ऊना के युवक की संदिग्ध हालत में मौत

पंचकूला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला निवासी युवक की पंचकूला सेक्टर-15 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक यहां किराये पर रहकर बद्दी स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक ऊना निवासी विवेक शर्मा (26) सेक्टर-15 में किराये पर रह रहा था। बीती रात को वह अपने काम से लौटा और सो गया। सुबह देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो अन्य साथियों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह अचेत पड़ा था। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। प्राथमिक जांच में मौत का कारण साइलेंट अटैक लग रहा है। जांच के लिए विसरा लैब भेजा गया है।

Related posts