79 साल बाद कार्बेट पर लग्जरी टैक्स

रामनगर। स्थापना के 79 वर्ष बाद देश के अग्रणी कार्बेट नेशनल पार्क को पहली बार अपनी कामर्शियल आय का पूरा ब्यौरा वाणिज्य कर विभाग को देना होगा। वाणिज्य विभाग ने 2013 से कार्बेट को लग्जरी टैक्स (सुख साधन कर) के दायरे में ले लिया है। कार्बेट की ज्यादातर आय रिसोर्ट से होती है और देश के कई हिस्सों प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। अब तक आय को अपने तक सीमित रखने वाले कार्बेट पार्क प्रशासन के लिए यह नया फरमान शुरूआत में बड़ी…

Read More

बाढ़ सुरक्षा के किए जाएं पुख्ता इंतजाम

हल्द्वानी। बरसात में नदी, नाले उफनाने से गौलापार चोरगलिया समेत कई गांवों के लोगों का संपर्क शहर से कट जाता है। जिससे चिंतित ग्रामीणों ने गौलापार चोरगलिया क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि नंधौर नदी की बाढ़ से दुबेलबेरा गांव में तेजी से भूकटाव हो रहा है। सिंचाई विभाग ने दस लाख रुपये की बाढ़ सुरक्षा योजना बनाई थी लेकिन वनाधिकारियों ने निर्माण कार्य नहीं होने दिया। ऐसे में घटिया गुणवत्ता के कारण वन विभाग…

Read More

चीनी का एडवांस कोटा जारी, उठान शुरू

हल्द्वानी। उत्तराखंड में बाढ़ और आपदा को देखते हुए भारत सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए चीनी का एडवांस कोटा आवंटित कर दिया है। चीनी का कोटा स्थानीय चीनी मिलों से जारी हुआ है, ताकि जल्द से जल्द आपदा प्रभावित इलाकों तक चीनी का वितरण हो सके। कुमाऊं में मिलों से चीनी का उठान शुरू हो गया है। सोमवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए चीनी के ट्रक रवाना हुए। कुमाऊं में प्रतिमाह करीब 2543 मीट्रिक टन चीनी सरकारी कोटे में वितरित होती है। चीनी का आवंटन हर…

Read More

महिला कालेज में आज से मिलेंगे प्रवेश फार्म

हल्द्वानी। राजकीय महिला डिग्री कालेज में नये सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, इसकी कालेज प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्राओं को प्रवेश आवेदन फार्म मंगलवार से मिलेंगे। उच्चशिक्षा विभाग का प्रदेश का एक मात्र राजकीय महिला डिग्री कालेज यहां संचालित हो रहा है। महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाएं शुरू न होने के कारण इसमें छात्राओं की संख्या अपेक्षा के अनुसार नहीं बढ़ पा रही है। कालेज में स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं चल रही हैं। कालेज के प्राचार्य डा. जीएस…

Read More

केदारनाथधाम में आकर कर सकेंगे अपनों को याद

केदारघाटी की आपदा में मृत तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की याद में केदारधाम में एक स्मृति स्थल बनेगा। इसका निर्माण बदरी-केदार मंदिर समिति करवाएगी। इससे पहले केदारनाथ में शुद्धिकरण के बाद शांति पाठ का आयोजन होगा। उत्तराखंड की पल-पल की खबर मिलेगी यहां सैलाब से सैकड़ों यात्रियों की मौत के साथ ही मुख्य मंदिर के पूर्वी भाग को कुछ नुकसान हुआ है। वहीं मंदिर के चारों ओर बड़े पत्थरों के अलावा अब कुछ भी शेष नहीं है। अभिलेख भी बह गए श्री बदरी-केदार मंदिर समिति की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने…

Read More

टिहरी में फंसी है डॉक्टरों की टीम

केदारघाटी में आए सैलाब में घायल पशुओं के उपचार और मरे पशुओं के पोस्टमार्टम के लिए पशुपालन विभाग की ओर से रविवार को पशु चिकित्साधिकारियों एवं कर्मचारियों की सात सदस्यीय टीम भेजी गई थी। यह टीम टिहरी में फंसी है। उत्तराखंड की पल-पल की खबर मिलेगी यहां टीम में शामिल प्रेम सिंह कंडारी ने बताया कि रविवार को आनन-फानन में विभाग की ओर से कुछ लोगों को केदारघाटी भेजने के निर्देश दिए गए। सात सदस्यीय इस टीम को बताया गया कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर से केदारघाटी पहुंचाया जाएगा,…

Read More

उत्तराखंडः बदइंतजामी और लापरवाही की मार

आपदा के बाद पीड़ित अब बदइंतजामी, सिस्टम की सुस्ती और लापरवाही की मार झेल रहे हैं। राहत पहुंचाने का शोर तो है, पर ज्यादातर जरूरतमंद अब भी इसका इंतजार कर रहे हैं। अफरातफरी की स्थिति है। जिलों में अधिकारियों को पता तक नहीं कि कितनी सामग्री आई और कितनी कहां बंटी। उत्तराखंड की पल-पल की खबर मिलेगी यहां खुद डिप्टी कलक्टर एसके बरनवाल ने रविवार को संग्राली गांव में राहत सामग्री वितरित कराई। सोमवार को पाटा में राहत सामग्री बांटी गई। ये गांव आपदा प्रभावित नहीं है। कितनी राहत सामग्री…

Read More

अतिक्रमण हटाने के मामले को बताया राजनीतिक खेल

नई टिहरी। जिला पंचायत अध्यक्ष और गुनसोला हाइड्रो पावर जनरेशन के अध्यक्ष व प्रबंधक निदेशक रतन सिंह गुनसोला द्वारा ढुंगीधार में किए गए अतिक्रमण हटाने के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। गुनसोला ने तहसील प्रशासन पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण के दबाव में निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए। गुनसोला ने यहां जारी बयान में…

Read More

सरकार का आपदा प्रबंधन तंत्र रहा विफल

नई टिहरी। पूर्व सैनिक-अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन ने सरकार के आपदा प्रबध्ंान तंत्र को विफल बताया। कहा कि यदि प्रदेश सरकार मौसम विभाग और सीएजी की रिपोर्ट का संज्ञान लेती तो हताहतों की संख्या रोकी जा सकती थी। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसएस पांगती ने कहा कि सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए कोई तैयारी नहीं की थी। आपदा राहत कार्य में अनियमिताओं के बारे में सीएजी की रिपोर्ट से भी सरकार कोई सीख नहीं ले पाई है। कहा गया कि आपदा के बाद…

Read More

निष्पक्ष विवेचना के लिए सक्रिय हो पुलिस सुधार आयोग

नई टिहरी। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कैदियों ने आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को कानूनी सुविधा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आर्थिक कमजोरी के कारण कई बार कोर्ट में ठीक से पैरवी न करने के कारण बेगुनाह को सजा हो जाती है। उन्होंने अपराधों की निष्पक्ष विवेचना के लिए पुलिस सुधार आयोग को सक्रिय करने की भी मांग उठाई। यहां जारी प्रेसनोट में कैदियों ने प्रभारी जेलर के माध्यम से अपनी व्यथा बयां करते हुए विभिन्न स्तर पर सुविधाएं देने की भी…

Read More