आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक जनरल स्व. बीसी जोशी पूर्व सैनिक मिलन केंद्र में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं देकर आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की गई।
वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद भी देश में आरक्षण जाति के आधार पर ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए ताकि सभी समुदायों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ मिल सके। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों से लीग की सदस्यता लेने का आह्वान किया। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसके बावजूद हर रोज तीन-चार घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इससे आम जनता को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
लीग के अध्यक्ष चंदन सिंह पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप संरक्षक घनानंद जोशी, पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह सुपियाल, मोहन सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रकाश सिंह बोरा, राम सिंह, हीरा सिंह मेहरा, रघुवीर सिंह सांगा, लक्ष्मण सिंह, उमेद सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts