शक्तिफार्म। आम के पेड़ पर चढ़े अजगर से गांव में खलबली मच गई। वहीं युवाओं के लिए अजगर कौतूहल का विषय बना हुआ था। वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे युवक ने अजगर को पकड़ना चाहा तो उसने डंस लिया, लेकिन शायद युवक पर जहर का असर नहीं हुआ और युवक ने फिर हिम्मत दिखाकर अजगर को अपने वश में कर पास के जंगल में छोड़ दिया। सोमवार तड़के छह बजे देवनगर निवासी विष्णु मिस्त्री के घर के आंगन में लगे आम के पेड़ पर करीब 7…
Read MoreCategory: Uttarakhand
इंदिरा आवास के लिए मिलेंगे 70 हजार
रुद्रपुर। सरकार ने इंदिरा आवास योजना की धनराशि बढ़ा दी है। अब आवास बनाने के लिए मैदानी क्षेत्र के पात्रों को 70 हजार और पर्वतीय क्षेत्रों में 75 हजार दिए जाएंगे। सरकार ने पात्रों को नई धनराशि के मुताबिक लाभान्वित करने का निर्देश जारी कर दिया है। बता दें कि केंद्र सरकार की इंदिरा आवास योजना का लाभ बीपीएल वर्ग के आवासहीन, विधवा, शारीरिक व मानसिक रूप से विकलांग, मुक्त बंधवा मजदूर, बाढ़ आपदा पीड़ित एससी/एसटी/अल्पसंख्यक, एक्स सर्विसमैन के साथ ही नान बीपीएल सैनिक विधवाओं को दिलाया जाता है। अब…
Read Moreइंदिरा आवास के लिए मिलेंगे 70 हजार
रुद्रपुर। सरकार ने इंदिरा आवास योजना की धनराशि बढ़ा दी है। अब आवास बनाने के लिए मैदानी क्षेत्र के पात्रों को 70 हजार और पर्वतीय क्षेत्रों में 75 हजार दिए जाएंगे। सरकार ने पात्रों को नई धनराशि के मुताबिक लाभान्वित करने का निर्देश जारी कर दिया है। बता दें कि केंद्र सरकार की इंदिरा आवास योजना का लाभ बीपीएल वर्ग के आवासहीन, विधवा, शारीरिक व मानसिक रूप से विकलांग, मुक्त बंधवा मजदूर, बाढ़ आपदा पीड़ित एससी/एसटी/अल्पसंख्यक, एक्स सर्विसमैन के साथ ही नान बीपीएल सैनिक विधवाओं को दिलाया जाता है। अब…
Read Moreनामधारी को कोर्ट में पेश किया
रुद्रपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने के मामले में चड्ढा बंधु हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुखदेव सिंह नामधारी को दिल्ली पुलिस ने तृतीय अपर सिविल जज पारूल गैरोला की अदालत में पेश किया। न्यायालय में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद उसे दिल्ली पुलिस वापस तिहाड़ जेल ले गई। मामले में अगली तिथि 12 जुलाई को नियत की गई है। न्यायालय परिसर में नामधारी के समर्थकों की भारी भीड़ रही। भीड़ के बीच से नामधारी को ले जाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। न्यायिक सूत्रों के मुताबिक 21 मार्च…
Read Moreस्कूल बने हैं राहत शिविर पढ़ाई को लेकर छात्र परेशान
उत्तरकाशी। कुछ स्कूलों में बाढ़ पीड़ित हैं तो कुछ राहत सामग्री के गोदाम बने हैं। सड़कें और संपर्क मार्ग तबाह हैं। ऐसे में स्कूलों तक पहुंचने के हालात नहीं बन पा रहे हैं। जिससे सरकारी मशीनरी से ज्यादा नौनिहाल परेशान हैं। आपदा के कारण जिले में 9 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे। बाढ़ में अपने घर गवां चुके पीड़ित जिला मुख्यालय और आसपास के स्कूलों में बनाए गए राहत शिविरों में रह रहे हैं। जिससे यहां पठन-पाठन शुरू हो पाना मुश्किल है। तिलोथ पुल तथा मनेरा वाली सड़क ध्वस्त होने…
Read Moreअफसर आपदा ड्यूटी में, तस्कर सक्रिय
बड़कोट। प्रशासन जहां एक ओर आपदा से बचाव और राहत में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर अपर यमुना वन प्रभाग के ऊपरी हिमालय क्षेत्र में तस्कर वन उपज खोदने में लगे हैं। खुले आम वन उपज की अवैज्ञानिक तरीके से विदोहन हो रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि बडियार क्षेत्र के साथ ही गीठ पट्टी के ऊपरी हिमालय बुग्यालों में सुना पड़े मठियाठा, वालाथाच, डोडीताल रूट पर घिनाडा, पनडोबलू, खार्सू आदि बुग्याल में यात्रा सीजन के दौरान से अवैध रूप से सतुवा तथा शंखजड़ी का खुलेआम विदोहन किया…
Read Moreशंख जड़ी के साथ एक गिरफ्तार
पुरोला। राजस्व पुलिस ने मोरी कस्बे के समीप हिमाचल प्रदेश के एक तस्कर को तीस किलो शंख जड़ी के साथ धर दबोचा। सोमवार को मोरी से दो किमी दूर पुरोला मार्ग पर एक युवक को संदिग्ध जानकर राजस्व उपनिरीक्षक जबर सिंह असवाल और अनिल असवाल ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से 30 किलो शंखजड़ी बरामद हुई। उन्होंने जड़ी-बूटी के साथ पकड़े गए तिब्बती मूल के कुल्लू हिमाचल प्रदेश निवासी तेनिंग के विरुद्ध भादंसं की धारा 379 व 411 तथा 26 फॉरेस्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर…
Read Moreनाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के धौंतरी क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि हुई है। धौंतरी क्षेत्र की नाबालिग ने बताया कि रविवार की रात को कुछ युवक उसका मुंह बंद कर उठा ले गए। उन्होंने रातभर उसके साथ बलात्कार कर सुबह छोड़ दिया। पीड़िता की जानकारी पर उसके पिता ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में सिरी गांव…
Read Moreजिला प्रशासन को मिला हेलीकाप्टर
बागेश्वर। आपदा से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन से कमर कस ली है। गत दिनों मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने भ्रमण के दौरान जिले में तीन महीने के लिए एक हेलीकाप्टर हमेशा तैनात रहने की बात कही थी। सोमवार को हेलीकाप्टर यहां पहुंच गया है। इधर जिलाधिकारी बीएस मनराल ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, दवा आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करने को कहा है।
Read Moreमाइनिंग मैनेजर के खिलाफ एफआईआर
बागेश्वर। रीमा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खड़िया खनन से बने गड्ढे में नहाने गए दो मासूमों की मौत का मामला अब गहराने लगा है। रीमा पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने कपकोट थाने में माइनिंंग मैनेजर के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। इधर एसडीएम फींचा राम ने सोमवार को घटना स्थल का मौका मुआयना किया। रीमा पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बाफिलागांव में एक खड़िया कंपनी द्वारा खड़िया खनन के बाद गड्ढों को नहीं भरा गया था। क्षेत्र में बारिश होने से इन गड्ढों…
Read More