400 ट्रक आपरेटरों को राहत की उम्मीद

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एक दशक से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से काउंटर साइन समझौता नहीं हो सका है। इससे माल ढुलाई में लगे स्थानीय ट्रक उत्तराखंड में प्रवेश करने से भी कतराते हैं। दोनों ही राज्यों में अब कांग्रेस की सरकार बन गई है, जिससे जिला सिरमौर के ट्रक आपरेटरों में उम्मीद की नई किरण जगी है। सिरमौर ट्रक आपरेटर संघ अध्यक्ष चरनजीत सिंह चन्नी और महासचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि 10 वर्षों से काउंटर साइन समझौता नहीं हो सका है। हिमाचल और उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनने से उम्मीदें…

Read More

क्या घोषणा से धरातल पर आएगा नगर निगम

ड़की। कुछ माह पहले मुख्यमंत्री ने रुड़की के लिए कई लोक-लुभावनी घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं का अभी तक जो हश्र हुआ है, उसे देखते हुए शहरवासी आश्वस्त नहीं हो पा रहे हैं कि नगर निगम बनाने जैसी महायोजना धरातल पर उतर सकेगी। मुख्यमंत्री ने तब जितनी भी घोषणाएं की थीं, उनमें एक भी परवान नहीं चढ़ पाई है। ध्वस्त हुए लोहे के पुल की जगह कंक्रीट के पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाने से भी लोगों में निराशा है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने विगत 12 मई को रुड़की…

Read More

सीमेंट मामले में जांच शुरू, गोदाम सील

रुद्रप्रयाग। राजकीय सिंचाई विभाग के केंद्रीय गोदाम से सीमेंट सप्लाई किए जाने के प्रकरण ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खपत नहीं होने के बावजूद गोदाम में भारी मात्रा में सीमेंट क्यों रखा गया था, यह किसी के गले नहीं उतर रहा है। मंगलवार रात तहसील प्रशासन ने केंद्रीय गोदाम में रखे सेट सीमेंट के कट्टे जब्त करने के साथ ही गोदाम को सील कर दिया है। हालांकि विभागीय अधिकारी सीमेंट सेट (खराब) होने से इनकार कर रहे हैं। मगर मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी…

Read More

विवि कर्मचारियों की रेशनलाइजेशन की फाइल गायब

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के कर्मचारियों के रेशनलाइजेशन को लेकर बनाई गई फाइल विश्वविद्यालय से गायब होने पर विवि कर्मचारी भड़क उठे। आक्रोशित कर्मचारियों ने उपकुलसचिव डा. एके मोहंती का घेराव किया और इस मामले में कुलसचिव से भी मिले। उन्होंने कुलसचिव से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि बड़ी मुश्किल से विवि ने रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन आठ महीनों से इस मामले को लटकाया जा रहा है। गढ़वाल केंद्रीय विवि के तीनों परिसरों में कार्यरत नॉन टीचिंग…

Read More

कमिश्नर साहब! राजस्व वादों को तो निबटाइये

पौड़ी। गढ़वाल मंडल के कमिश्नर देहरादून से जाकर पौड़ी तो बैठने लगे हैं, मगर राजस्व वादों के निस्तारण की चाल तो वो ही पुरानी है। अकेले आयुक्त की अपनी कोर्ट में 1477 राजस्व वाद लंबित हैं। उनके नायब अपर आयुक्त की कोर्ट में 627 वाद लंबित हैं। पूरे मंडल की बात करें, तो लंबित वादों का पहाड़ खड़ा नजर आता है। कुल 27093 राजस्व वाद विभिन्न न्यायालयों में निस्तारित होने की बाट जोह रहे हैं। जिन लोगों के ये मामले हैं, उन्हें चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अलग राज्य बनने…

Read More

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़ने से भड़का हिंजामं

पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) ने पाकिस्तान के कराची शहर में 100 साल पुराने मंदिर को ढहाने की निंदा की है। इसके विरोध में संगठन ने पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका। हिंजामं के जिला उपाध्यक्ष सोनम पांडे के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ कुंठित मानसिकता के लोगों ने पाकिस्तान के कराची शहर में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़ दिया है। मंदिर ध्वस्त की इस वारदात से भारत ही नहीं बल्कि…

Read More

अकेले गुरुजी के जिम्मे 120 छात्रों का भविष्य

पिथौरागढ़। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बाद भी स्कूलों के हालात बदले नहीं है। ज्यादातर स्कूलों में अध्यापकों की भारी कमी है। सिनखेल प्राइमरी स्कूल में 120 छात्र-छात्राओं को तालीम देने के लिए महज एक गुरुजी है। शिक्षकों की कमी से यहां पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा विद्यालय का भवन भी जर्जरहाल में है। इन मसलों को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन भेजा है। जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति का…

Read More

टीपी नगर में 130 आवंटियों ने किया है शर्तों का उल्लंघन

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में शर्तों का उल्लंघन कर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के ऊपर बनाए गए 35 आलीशान मकानों को शीघ्र तोड़ा जाएगा। प्रशासन ने प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस देने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा प्रशासन की इस कार्रवाई में ऐसे लोग भी फंस गए हैं जिन्होंने अपनी दुकान या गोदाम को दूसरे व्यक्तियों को किराये पर दे रखा है। इस तरह टीपी नगर के कुल 130 आवंटियों को मानकों के विपरीत निर्माण करने के मामले में नोटिस जारी किए गए हैं। 18 साल बीतने के बाद भी ट्रांसपोर्ट नगर को…

Read More

13 बीघा पर बने अवैध मकानों पर चलेगा बुल्डोजर

हल्द्वानी। इंद्रानगर स्थित 13 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार को नगर निगम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मुआयना किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमणकारियों से स्वयं सरकारी भूमि खाली करने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि भूमि खाली नहीं होने पर बुल्डोजर चलाकर मकान ध्वस्त कर दिए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर निगम और राजस्व विभाग से एक सप्ताह के भीतर पक्के मकान चिह्नित करने के आदेश दिए। इंद्रानगर स्थित कब्रिस्तान के पास नजूल की 13 बीघा जमीन है। 13 बीघा भूमि से…

Read More

डेढ़ करोड़ की बरामदगी पर फिर उठे सवाल

देहरादून। डेढ़ करोड़ रुपये बरामद करने को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब राजपुर पुलिस चार माह बाद भी नहीं तलाश पाई है। मसलन इतनी बड़ी धनराशि का स्रोत क्या था और वह कहां से लाई गई। घटनास्थल पर ही दोनों पेटियों को क्यों नहीं चेक किया गया। प्रकाश में आए इनफार्मर से अब तक पूछताछ क्यों नहीं हुई। इन तमाम सवालों को लेकर डीआईजी ने एसएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं। राजपुर पुलिस ने सितंबर माह में कोलोरा कार में सवार तीन लोगों को पकड़कर डेढ़ करोड़ रुपये…

Read More