रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के मुख्य विकास अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को शासन ने दुग्ध विकास निदेशालय के निदेशक एवं उत्तराखंड कोआपरेटिव ऑफ डेरी फेडरेशन (यूसीडीएफ) एमडी के अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी है। शासन के निर्देश पर गर्ब्याल ने डेरी एमडी का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह 1998 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। वह अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में भी बतौर सीडीओ अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम पद पर कार्य करने के अलावा गर्ब्याल एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून, एसडीएम सदर देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सुअर के हमले में युवती घायल
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लाक के चमुवा गांव की एक युवती पर सोमवार प्रात: जंगली सुअर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सुअर जंगल की तरफ भाग गया। परिजन घायल युवती को उपचार के लिए पनुवानौला अस्पताल में लाए। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चमुंवा गांव की पूर्णिमा (21) सोमवार सुबह पास के खेतों से घास लेकर घर आ रही थी। इस बीच खेतों से गुजर रहे जंगली सुअरों के झुंड में से अचानक निकले एक सुअर ने पूर्णिमा पर हमला कर दिया। सुअर…
Read Moreजैविक खेती को बढ़ावा देगी सरकार : हरक
भिकियासैंण। चौकोट महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि सल्ट और स्याल्दे विकास खंडों को जैविक खेती के लिए विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्याल्दे में तहसील बनाने की घोषणा की। स्याल्दे में किसान सूचना केंद्र और कैहड़ गांव में कृषि अनुसंधान प्रसार केंद्र का भी रावत ने उद्घाटन किया। म्यर चौकोट सामाजिक विकास संस्था के तत्वावधान में स्याल्दे में आयोजित चौकोट महोत्सव में कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पारंपरिक खेती के बजाए जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। स्याल्दे और सल्ट ब्लाक…
Read Moreआर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक जनरल स्व. बीसी जोशी पूर्व सैनिक मिलन केंद्र में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं देकर आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद भी देश में आरक्षण जाति के आधार पर ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए ताकि सभी समुदायों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ…
Read Moreजूना अखाड़े ने राधे मां का कुंभ प्रवास किया रद्द
जूना अखाड़े ने महिला संत राधे मां को कुंभ के दौरान मुंबई में ही रहने को कहा है। जूना अखाड़े के इस संदेश के बाद राधे मां के प्रयाग कुंभ में आने की संभावना क्षीण हो गई है। अखाड़े की इस कवायद को विवादों बचने की कार्यवाही के तौर पर देखा जा रहा है। कमरे की बुकिंग भी रद्द जूना अखाड़े के सूत्रों का कहना है कि कुंभ में संतों द्वारा राधे मां के विरोध की आशंका को देखते हुए राधे मां को गुपचुप ठहराने के लिए इलाहाबाद के एक…
Read Moreबारह केंद्र बांटेंगे गंगा पर तकनीकी ज्ञान
हरिद्वार। महामना मालवीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दी गंगा मैनेजमेंट (एमएमआईटीजीएम) अब वाराणसी से बाहर अपनी शाखाएं खोलेगा। ऋषिकेश से लेकर कोलकाता तक गंगा के किनारे बसे शहरों में एमएमआईटीजीएम के 12 केंद्र खोले जाएंगे। उत्तराखंड में ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में केंद्र संचालित होंगे। गैर सरकारी रूप से संचालित इन केंद्रों का उद्देश्य गंगा नदी पर तकनीकी ज्ञान की जानकारी देना होगा। हरिद्वार आए महामना मालवीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दी गंगा मैनेजमेंट के संस्थापक और बीएचयू के रिटायर प्रो. यूके चौधरी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा…
Read Moreनौकरी का वादा कर लाए, कराना चाहते थे देह व्यापार
रुड़की। दार्जिलिंग की युवती को नौकरी का झांसा देकर रुड़की लाए दो महिलाओं और एक पुरुष ने उसे देेह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश की। युवती ने परिचितों को फोन पर जानकारी दी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों महिलाओं और पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को भी थाने में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। दार्जिलिंग निवासी 20 वर्षीय युवती की दो महिलाओं और एक पुरुष से कुछ दिनों पहले दिल्ली में मुलाकात हुई थी। बताया…
Read Moreबस स्टेशन निर्माण पर भड़के लोग
पौड़ी। बस स्टेशन का निर्माण कार्य ठप होने से आम लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका सभासद संगीता रावत, सुनील कुमार, अनिल, उमेश नेगी, धर्मवीर रावत, सुनील नेगी, रणजीत सिंह और दरवान सिंह रावत आदि ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व बस स्टेशन का निर्माण शुरू कराया गया था। जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते बस स्टेशन पर कीचड़ जमा रहता है जिससे आवाजाही का जोखिम पैदा हो जाता है। डीएम को सौंपे ज्ञापन…
Read Moreमिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर
पिथौरागढ़/डीडीहाट/बेरीनाग। उत्तराखंड के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने मांगों के लिए निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया है। हड़ताल से कामकाज पर बुरी तरह मार पड़ रही है। उप्र की तर्ज पर उत्तराखंड के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के वेतनमान संशोधन, नौ विभागाें के ढांचों को पुनरीक्षित करने के साथ ही पदोन्नति के लिए जारी पात्रता अवधि निर्धारण नियमावली में संशोधन को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मी 27 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर है।…
Read Moreएक माह में चालू होगा सीसीटीएनएस : डीजीपी
नैनीताल। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सत्यव्रत बंसल ने कहा कि वर्ष 2013 में पुलिस विभाग आईटी के क्षेत्र में सुदृढ़ होने जा रहा है। जनवरी अंतिम सप्ताह तक प्रदेश के सभी थाने, कोतवाली और पुलिस लाइन कार्यालय सीसीटीएनएस (क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम) से जुड़ जाएंगे। यह आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण में मददगार साबित होगा। घटनाओं के त्वरित अनावरण के लिए प्रदेश में दो मोबाइल फारेंसिक लैब भी स्थापित किए जाएंगे। इनमें से एक कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर और दूसरा देहरादून में स्थापित किया जाएगा। पुलिस लाइन में आयोजित…
Read More