देहरादून। रामनगर-कोटद्वार कण्डी मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर कण्डी रोड बनाओ उत्तराखंड बचाओ संघर्ष समिति की कोटद्वार से चली पदयात्रा बुधवार को दून पहुंची। पुलिस ने शास्त्रीनगर पर बैरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। बाद में मुख्यमंत्री के बुलाए जाने पर ही प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। लोगों ने पुलिस द्वारा शास्त्रीनगर में रोके जाने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.94 करोड़ एवं वन विभाग की…
Read MoreCategory: Uttarakhand
वर्दी थी तो पुलिस का सिस्टम ज्यादा आसान था
देहरादून। पहली महिला आईपीएस किरण बेदी को लगता है पुलिस का सिस्टम आसान था। वर्दी थी और कानून के बूते काम करा लेने की ताकत भी। राजनीति में कौन, कब कैसे खरीद लिया जाए, इसका कोई ठिकाना नहीं। आस्ट्रेलियन फिल्म फेस्टिवल आफ इंडिया (एएफएफआई) के दौरान बेदी अपने ऊपर बनी डाक्यूमेंट्री ‘यस मैडम सर’ के स्क्रीनिंग के दौरान बतौर खास मेहमान दून पहुंची थीं। केवल ट्रांसफर के डर से बिक जाने वाले अफसरों को भी उन्होंने नसीहत दी। कहा कि यही तबका तो सबसे बड़ा देशभक्त है। ठीक से काम…
Read Moreबसपा प्रदेश अध्यक्ष को आफिस देने पर उबाल
देहरादून। यमुना कालोनी स्थित उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम का कार्यालय बसपा प्रदेश अध्यक्ष को आवंटित किए जाने से नाराज सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बसपा नेता को आवंटित भवन निरस्त करने सहित सभी सात सूत्रीय मांगों पर अमल नहीं हुआ तो बेमियादी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ ने बुधवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर दिया। इसके साथ ही महासंघ कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने…
Read Moreनौकायन के लिए 70 फीसदी लाइसेंस राज्यवासियों को
टिहरी बांध की विशाल झील के नीचे बेशक एक शहर और कई गांव दफन हैं। यह एक त्रासदीपूर्ण सत्य है। बावजूद अब उससे उभर कर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस विशाल जल राशि से भविष्य के रास्ते तलाशने हैं। ताकि लोगों के चेहरों पर सुख और समृद्धि की मुस्कान आ सके। इस झील का उपयोग जहां मछली पालन के लिए किया जा सकता है, वहीं लोगों के लिए बोटिंग के जरिये आर-पार जाने के नए रास्ते भी बन सकते हैं। बोटिंग भी रोजगार का नया विकल्प बन सकता है।…
Read Moreकौन सुनेगा इन गांवों का दर्द
केस संख्या 1 : नारायणबगड़ ब्लाक के गड़नी क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतें, श्रीगुरु पट्टी की आठ ग्राम पंचायतों सहित कफारतीर, कोट, भटियाणा ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सड़क के अभाव में 10 से 15 किमी पैदल जा रहे हैं। दूरस्थ क्षएत्र की झिझोंणी ग्राम पंचायत के प्रधान सोवन लाल कहते हैं कि चुनाव बहिष्कार की चेतावनी से भी राजनेताओं और अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। लाचार ग्रामीण सड़क की आस में नारायणबगड़ से 15 किमी की पैदल दूरी नापने को विवश हैं। केस संख्या 2 : कर्णप्रयाग विकासखंड…
Read Moreपशु तस्करी में दो गिरफ्तार
बनबसा। पुलिस ने चार भैंसों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर थाने से ही निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। गत रात्रि एसआई बीआर आर्या के नेतृत्व में पुलिस का चीता दल गश्त पर था। चूनाभट्टा-पेट्रोलपंप संपर्क मार्ग पर एक वाहन संदिग्धवस्था में आता देख पुलिस ने उसे रोक लिया। वाहन में भैंस लदी देख पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों के पास भैंसों की खरीद-फरोख्त की रसीद नहीं मिलने पर…
Read Moreजम्मू-कश्मीर से आए 21 लोग, खुफिया विभाग चौकन्ना
बाजपुर। चीनी मिल में मजदूरी करने के लिए जम्मू कश्मीर से 21 लोगों के यहां पहुंचने पर खुफिया विभाग चौकन्ना हो गया है। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने मिल प्रशासन से इन कश्मीरी मजदूरों का पूरे विवरण के साथ सूची मांगी है। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही ठेकेदार स्वार (रामपुर) निवासी शकील अहमद के माध्यम से मिल को लेबर उपलब्ध कराई जाती है। मिल का पेराई सत्र 30 नवंबर से शुरू हो गया। ठेकेदार शकील अहमद के माध्यम से दो दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के गांव कुलगाय और…
Read Moreअधिवेशन की तैयारी में जुटे शिक्षक
उत्तरकाशी/पुरोला। राजकीय शिक्षक संघ की डुंडा व पुरोला इकाई की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के साथ ही जिला अधिवेशन की तैयारियों पर चरचा की गई। डुंडा में ब्लाक अध्यक्ष मुकेश फौंदणी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि आगामी 19 व 20 दिसंबर को बड़कोट में होने वाले जिला अधिवेशन में शिक्षकों की समस्याओं को उठाया जाएगा। नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। इधर, पुरोला में ब्लाक अध्यक्ष दीपक नेगी ने बताया कि अधिवेशन के दौरान शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। अधिवेशन के लिए…
Read Moreपालिका को बिजली के बिल के लिए मिले 1.88 करोड़
अल्मोड़ा। बिजली के बिल के चक्कर में अब अल्मोड़ा नगर की स्ट्रीट लाइट बार-बार नहीं कटेगी। बिजली के बिल के भुगतान के लिए पालिका परिषद को शासन ने 1.88 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी है। इसे शीघ्र ही विद्युत कारपोरेशन के पास जमा कर दिया जाएगा। पालिका परिषद ने आज तक कभी बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया था जिससे पालिका के ऊपर बिजली बिल की करीब 3.76 करोड़ की देनदारी हो गई थी। बची हुई धनराशि भी शीघ्र ही शासन से मिलने की उम्मीद है। स्ट्रीट…
Read Moreकेंद्र ने कई सड़कों के प्रस्ताव लौटाए : भट्ट
रानीखेत। विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि केंद्र की कांग्रेस सरकार का उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पूर्व में औद्योगिक पैकेज बंद कर दिया गया और अब केंद्र सरकार ने डिजिटल मैप का हवाला देकर पूर्व में स्वीकृत कई सड़कों के प्रस्ताव वापस कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस मनमानी को सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए हर संभव संघर्ष होगा। यहां जारी विज्ञप्ति में श्री भट्ट ने आरोप लगाया है कि पूर्व से ही कांग्रेस सरकार उत्तराखंड की…
Read More