मिनटों का सफर घंटों में

भुंतर (कुल्लू)(भाग सिंह)पर्यटन सीजन शुरू होते ही भुंतर में जाम लगने से वाहन चालकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एनएच-21वे के साथ लगती तहसील के सामने वाहनों का जमघट लगने से मिनटों का सफर अब घंटों में पूरा हो रहा है। तहसील परिसर के साथ पार्किंग व्यवस्था न होने से लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही पार्क करने को मजबूर हैं। जबकि, कुछ वाहन तहसील परिसर में ही पार्क किए जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को चलना भी मुश्किल हो रहा है। जगह की कमी…

Read More

चुनावी शोर में अटल के दूसरे घर में सन्नाटा

कुल्लू(भाग सिंह)(मनाली के प्रीणी गांव से)। प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली के प्रीणी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आशियाना। कभी अटल के ठहाकों और उनकी कविताओं से गूंजने वाले आंगन में आज सन्नाटा छाया हुआ है। भले ही लोकसभा चुनाव का शोर चारों ओर गूंज रहा है, लेकिन यहां के लोग आज भी अपने शालीन और मृदुभाषी नेता के इंतजार में हैं। जून 2006 के बाद से अटल में प्रीणी स्थित अपने आशियाने का रुख नहीं किया। कारण व्यस्तता नहीं, उनकी बढ़ती उम्र और बीमारी है। हालांकि प्रधानमंत्री…

Read More

कार ने कुचला सफाई कर्मचारी, मौत

ऊना(विवेक त्रिपाठी)जिला मुख्यालय के बस अड्डे पर एक तेज रफ्तार कार ने सफाई कर्मचारी को कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वह ऊना नगर परिषद में ही सफाई कर्मी के रूप में तैनात था। पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार सवार पंजाब के दसूहा के रहने वाले हैं, जो बाबा…

Read More

छात्रों ने सीखा रोबोट बनाना

ऊना(विवेक त्रिपाठी)इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग और आईआईटी मंडी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप का शनिवार को समापन हो गया। इस वर्कशॉप में करीब इंजीनियरिंग के 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इंडस के ईसीई डिपार्टमेंड हेड वरुण शर्मा ने कहा कि वर्कशॉप में विद्यार्थियों को विभिन्न तरह के रोबोट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि रोबोट से वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना, वस्तुओं को दूर फेंकना, एक ही स्थान से वस्तुओं को ऊंचाई पर रखना…

Read More

गगरेट में बैंक के बाहर लुटा मजदूर

गगरेट (ऊना)। अपनी बहन की शादी के लिए बैंक में पैसे जमा करवाने गए प्रवासी मजदूर को गगरेट में शातिरों ने लूट लिया। शनिवार को शातिर इस मजदूर को बैंक के भीतर से बाहर ले गए और बाहर ले जाकर उसे अपना शिकार बना लिया। दरअसल इस मजदूर को कैश डिपोजिट फार्म भरना नहीं आता था। शातिरों ने मदद की पेशकश की और मजदूर उनके झांसे में आ गया। शातिरों ने मजदूर को एक रुमाल में कुछ बांधकर थमाते हुए कहा कि आप हमारा कैश संभालो और हम आपके खाते…

Read More

ठगी, जालसाजी के दोषी को एक साल कैद

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)किन्नौर जिले में नौकरी का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में अदालत ने दोषी को एक साल कैद की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर पुने राम पहाड़िया ने यह फैसला सुनाया। जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी किन्नौर दिग्विजय सिंह राणा ने बताया कि गांव मीरू तहसील निचार जिला किन्नौर निवासी ठाकुर सेन को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत तीन महीने का कारावास तथा 1 रुपये जुर्माना, धारा 467 के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास और दो रुपये जुर्माना…

Read More

दिन हो या रात परेशानियां हर वक्त साथ

रामपुर बुशहर (संदीप वर्मा)बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। टूटी सड़कें और जगह-जगह लगा गंदगी का अंबार। यह हाल है शहर के वार्ड नंबर तीन का। समस्याओं से दुखी स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन हो या रात का वक्त हर समय परेशानियां साथ रहती हैं। दिनभर टूटी सड़कों और सीवरेज की गंदगी से जूझते हैं। रात को परेशानी और बढ़ जाती है, टूटी सड़कें और पर अंधेरा सफर और कठिन बना देता है। वैसे देखा जाए तो शहर का वार्ड नंबर तीन राजनैतिक द्वेष का शिकार हो रहा है। पार्षद…

Read More

दस माह बाद भी नहीं भरे आपदा के जख्म!

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)दस माह बाद भी ग्रामीणों को आपदा से मिले जख्म नहीं भरे। इसे सरकारी सिस्टम की नाकामी नहीं तो और क्या कहेंगे। ग्रामंग-थवारिंग सड़क बहाल नहीं हो पाई है। ग्राम पंचायत मुरंग के ग्रामंग, लालेन और थवारिंग की करीब डेढ़ की आबादी राशन और जरूरी सामान पीठ पर ढोने को मजबूर है। मरीजों को भी अस्पताल पीठ पर उठाकर पहुंचाया जा रहा है। चुनावी मौसम में यहां की जनता सड़क का मुद्दा जोर शोर से उठा रही है। बीते साल जून के महीने में उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल…

Read More

भूस्खलन की रोकथाम पर चरचा

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)किन्नौर जिला के एनएच-5 पांगी के पास काशंग पावर प्रोजेक्ट के साथ लगते क्षेत्र में और स्कीबा के पास करीब 100 मीटर मार्ग पर लगातार हो रहे भू-स्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए चंडीगढ़ से आए भू-विज्ञानियों की टीम ने शुक्रवार को पांगी गांव का दौरा किया। इसके बाद उपायुक्त ने टीम के साथ बैठक की। इस टीम में भारत भू-विज्ञान सर्वे के प्रशांत ईलामरेन, वरिष्ठ भू-विज्ञानी एके लक्ष्मणन, भू-विज्ञानी और जीना मंडल भू-विज्ञानी ने शुक्रवार को पांगी गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उनके…

Read More

छोटा सा वार्ड और समस्याओं का अंबार

रामपुर बुशहर (संदीप वर्मा)कहने को तो रामपुर का वार्ड नंबर दो सबसे छोटा वार्ड है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के मामले में इसकी हालत भी अन्य वार्डों से बेहतर नहीं है। कहीं रास्ता नहीं है, तो कहीं सीवरेज का पानी खुले में बह रहा है। सड़कों पर रेत बजरी के ढेर लगे हैं तो स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। यहीं नहीं सबसे बड़ी समस्या यातायात की है। यहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वार्ड में आईपीएच, फील्ड होस्टल, लोक निर्माण विभाग,…

Read More