भयंकर गर्मी में बढ़ी पानी की किल्लत

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल की तनोह पंचायत के गांव कैहलवीं में न जाने कब पानी की परेशानी से लोगों को निजात मिलेगी। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले दस दिन से कैहलवीं में पानी की सप्लाई ठप पड़ी हैै। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी इस समस्या का बखूबी पता है, लेकिन आज तक कोई पुख्ता हल नहीं निकाला गया, जिससे कैहलवीं की जनता को गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से निजात मिल सके। मई में ही यह हाल है तो जून में इस गांव…

Read More

भाजयुमो की कार्यकारिणी का विस्तार

ऊना। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलराम बबलू ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर, कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, भाजपा नेता राम कुमार, सुशील कालिया और भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा की सहमति से टीम की घोषणा कर दी गई है। कार्यकारिणी में लखवीर लक्खी और राजेश राणा को महामंत्री चुना गया है। उपाध्यक्षों में प्रवीण सहोता, राजन कालिया, विक्रम सिंह, राम सिंह ठाकुर और…

Read More

ईसपुर में पेयजल को लेकर हाहाकार

ऊना। ईसपुर गांव के कई कस्बों में पिछले कई दिन से पेयजल संकट गहरा गया है। आलम यह है कि लोगों को सुबह उठते ही सबसे पहले घड़े, बाल्टियां उठाकर अन्य क्षेत्रों से पानी ढोना पड़ता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल सप्लाई ठप होने से लोगों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। लोगों का कहना है कि यदि विभाग ने ग्रामीणों की समस्या का जल्द हल न निकाला, तो आने वाले समय में उन्हें मजबूर होकर उपमंडल…

Read More

रायपुर स्कूल में शराबी ने मचाया हुड़दंग

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर मैदान में वीरवार को एक शराबी ने जमकर हुड़दंग मचाया। स्कूल प्रशासन ने मामला गंभीर होते देख तुरंत बंगाणा पुलिस को फोन कर हुड़दंगी को उनके हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान स्कूल के शिक्षकों सहित सैकड़ों छात्र भी बुरी तरह सहम गए थे। वीरवार सुबह 10 बजे के करीब थाने में रायपुर स्कूल के प्रधानाचार्य ने फोन पर बताया कि एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर स्कूल परिसर के अंदर घुसकर गाली गलौज…

Read More

ऊना के युवक की संदिग्ध हालत में मौत

पंचकूला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला निवासी युवक की पंचकूला सेक्टर-15 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक यहां किराये पर रहकर बद्दी स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक ऊना निवासी विवेक शर्मा (26) सेक्टर-15 में किराये पर रह रहा था। बीती रात को वह अपने काम से लौटा और सो गया। सुबह देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो अन्य साथियों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन…

Read More

ब्याज तो दिया नहीं, सवा लाख भी काटे

रामपुर बुशहर। हिमुडा ने नगर परिषद को ब्याज तो दिया नहीं उल्टे सवा लाख रुपये भी गटक लिए। मूलधन में सवा लाख की कटौती किए जाने से नगर परिषद ने तेवर तीखे किए हैं और जल्द हिमुडा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। नगर परिषद ने पार्किंग निर्माण के लिए हिमुडा को दो साल पहले साठ लाख रुपये दिए थे। मगर, पार्किंग के कार्य में दिलचस्पी न लेने पर हाल ही में नगर परिषद ने सख्त कदम उठाते हुए हिमुडा से कार्य वापस ले लिया और धनराशि…

Read More

आंध्रा-ग्यारी सड़क पक्की होगी : ब्राक्टा

रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि आंध्रा से मंजवानी ग्यारी सड़क को नाबार्ड के तहत पक्का किया जाएगा। भारी हिमपात से क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के लिए विभाग के अधिकारियों को आदेश कर दिए गए हैं। विधायक ने छौहारा क्षेत्र के झंझवानी गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने रिकार्ड मतों से वोट देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग कांग्रेस पार्टी के सहयोग में एक…

Read More

शिक्षा महकमे को हफ्ते का अल्टीमेटम

रामपुर बुशहर। कुल्लू जिले की डीम पंचायत के बनड़ प्राथमिक स्कूल में शिक्षक नियुक्त न करने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। हाल ही में इस स्कूल से दो शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है। इसके बाद नई नियुक्ति नहीं हुई है। इससे गुस्साए लोगों ने वीरवार को बीपीईओ कार्यालय निरमंड पहुंच कर रोष जताया। ग्रामीणों ने हफ्ते के भीतर इस स्कूल में शिक्षक तैनात करने की मांग की और कहा कि अगर शिक्षक नियुक्त नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रोशन लाल, मनसा…

Read More

जुब्बल नपं अध्यक्ष से उलझे सदस्य

जुब्बल (शिमला)। नगर पंचायत जुब्बल में राशन कार्ड बनाने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष तथा कांग्रेस के मनोनीत सदस्यों में बहस हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मनोनीत सदस्यों के खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में डराने-धमकाने तथा गलत ढंग से राशन कार्ड बनाने के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सारटा ने बताया कि पंचायत में इन दिनों राशन कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। वीरवार को नगर पंचायत में मनोनीत तीन कांग्रेस सदस्यों ने उन पर पंचायत कार्यालय पहुंचकर गलत ढंग से…

Read More

आनी के छात्रों को मिली किताबें

आनी (कुल्लू)। क्षेत्र में डेढ़ माह से बिना किताबों के शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को आखिर किताबें मिल गईं। ‘अमर उजाला’ में छपी खबर ‘बिना किताबों के कैसे पढ़े नौनिहाल’ पर कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने आनी के लिए किताबें भेज दी हैं। यही नहीं, आनी और निरमंड के स्कूलों में किताबों को बांटने का काम शुरू भी हो गया है। अभिभावकों ने इसके लिए ‘अमर उजाला’ का आभार प्रकट किया है। रिजर्व श्रेणी के छात्रों को स्कूल खुलने के करीब डेढ़ माह बाद भी किताबें नहीं…

Read More