जून में मिलेगी अप्रैल और मई की चीनी

काशीपुर। सरकारी गोदाम में कोटा के अनुसार चीनी उपलब्ध होने के बाद भी उपभोक्ताओं को अभी तक अप्रैल व मई माह की चीनी नहीं मिली है। एलॉटमेंट आने पर ही जून माह में चीनी का वितरण होगा। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जिले में चीनी वितरण के लिए जितनी आवश्यकता होती है उतनी चीनी उपलब्ध नहीं है। अप्रैल व मई माह की चीनी वितरित होनी है। काशीपुर के गोदामों में आवश्यकता से कम चीनी है। चीनी आने का क्रम जारी है। इधर एसएमआई पीसी नैथानी ने बताया…

Read More

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल निकाले 40 हजार

उत्तरकाशी। बृहस्पतिवार रात बस अड्डे पर एटीएम से रुपये निकाल रहा बडेथी का युवक ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने मदद के बहाने ने उसका एटीएम कार्ड बदल 40 हजार रुपये निकाल दिए। बडेथी गांव निवासी विजयपाल पुत्र महेश्वर बस अड्डा स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गया। रुपये न निकलने पर पास में खड़े एक युवक ने मदद के बहाने उससे एटीएम मांगने के साथ ही कोड नंबर पूछा। फिर कार्ड बदलकर कह दिया कि रुपये नहीं निकल रहे हैं। शुक्रवार को युवक जब बैंक में…

Read More

पीआरडी के जवान करेंगे सीएम का घिराव

उत्तरकाशी। इस बार यात्रा ड्यूटी पर तैनात न किए जाने से पीआरडी के जवानों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आक्रोशित जवानों ने रविवार को जिले के दौरे पर आ रहे सीएम विजय बहुगुणा का घिराव करने का ऐलान किया है। जिले में 410 पीआरडी जवान हैं। इन्हें विभिन्न विभागों में अस्थायी ड्यूटी के साथ ही यात्रा सीजन में सुरक्षा आदि ड्यूटी पर लगाया जाता है। इसमें भी बारी-बारी से ही उन्हें रोजगार मिल पाता है। पिछले वर्ष यात्रा ड्यूटी पर लगे पीआरडी जवानों को दो माह…

Read More

अवैध रूप रेत ले जा रहे दो ट्रक सीज

अल्मोड़ा। भनोली तहसील में पनार और सरयू नदी से धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। भनोली के उप जिलाधिकारी सीएस डोभाल ने शुक्रवार रात अवैध रूप से रेता लेकर जा रहे दो वाहनों को सीज कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त कारोबारियों में हड़कंप मचा है। शुक्रवार रात एसडीएम सीएस डोभाल के नेतृत्व में राजस्व पुलिस ने गुरुड़ाबांज तहसील के पास अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सड़क में वाहनों की तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ट्रक संख्या यूके04-सीए-4838 और यूके01-सीए-0470 में रेत लदा था लेकिन चालक के…

Read More

उद्घाटन मैच में हिमांशु ने यश को पराजित किया

अल्मोड़ा। विनायक उत्सव भवन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में अल्मोड़ा के हिमांशु करायत ने ऊधमसिंहनगर के यश सतवाल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में बालक वर्ग 23 से 25 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा के हिमांशु ने यूएसनगर के यश सतवाल को पराजित किया। देहरादून के सक्षम मिश्रा ने अल्मोड़ा के कृष्णा बिष्ट को हराया। बालिका फिन भार वर्ग में…

Read More

जैश ए मोहम्मद ने दी उत्तराखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों बम से उड़ाने की धमकी!

जैश ए मोहम्मद ने दी उत्तराखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों बम से उड़ाने की धमकी!

देहरादून: आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद ने हरिद्वार के पूर्व रेलवे अधिकरी को कथित रूप से पत्र लिखकर उत्तराखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और पर्यटक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि हरिद्वार के पूर्व रेलवे अधीक्षक को आज कथित रूप से जैश ए मोहम्मद के कराची के एरिया कमांडर की ओर से लिखा गया एक पत्र प्राप्त हुआ जिसके बाद राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और पर्यटक स्थलों की सुरक्षा बढा़ दी गई है। पत्र में ससंद…

Read More

टौंस के किनारे खाई में गिरी कार, दो की मौत

कालसी। हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर टौंस नदी के किनारे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार शाम करीब साढे़ तीन बजे हुई। पुलिस के अनुसार सिलाई (हिमाचल प्रदेश) से विकासनगर आ रही कार में दो महिलाओं समेत कुल चार लोग सवार थे।…

Read More

वन पंचायत में अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई

लोहाघाट। उपजिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा है कि वन पंचायत पाटन पाटनी में किए जा रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा और अवैध कटान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वन पंचायत में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट देने को कहा है। वन पंचायत सरपंच गिरीश सिंह महर के नेतृत्व में आज लोगों ने उपजिलाधिकारी से भेंट की और वन पंचायत में लगातार हो रहे अतिक्रमण, अवैध…

Read More

हाइपोथरमिया का खतरा बढ़ा

रुद्रपुर। शरीर का तापमान सामान्यता 98.4 डिग्री फारेनहाइट होता है। शरीर के तापमान का गिर जाना हाइपोथरमिया कहलाता है। इसका समय पर उपचार न होने से रोगी की मौत तक हो सकती है। जिला अस्पताल के एमएस डा.एलएम उप्रेती के मुताबिक कुदरती तौर पर शरीर का तापमान रेगुलेट करने के लिए जटिल भौतिक और रासायनिक प्रक्रियाएं होती हैं। अधिक ठंड हो तो हाइपोथरमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। डा.उप्रेती ने ठंड से बचने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ठंड में अनावश्यक…

Read More

कटौती के विरोध में ईई दफ्तर में जड़े ताले

काशीपुर। कड़ाके की ठंड में बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबतें और बढ़ा रही है। घंटों हो रही अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अधिशासी अभियंता एस. उस्मान का घिराव कर कार्यालय पर तालाबंदी की। लोगों का कहना था कि शहर में अघोषित बिजली कटौती से व्यापारियों और आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती होने से व्यापार ठप हो रहा है। बिजली विभाग ने अभी तक बिजली कटौती शेड्यूल जारी नहीं किया है, जिससे यह पता लग…

Read More