छात्रों ने सीखा रोबोट बनाना

ऊना(विवेक त्रिपाठी)इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग और आईआईटी मंडी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप का शनिवार को समापन हो गया। इस वर्कशॉप में करीब इंजीनियरिंग के 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इंडस के ईसीई डिपार्टमेंड हेड वरुण शर्मा ने कहा कि वर्कशॉप में विद्यार्थियों को विभिन्न तरह के रोबोट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है।
उन्होंने बताया कि रोबोट से वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना, वस्तुओं को दूर फेंकना, एक ही स्थान से वस्तुओं को ऊंचाई पर रखना और हाइट सेंसर रोबोट का प्रशिक्षण दिया गया है। वर्कशॉप में आईआईटी मंडी के रोबो विशेषज्ञ और इंडस विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियाें को रोबोट बनाने की ट्रेनिंग दी। वहीं एक रोबो मुकाबले का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रोबो पीडिया में संदीप कुमार, मुकेश कुमार, आशीष शर्मा, अभिषेक कुमार प्रथम रहे, ऑटोबोटस में समवेग, सुमित कुमार, रोहित कुमार, सतविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। रॉयल मैक्नोस में विक्रंात, विनय कुमार, आशीष कुमार, अभिलाष कुमार, अजय राणा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में हाईट सेंसर रोबो की टीमें विजयी रहीं। विजेता टीमें आईआईटी मंडी में होने वाले आगामी राज्य स्तरीय रोबो प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा.रमण कुमार झा ने विजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को रोबो वर्कशॉप का फायदा बताया। इस अवसर डीन डा. बीके पानीग्रही, एसके शर्मा सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Related posts