पाकिस्तान: PM पद के लिए शरीफ और फहीम में होगी टक्कर

लाहौर: सर्वसम्मति से मत के अनुरोध को अस्वीकार करते हुए पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी पांच जून को होने वाले नए प्रधानमंत्री के चुनावों में पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ के खिलाफ वरिष्ठ नेता मखदूम अमीन फहीम को उतारेगी। पूर्व संघीय मंत्री फहीम पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पार्लियामेंट्रियन्स के अध्यक्ष हैं। चुनाव आयोग के पास पार्टी इसी नाम से पंजीकृत है। पांच जून को नेशनल असेंबली में होने वाले चुनावों में फहीम पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी होंगे। हालांकि पीपीपी का यह कदम पीएमएल-एन के नवाज शरीफ को संसद के 342 सदस्यीय निचले सदन…

Read More

सात महाद्वीपों की शीर्ष चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय बनीं प्रेमलता

नई दिल्ली : महिला साहस की अद्वितीय मिसाल बन चुकीं झारखंड के जमशेदपुर की महिला पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सात महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखर पर तिरंगा लहराने का अनूठा कारनामा कर दिखाया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई है। 50 वर्षीय और दो बेटियों की मां प्रेमलता ने गत 23 मयी को उत्तरी अमेरिका के अलास्का स्थित सर्वोच्च शिखर माउंट मैककिनले(6194मी) को फतह किया और इसके साथ ही उन्होंने सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर पहुंचने का अद्भुत रिकार्ड बना…

Read More

मैं और रितुपर्णो साथ फिल्म करने वाले थे: अमिताभ

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह बंगला फिल्मों के महान निर्देशक रितुपर्णो घोष के साथ एक फिल्म करने वाले थे। अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘‘मुझे रितुपर्णो घोष के आसामयिक निधन पर गहरा आघात पहुंचा है। मैं शब्दो में नहीं बता सकता कि मुझे अभी कैसा महसूस हो रहा है। देश ने एक महान कलाकार खो दिया है। मैंने कुछ दिन पहले उनसे फोन पर बात की थी और हम एक बार फिर से एकसाथ फिल्म में काम करने वाले थे।’’ अमिताभ ने इसके पूर्व…

Read More

‘अपने जोखिम पर जापान से नजदीकी बढ़ा सकता है भारत’

बीजिंग: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल ही में संपन्न जापान यात्रा से चीन अभी भी खफा है और एक सरकारी दैनिक अखबार ने चेतावनी दी है कि भारत अपने जोखिम पर तोक्यो के साथ नजदीकी संबंध बना सकता है तथा इन रिश्तों से नई दिल्ली को सिर्फ नुकसान ही हो सकता है। सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा संचालित ग्लोबल टाईम्स ने कल जापान पर यह आरोप लगाया था कि वह भारत और अन्य पड़ोसियों के साथ संबंध विकसित करके चीन को घेरने की कोशिश कर रहा है। आज इसी अखबार में…

Read More

सोनिया गांधी के साथ कोई अनबन नहीं: मनमोहन

नई दिल्ली : अपने और सोनिया गांधी के बीच अनबन से इंकार करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि ऐसी अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि दोनों लगभग सभी मुद्दों पर साथ मिल कर काम करते हैं। जापान और थाईलैंड की पांच दिन की यात्रा के बाद स्वदेश लौटते समय विमान में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘सच बात यह है कि मेरे और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच विचारों में कोई मतभेद नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तकरीबन हर मुद्दे पर हम साथ काम करते हैं और…

Read More

पाक में बम विस्फोट में शांति समिति सदस्य की मौत

पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर शहर में रिमोट संचालित बम में हुए विस्फोट में आज सुबह शांति समिति के एक सदस्य की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पेशावर के बुड बेरह स्टेशन के सामने ही शांति समिति के सदस्य नदीम खान का घर है। यह बम उनके घर के बाहर रखा था जिसमें रिमोट के जरिए विस्फोट किया गया। इस हादसे के बाद पुलिस ने पूरा इलाका खाली कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस…

Read More

बहुत दुखी हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों के दौरान हुए खुलासों से उन्हें गहरा धक्का लगा है। सचिन ने इस पूर घटनाक्रम को ‌बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा, ‘जब भी क्रिकेट गलत वजहों से सुर्खियों में होता है, मुझे काफी दुख होता है।’ वहीं, फर्स्टपोस्ट के हवाले से खबर है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका को संज्ञान में लेते हुए अहम कदम उठाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और बीसीसीआई को एक…

Read More

IPL Spot fixing विवाद पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई!

नई दिल्ली: आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले के चक्रव्यूह में बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन सभी तरफ से घिरे हुए हैं और हर कोई उनके इस्ताफे की मांग कर रहा है जबकि श्रीनिवासन अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं और उन्होंने इस्तीफा देने से साप इंकार कर दिया है। आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले में चल रहे इस विवाद से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है। खेल मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी फिक्सिंग के चल रहे इस विवाद से नाखुश हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी…

Read More

अनधिकृत कॉलोनियों पर फिर बिछी चुनावी बिसात

नई दिल्ली। पिछला चुनाव दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के मुद्दे पर भी लड़ा गया। अब फिर नवंबर में संभावित दिल्ली विधानसभा चुनाव की मुख्य धुरी यही कॉलोनियां रहने वाली हैं। 70 में से 36 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका में रहने वाले इन कॉलोनियों के लाखों वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस की दिल्ली सरकार व भाजपा के कब्जे वाले तीनों एमसीडी एक दूसरे को घेरने में जुट गए हैं। दरअसल, जिन विधानसभा सीटों को अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले वोटर प्रभावित करते हैं, उनमें मत प्रतिशत…

Read More

एनसीआर में गर्मी से थोड़ी राहत

नई दिल्ली। एनसीआर में बृहस्पतिवार को गर्मी से मामूली राहत रही। सुबह थोड़ी ठंडी हवा के बाद दोपहर बाद तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन नोएडा, दिल्ली के पीतमपुरा, मंगेशपुर, जाफरपुर और लोदी रोड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। जो पिछले पंद्रह दिन में सबसे कम है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने फिर पारा चढ़ने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 27.8 डिग्री रहा।…

Read More