
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि आंध्रा से मंजवानी ग्यारी सड़क को नाबार्ड के तहत पक्का किया जाएगा। भारी हिमपात से क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के लिए विभाग के अधिकारियों को आदेश कर दिए गए हैं। विधायक ने छौहारा क्षेत्र के झंझवानी गांव में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने रिकार्ड मतों से वोट देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग कांग्रेस पार्टी के सहयोग में एक बार फिर रिकार्ड मतदान के लिए तैयार रहें। इस दौरान कांग्रेस मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू ने क्षेत्र के विकास में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पदम शर्मा ने मंच का संचालन किया।
विधायक के गांव में पहुंचने पर रमेश, सरिता, हरदेव, राम प्रकाश, सुभद्रा, गोबिंद, जितेंद्र ने उनका आभार व्यक्त किया। विधायक के साथ प्रधान परिषद के अध्यक्ष अमर सिंह धांटा, शमशेर ठाकुर, शक्ति लाल नेगी, पूर्व प्रधान अमर नाथ नेगी तथा प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
