त्यूनी। धर्म की आड़ में जौनसार बावर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल महासू मंदिर हनोल में फिर से पशु बलि शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह में मंदिर परिसर में ही चोरी छिपे कई बकरों की बलि दी जा चुकी है। स्थानीय प्रशासन सब कुछ जानने के बाद भी मूकदर्शक बना हुआ है। उधर, पीपुल फोर एनिमल की सदस्य सचिव गौरी मौल्खी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल प्रभाव से बलि प्रथा पर रोक लगाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले को…
Read MoreCategory: Uttarakhand
केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह भी पहुंचे मसूरी
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में नए साल का जश्न मनाने के लिए वीआईपी भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर केंद्रीय खेल राज्यमंत्री भंवर जितेंद्र सिंह मसूरी पहुंच गए हैं। उनका यहां पुश्तैनी बंगला है। वे यहां के ख्यातिलब्ध वाइनवर्ग ऐलन स्कूल से ही पढ़े हैं। राजस्थान के राजपरिवार से जुडे़ जितेंद्र सिंह को मसूरी की आबोहवा बहुत भाती है। गैरसरकारी सूत्रों के मुताबिक नए साल के लिए नगर के कई होटलों में कई केंद्रीय मंत्रियों और ब्यूरोक्रेट्स ने बुकिंग कराई है। अगले दो दिनों कई फिल्मी हस्तियाें…
Read Moreआम से दूर, खास से मिले सचिन
मसूरी। सचिन तेंदुलकर मसूरी प्रवास के छठे दिन कुछ खास लोगों से मिले। हालांकि, आम प्रशंसकों से उनकी दूरी बरकरार रही। इस दौरान मसूरी नगर पालिकाध्यक्ष ने गुलदस्ता भेंट कर सचिन का स्वागत किया। उनके अलावा वन विभाग के एक अधिकारी और हिमालयन इंस्टीट्यूट के निदेशक ने सचिन से मुलाकात की। तेंदुलकर छह दिन से मसूरी में हैं। वह यहां अपने दोस्त संजय नारंग के घर बोथवेल बैक में ठहरे हैं। वन डे क्रिकेट से संन्यास के तुरंत बाद मसूरी पहुंचे सचिन पहले दिन से ही मीडिया और प्रशंसकों से…
Read Moreआज से नहीं चलेगी जनता एक्सप्रेस
देहरादून। कोहरे की वजह से जनता एक्सप्रेस को तय समय से चार दिन पहले ही कैंसल कर दिया गया है। इसके बाद शनिवार (आज) से 18 फरवरी तक दून से इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। वहीं, लिंक एक्सप्रेस की लेटलतीफी जारी है। सर्दियों में कोहरा बढ़ते ही रेलवे कुछ ट्रेनों को कैंसल कर देता है। इसके तहत जनता एक्सप्रेस को एक जनवरी से कैंसल किया जाना था। लेकिन ट्रेन के पहिये शुक्रवार को ही रोक दिए गए। शुक्रवार को जनता एक्सप्रेस बनारस से नहीं चली। चूंकि, शनिवार को यह…
Read Moreउत्तराखंड के लोगों को सब्सिडी पर मिले 12 सिलेंडर: शाह
नई टिहरी। टिहरी की सांसद माला राजलक्ष्मी शाह का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओें ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने चुनाव के दौरान किए गए वादों को हर संभव पूरा करने का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार को उत्तराखंड के लोगों को सब्सिडी पर 12 सिलेंडर देने चाहिए। दिल्ली में गैंगरेप के दोषियों को भी कड़ी सजा देने की मांग की। बौराड़ी इंडेन गैस और भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने सांसद राजलक्ष्मी का स्वागत करते हुए समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा…
Read Moreसंगम किनारे मिला महिला का शव
गोपेश्वर। नंदाकिनी और अलकनंदा के संगम स्थल नंदप्रयाग में संगम किनारे शुक्रवार को एक महिला का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त सोनला-बौंली (चमोली) निवासी 32 वर्षीय सरोजनी देवी पत्नी रमेश सिंह के रूप में की। बताया गया कि यह महिला 18 नवंबर से अपने घर से गायब थी। जिसकी प्राथमिकी चमोली थाने में दर्ज की गई थी।
Read Moreगुमदेश के लोगों का जिला मुख्यालय में प्रदर्शन
चंपावत। गुमदेश क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बाद में समस्याओं का एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा। गुमदेश के लोग 97 राजस्व गांवों और 12 पटवारी क्षेत्रों को मिलाकर अलग तहसील की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं को भी उठाया गया है। गुमदेश विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों का कहना था कि सीमांत…
Read Moreयोजनाओं की प्रगति देखने को कराएं स्थलीय निरीक्षण’
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) की शासी निकाय बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदस्यों ने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए अधिकारियों और सदस्यों का भ्रमण कराने की मांग की। जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल ने कहा कि ऐसे स्थानों में चेकडैम बनाए जाते हैं, जहां उसकी उपयोगिता नहीं होती है। इस दौरान बताया गया कि जखोली और अगस्त्यमुनि ब्लाक में वाहन न होने…
Read More4.98 करोड़ की विकास योजनाओं का अनुमोदन
लमगड़ा। क्षेत्र पंचायत लमगड़ा की बैठक में सदस्यों ने पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृत राज्य वित्त आयोग और क्षेत्र पंचायत निधि में स्वीकृत धनराशि अवमुक्त नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने ग्राम प्रधानों को दो वर्ष से मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। सदस्यों ने विकास कार्यों और मानदेय की धनराशि शीघ्र आवंटित नहीं होने पर आंदोलन चलाने का ऐलान किया। बैठक में मनरेगा और क्षेत्र पंचायत निधि के तहत 4.98 करोड़ की योजना का अनुमोदन किया गया। राम सिंह धौनी सभागार में ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह मेर की अध्यक्षता…
Read Moreमसूरी फुल, रुकने की व्यवस्था हो तभी जाएं घूमने
न्यू ईयर का जश्न पहाड़ों की रानी में मनाने की सोच रहे हैं और अब तक किसी होटल में एडवांस बुकिंग नहीं कराई तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, मसूरी के अधिकांश होटलों में सत्तर फीसदी तक कमरे पहले ही बुक किए जा चुके हैं। अधिकतर में सैलानी पहुंच भी गए हैं। अब बिना बुकिंग आने वालों को धनोल्टी या कैंपटी फाल का रुख करना होगा। न्यू ईयर पर मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस बार भी यह क्र्रेज बरकरार है। यही वजह…
Read More