रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखंड के कुणकोली, तिपौला सहित कई गांवों में बिजली के झूलते तार हादसे को दावत दे रहे हैं। लकड़ी के कई पुराने पोल अब ताराें का वजन सहन नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पोल नहीं बदले जाने की स्थिति में आंदोलन करने की धमकी दी है। तिपौला, अम्याड़ी, कुणकोली आदि क्षेत्रों में बिजली के कई पुराने पोल पूरी तरह से झुक चुके हैं। जिससे तार झूल रहे हैं और दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। घरों के आंगन में झूलते तारों ने ग्रामीणों की नींद…
Read MoreCategory: Uttarakhand
मांगों को निगम कर्मियों का आंदोलन शुरू
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर तिलोथ एवं धरासू विद्युतगृह परिसर में गेट मीटिंग की। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर 30 नवंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। समयबद्ध वेतनमान व्यवस्था बहाल करने, पेंशन पुनरीक्षण, पेंशन और जीपीएफ की सुविधा, चिकित्सा भत्ता निर्गत करने, सभी भत्तों का पुनरीक्षण, उत्पादन बोनस भुगतान आदि 11 सूत्री मांगें पूरी न होने से निगम कर्मियों में रोष व्याप्त है। निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने तिलोथ और धरासू विद्युत गृह परिसर में गेट मीटिंग…
Read Moreसाप्ताहिक बंदी के दिन खुली मिली 28 दुकानें
रानीखेत। साप्ताहिक बंदी का नगर में कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा है। नियमों को धता बताकर कई व्यापारी बंदी के दिन भी धड़ल्ले से प्रतिष्ठान खोल रहे हैं। औचक निरीक्षण में प्रशासन को आज 28 दुकानें खुली मिली। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने इन दुकानों की सूची कार्रवाई के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी को भेज दी है। रानीखेत नगर में प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है। मांस, मदिरा, रेस्टोरेंट और मेडिकल स्टोर को बंदी से मुक्त रखा गया है लेकिन कई दुकानदार कानूनों का उल्लंघन कर धड़ल्ले से दुकानें…
Read Moreभाजपा-कांग्रेस दोनों से गहरे रिश्ते रहे पोंटी के : उलोवा
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में शराब और खनन माफियाओं का सत्ता में काफी दखल हो गया है। उन्होंने कहा कि पोंटी चड्ढा और उसके भाई हरदीप के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद सामने आ रही कहानियों से यह जाहिर हुआ है कि पोंटी चड्ढा के भाजपा और कांग्रेस दोनों से गहरे रिश्ते रहे और वह उत्तराखंड की सत्ता में भी अच्छा खासा दखल रखता था। बैठक को संबोधित करते हुए उलोवा के केंद्रीय अध्यक्ष डा.शमशेर सिंह बिष्ट…
Read Moreमुलायम के जन्म दिन पर होगा एनडी का सम्मान
देहरादून। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के जन्म दिवस पर बृहस्पतिवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद बड़थ्वाल पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासंघ की ओर से भी तिवारी को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए यूपी से कई शिक्षक अनंत वन पहुंच रहे हैं। एनडी तिवारी से सपा की नजदीकियां पिछले काफी समय से चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। माना जा रहा है कि सपा पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी के सहयोग से पहाड़ पर चढ़ना चाहती है। पिछले…
Read Moreदून में शूट होगी हॉरर फिल्म मुक्ति
देहरादून। गढ़वाली फिल्मों, एलबम में काम कर चुके भाई अजय और विजय भारती अब हिंदी सिनेमा से जुड़ रहे हैं। दोनों टीवी कलाकारों के साथ मिलकर हॉरर फिल्म ‘मुक्ति’ बनाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी। इसके दृश्य चोपता, दून और मसूरी में फिल्माए जाएंगे। बुधवार को बल्लीवाला चौक स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता अजय भारती ने बताया कि मुक्ति एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसके बुजुर्गों की आत्माएं पोते के हाथों मुक्ति चाहती हैं। अंतत: पोता पितरों को मुक्ति दिलाता है। इस बीच…
Read Moreएसीपी का भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन
रुद्रप्रयाग। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने एश्योर्ड कैरियर प्रोगेशन (एसीपी) का भुगतान शीघ्र न करने पर आंदोलन की चेतावनी द
Read Moreसैनिक संगठन ने घेरा एसडीएम को
भराड़ी/ बागेश्वर। त्रिपक्षीय वार्ता पर अमल नहीं होने से दानपुर पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक संगठन में रोष व्याप्त है। गुस्साए सैनिकों ने आज एसडीएम का घिराव कर समस्याएं हल न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज एसडीएम कैलाश टोलिया का घिराव किया। सैनिकों का कहना है कि क्षेत्र की लंबित समस्याओं को लेकर उन्होेंने कर्मी में 25 जुलाई 2012 से आठ अगस्त 2012 तक आंदोलन चलाया। आंदोलन स्थल पर क्षेत्रीय विधायक, प्रशासन तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से हुई वार्ता…
Read Moreप्रदेश में खुलेंगी 13 नयी आईटीआई
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर शासन ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 13 नये राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोलने की मंजूरी जारी कर दी है। नयी आईटीआई की स्वीकृति के आदेश यहां प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को मिल गए हैं लेकिन इनकी डीपीआर बनाने के लिए निदेशालय में अधिकारी नहीं हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश को लेकर निदेशालय पसोपेश में फंसा हुआ है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दौरे के दौरान नयी आईटीआई खोलने की घोषणाएं की थीं। जुलाई माह से लेकर अक्तूबर तक की…
Read Moreराष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए हाइड्रो कालेज के छात्र चयन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज के बीटेक प्रथम वर्ष इलेक्ट्रिक इंजीनियर के छात्र प्रखर जैन गणित में पाई को हटाकर टाऊ लाने विषय पर एक से दिसंबर से दादरा और नगर हवेली में होने वाली गणित, विज्ञान और पर्यावरण प्रदर्शनी में अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से एक से सात दिसंबर तक सिलवासा दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) में आहूत होने वाली 39 जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के लिए टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज भागीरथीपुरम के…
Read More