भाजयुमो की कार्यकारिणी का विस्तार

ऊना। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलराम बबलू ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर, कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, भाजपा नेता राम कुमार, सुशील कालिया और भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा की सहमति से टीम की घोषणा कर दी गई है। कार्यकारिणी में लखवीर लक्खी और राजेश राणा को महामंत्री चुना गया है। उपाध्यक्षों में प्रवीण सहोता, राजन कालिया, विक्रम सिंह, राम सिंह ठाकुर और राजीव राजू को शामिल किया गया है। विनय आंगरा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। अतुल शर्मा मीडिया प्रभारी, मनीष लट्ठ सह मीडिया प्रभारी, राजन सहोड़ कार्यालय सचिव चुने गए। स्वराज टिकड़ा, संजीव ठाकुर, अजय लवली, सोनी ठाकुर, सतवंत सिंह सचिव, अंकुश गौतम सहसचिव चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में करण लोहिया, बलवीर सिंह, मनोज कुमार, रविकांत, राम कुमार, आशीष पराशर, करण गोल्डी, अरुण कुमार, अजय रायजादा, शेर सिंह जंडूर, अंकुश शर्मा, अंकुश अंकी, जतिंद्र ठाकुर, विशाल द्विवेदी, चमन चौधरी, महेश कपिला, जगतार सिंह, संजीव कुमार, राजेश कुमार बिंदू को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में डा. राम सिंह, अजय सिंह, रोहित चौहान, प्रदीप कुमार, डा. योगेंद्र चौधरी, चंदन शर्मा, हरीश कुमार, राजेश काला, रवि जैलदार, जरनैल सिंह, नीरज जैतक और सुखविंद्र काला को शामिल किया गया है।

Related posts