभियोजन मंजूरी लिए आरोपी बनाए जाएंगे। विजिलेंस ने तर्क दिया है कि मामला वर्ष 2002 का है…

Read More