आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लौटे विधायक

बागेश्वर। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण 14 दिन तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का पैदल दौरा करने के बाद बाद सोमवार को हेलीकाप्टर से यहां लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 120 किमी की पैदल यात्रा की। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र में रहकर लोगों के दु:ख-दर्द बांटे। सेना की मदद से पिंडारी ग्लेशियर और द्वाली में फंसे लोगों को भी सुरक्षित निकाला। मालूम हो कि 17 जून को भीषण बारिश से पिंडर नदी में बने पुल बह गए। जिस कारण पिंडर पार के लोग पूरी दुनिया से कट गए। 18…

Read More

दरकते पहाड़ से भयभीत लोगों ने छोड़ा घर

बागेश्वर। बागेश्वर तहसील के अंतर्गत खुनौली गांव के बहाली तोक में जबरदस्त भूस्खलन हो रहा है। भयभीत गांव के 12 परिवारों ने अपने घर छोड़कर जंगल में शरण ले रखी है। वे टैंट में रात गुजार रहे हैं। विधायक प्रतिधिनि वीरेंद्र नगरकोटी ने सोमवार को प्रभावितों का हाल चाल जाना और प्रशासन से पीड़ित परिवारों के विस्थापन की मांग की। गत दिनों हुई बारिश से खुनौली गांव के बहाली तोक में जबरदस्त भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से 12 परिवार खतरे की जद में आ गए। पीड़ित शेखर राम, कुंदन राम, हिम्मत…

Read More

गिरफ्तारी न होने पर पांच से अनशन

थमन सिंह की मौत का खुलासा न होने पर परिजनों ने पांच जुलाई से कलक्ट्रेट परिसर में बेमियादी अनशन की चेतावनी दी है। भरपुर निवासी थमन सिंह 26 मार्च को उत्तरकाशी से अपने घर के लिए चला था। कंडीसौड़ में रात होने पर वह होटल में ठहर गया था। लेकिन उसी रात से वह गायब हो गया था। खोजबीन करने पर गांव वालों को दूसरे दिन उसका बैग कंडीसौड़ में झाडियों में मिला था। मृतक के भाई शूरवीर सिंह कलूड़ा ने एसपी को ज्ञापन देकर थमन की हत्या की आंशका…

Read More

राशन का अतिरिक्त स्टाक रखना शुरू

नई टिहरी। बारिश की त्रासदी को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने गोदामों में राशन का स्टाक रखना शुरू कर दिया है। बरसात में सड़कें बंद होने पर दूरस्थ क्षेत्रों में अनाज संकट से निपटने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने गोदामों में दो माह का अतिरिक्त राशन पहुंचाना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे क्षेत्र के सभी डीलरों से अनाज उठाने को कहा है, जिससे सड़कें बंद होने पर लोगों को राशन की समस्या से न जूझना पड़े। इसके साथ ही रसोई गैस एजेंसियों से गैस का स्टॉक…

Read More

अटकलों पर राजजात समिति ने विराम लगाया

कर्णप्रयाग। शनिवार दोपहर बाद एक टीवी चैनल पर श्रीनंदा राजजात के आयोजन को एक वर्ष के लिए स्थगित करने की अटकलों पर राजजात समिति ने विराम लगा दिया है। समिति के अनुसार राजजात आयोजन किसी भी स्थिति में स्थगित नहीं किया जा सकता और न ही समिति की ऐसी कोई मंशा है। समिति ने सात जुलाई को यात्रा के सफल संचालन को लेकर बैठक आहुत की है। 29 अगस्त से श्रीनंदा राजजात शुरू होनी है, लेकिन 16-18 जून को आई आपदा के बाद से राजजात की सभी तैयारियां धुल गई…

Read More

गलत जगह राहत पहुंचाने वाला प्रधान हिरासत में

गोपेश्वर। देहरादून से प्रभावित क्षेत्रों के लिए जा रही राहत सामग्री की कैसे बंदरबांट हो रही है, चमोली जनपद में इसकी बानगी देखने को मिली। शनिवार को देहरादून से जोशीमठ राहत सामग्री ले जा रहे एक ट्रक को पोखरी प्रखंड के भिकोना ग्राम प्रधान दिनेश लाल बिरही में रोककर निजमुला घाटी की ओर ले गया। जैसे ही ट्रक को सैंजी गांव में ले जाया गया, तो ग्रामीणों ने राहत लेने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यह क्षेत्र आपदा से प्रभावित नहीं है। इसे आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाने…

Read More

तहसील प्रशासन ने बनाए रसद को स्टोर

थराली। आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने 13 दिनों बाद कोर कमेटी का गठन कर अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि थराली और देवाल में चार-चार स्टोर सेंटर बनाए जाएंगे, जिनमें रसद स्टोर कर आपदा के समय उपयोग किया जाएगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम ने लोनिवि, जिला पंचायत सहित पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क और रज्जु मार्गों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए। इस दौरान थराली के डुंग्री, कुराड़,…

Read More

कलौरी तोक में आवासीय मकान क्षतिग्रस्त

लोहाघाट। पंचेश्वर घाटी में ग्राम पंचायत तल्ला खाईकोट के कलौरी तोक में नारायण सिंह घटवाल का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। बरसात में नारायण सिंह का दो मंजिला मकान आंगन के अलावा आम, कठहल से लदे पेड़ों के साथ भूस्खलन की चपेट में आ गया था। पीड़ित की ओर से क्षेत्रीय पटवारी को नुकसान की जानकारी दी गई है। उधर ग्राम पंचायत निडिल के महाकाली नदी से लगे खेत गांव में हुई तबाही का अभी तक राजस्व विभाग ने सर्वेक्षण नहीं किया है। पीड़ित सुरेश सिंह, भरत सिंह, मोहन…

Read More

एक साथ गैस के तीन ट्रक आने से राहत

लोहाघाट। पिछले पांच दिनों से रसोई गैस के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे लोगों को शनिवार को बहुत बड़ी राहत मिली। एक साथ तीन ट्रक गैस आने की सूचना मिलने पर सुबह से ही गैस एजेंसी में रिफलिंग के लिए लोगों विशेषकर महिलाओं की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस के अभाव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार आज एक साथ 702 सिलेंडर आने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। आज बर्दाखान…

Read More

90 मेगावाट बिजली उत्पादन

बनबसा। शारदा का जलस्तर 87 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। पर्र्याप्त पानी से बिजली उत्पादन में भी इजाफा हुआ। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहेड पावर हाउस में 90 मेगावाट बिजली पैदा हो रहा है। शनिवार को शारदा का जलस्तर 86634 क्सूसेक तक पहुंचा। टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहैड पावर हाउस में 90 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। पानी में गाद (मलबा) कम आने से एनएचपीसी की पावर चैनल में लोड जलापूर्ति हो रही है। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एमके बोहरा के मुताबिक इन दिनों 90 मेगावाट बिजली…

Read More