नई टिहरी। बारिश के मौसम को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने जिले के सभी 26 गोदामों में पर्याप्त रसद पहुंचा दिया है। बावजूद यह यक्ष प्रश्न अब भी खड़ा है कि यह सामग्री गांवों तक पहुंचेगी कैसे। कारण जिले के 95 संपर्क मार्गों पर अब भी यातायात बंद है। भिलंगना प्रखंड के गंगी, पिन्सवाण, भट्टगांव, जाखणीधार के ढुंगमंदार पट्टी, प्रतापनगर के सौंदी, मेहरगांव और किमखेत जैसे कई गांवों तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ते तक भी क्षतिग्रस्त हैं। इन क्षेत्रों में घोडे़ और खच्चरों के जरिये भी रसद पहुंचना…
Read MoreCategory: Uttarakhand
लोगों तक राशन पहुंचाने की दिक्कत
नई टिहरी। बारिश के मौसम को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने जिले के सभी 26 गोदामों में पर्याप्त रसद पहुंचा दिया है। बावजूद यह यक्ष प्रश्न अब भी खड़ा है कि यह सामग्री गांवों तक पहुंचेगी कैसे। कारण जिले के 95 संपर्क मार्गों पर अब भी यातायात बंद है। भिलंगना प्रखंड के गंगी, पिन्सवाण, भट्टगांव, जाखणीधार के ढुंगमंदार पट्टी, प्रतापनगर के सौंदी, मेहरगांव और किमखेत जैसे कई गांवों तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ते तक भी क्षतिग्रस्त हैं। इन क्षेत्रों में घोडे़ और खच्चरों के जरिये भी रसद पहुंचना…
Read Moreकोरग्रुप के सदस्य रखेंगे सरकारी राहत पर नजर
नई टिहरी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हर जरूरतमंद को सरकार की ओर से दी जाने वाली राहत पर कोरग्रुप के सदस्य नजर रखेंगे। इसके लिए टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगी। जिला न्यायालय में आयोजित बैठक में जिला जज कांता प्रसाद ने कहा कि जिले में आपदा से प्रभावित परिवार राहत के लिए सीजेएम को भी आवेदन पत्र साक्ष्य के साथ दे सकते हैं। न्यायालय इसका संज्ञान लेकर उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करेगा। जिला जज ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर, घनसाली, देवप्रयाग, कीर्तिगनर…
Read Moreबदरीनाथ से रेस्क्यू किए 1101 तीर्थयात्री
जोशीमठ/गोपेश्वर। मौसम ने बदरीनाथ धाम में फंसे तीर्थयात्रियों की धुकधुकी एक दिन और बढ़ा दी। सोमवार को बदरीनाथ क्षेत्र में मौसम खराब रहने के चलते हेलीकॉप्टर करीब चार घंटे रेस्क्यू नहीं कर पाए। रेस्क्यू आपेशन में सोमवार को हेलीकॉप्टर से 476 और 625 तीर्थयात्रियों को पैदल मार्ग से रेस्क्यू कर जोशीमठ राहत शिविरों में पहुंचाया गया। सोमवार को सुबह जोशीमठ और बदरीनाथ क्षेत्र में मौसम खराब रहा। करीब ग्यारह बजे जोशीमठ हेलीपैड से एक हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम के लिए उड़ा, लेकिन कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से जोशीमठ…
Read Moreभूस्खलन ने छीना घाट वासियों का सुख, चैन
घाट (चमोली)। घाट मुख्य बाजार के ऊपर चट्टान से हो रहे भूस्खलन ने घाटवासियों का सुख, चैन छीन लिया है। यहां चट्टान पर अभी भी बोल्डर और मलबा अटका हुआ है, जो हल्की बारिश में भी बाजार की ओर खिसक सकता है । चट्टान से मलबा आने से घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि पिछले दो साल से यहां भूस्खलन हो रहा है, लेकिन प्रशासन ने इसके ट्रीटमेंट के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई है। ग्रामीण दहशत…
Read Moreजल विद्युत परियोजनाएं भी लील गई बाढ़
पीपलकोटी (चमोली)। गर्मियों की दस्तक देते ही उम्मीद जगी थी कि बर्फ पिघलने पर नदियों में जल प्रवाह बढे़गा और जल विद्युत परियोजनाएं पूरी क्षमता से चलने लगेंगी। लेकिन अलकनंदा, नंदाकिनी में ऐसा जल प्रलय आया कि विद्युत परियोजनाएं आज दम तोड़ती नजर आ रही हैं। शीतकाल में इन जल विद्युत परियोजनाओं से 80 फीसदी से ज्यादा उत्पादन प्रभावित हुआ था। विगत मई माह में परियोजनाओं से 1.79 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होने लगी थी, लेकिन जल प्रलय के बाद विष्णुप्रयाग, हिम ऊर्जा, चमोली हाइड्रो और तेफना जल विद्युत परियोजना…
Read Moreसोलपट्टी की सुध कब लेंगे सरकार
कर्णप्रयाग। आपदा के 16 दिन बाद भी थराली तहसील के सोलपट्टी के 16 गांवों में आपदा राहत सामग्री तो दूर, यहां ग्रामीणों की सुध लेने के लिए भी कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा। क्षेत्र को जोड़ने वाला एकमात्र थराली-घाट मोटर मार्ग शुरूआत से ही अवरुद्ध है। क्षेत्र के गांवों में खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी वस्तुओं का भारी संकट बना हुआ है। सोलपट्टी के केराबगड़, मेन, रतगांव, बूंगा, बुरसोल, गुमड़, कुनी, पार्था, रुईसांण, हरिनगर लिटाल, कुराड़, डुगरी, रुईसाण, कलचुना, रतगांव को आज भी विकास से वंचित हैं। शासन-प्रशासन को कई बार अवगत…
Read Moreयोजनाओं में जुलाई अंत तक करें धन खर्च
चंपावत। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला योजना की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को अब तक अवमुक्त धनराशि का जुलाई के अंत तक शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत योजना के तहत धनराशि व्यय करने के साथ ही योजना स्थल का स्थलीय भ्रमण करने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी जेके तिवारी ने बताया कि 43.77 करोड़ की जिला योजना के सापेक्ष अब तक 16 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।…
Read Moreजल संस्थान की 41 योजनाएं क्षतिग्रस्त
चंपावत। मानसून की बारिश के अभी कम से कम 75 दिन शेष हैं, लेकिन जून मध्य में हुई जबर्दस्त वर्षा से ही जिले में जल संस्थान की 41 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। जल संस्थान ने फिलहाल इन योजनाओं को आंशिक रूप से संचालित करने का काम शुरू कर दिया है। ताकि लोगों को पेयजल संकट से न जूझना पड़े। जल संस्थान को आशंका है कि यदि आगे तेज बारिश होती है तो योजनाओं को और नुकसान पहुंचेगा। इस बार 15 से 17 जून तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण…
Read Moreबस स्टेशन पर जाम हुआ आम
टनकपुर। रोडवेज बस स्टेशन की लोकेशन शहर की यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बन रही है। सड़क किनारे अतिक्रमण से मार्ग संकरा होने के कारण स्टेशन गेट पर जाम की स्थिति आम बात हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यूं तो टनकपुर शहर के आंतरिक मार्गों की चौड़ाई पर्याप्त है, मगर बढ़ते अतिक्रमण से कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदहाल हो चली है। पीलीभीत चुंगी से शुरू होने वाले शहर के व्यस्ततम आंतरिक मार्ग की स्थिति चुंगी से लेकर न्यू टैक्सी स्टैंड तक तो ठीक…
Read More