अल्मोड़ा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में वक्ताओं ने उत्तराखंड सरकार पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की नियमावली के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नियमावली के तहत टीईटी उत्तीर्ण बीएड प्रशिक्षितों को प्राथमिक स्कूलों में स्थायी नियुक्ति दी जानी चाहिए, लेकिन सरकार इसके विपरीत उन्हें प्रशिक्षु के रूप में निश्चित मानदेय पर तैनाती दे रही है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि एनसीटीई नियमावली के अंतर्गत टीईटी उत्तीर्ण बीएड प्रशिक्षितों को स्थायी नियुक्ति और पूर्ण वेतन देते हुए छह माह का सेवारत…
Read MoreCategory: Uttarakhand
तबाही से दो दिन पहले कर लिए केदारनाथ के दर्शन
अल्मोड़ा। गंगोला मोहल्ला में रहने वाले विजय साह और उनका परिवार तबाही से दो दिन पहले केदारनाथ के दर्शन करके बद्रीनाथ पहुंच गया। 22 दिन बाद केदारनाथ से वे सकुशल घर लौट आए हैं। साह परिवार के छह लोग 10 जून को अल्मोड़ा से निकले और 14 जून को केदारनाथ की यात्रा करके वापस बद्रीनाथ पहुंच गए। बद्रीनाथ में एक दिन रुकने के बाद रास्ते बंद हो गए और फिर करीब 15 दिन वहीं फंसे रहे। दो दिन पहले वह हेलीकॉप्टर से जोशीमठ आए और फिर वहां से चमोली-गैरसैंण होकर…
Read Moreशिक्षिकाएं नहीं, छात्राओं का भविष्य चौपट
अल्मोड़ा। नगर के राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज में शिक्षिकाओं के आधा दर्जन पद लंबे समय से खाली हैं। गणित, भौतिक विज्ञान समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों की शिक्षिकाएं नहीं होने से पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1941 में नगर में बालिका मिडिल स्कूल की स्थापना की गई। 1946 में इसे हाईस्कूल की मान्यता मिली। 1949 में विद्यालय का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण हुआ। वर्तमान में विद्यालय में एलटी संवर्ग में हिंदी, गणित, विज्ञान और भौतिक विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान प्रवक्ताओं के…
Read Moreगैर आपदा प्रभावित लोग भी टूट रहे हैं राहत सामग्री में
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। अब तक आपदा राहत सामग्री दूरस्थ इलाकों तक न पहुंचने की ही बातें सामने आ रही थीं लेकिन अब आपदा राहत के तहत सीमांत में बांटी जा रही सामग्री पर गैर आपदा प्रभावितों के टूट पड़ने के मामले सामने आने लगे हैं। मुनस्यारी विकासखंड के चिफलतरा (मदकोट) में राहत सामग्री बांटकर लौटे पूर्व छात्रसंघ महासचिव कैलाश कोरंगा ने बताया कि आपदा राहत का वाहन इलाके में पहुंचते ही मौके का फायदा उठाने के लिए गैर आपदा प्रभावित भी वाहन पर टूट पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान…
Read Moreमानव तस्करी के मामले में 12 लोग गिरफ्तार
पिथौरागढ़। कोतवाली पुलिस को विवाह के बहाने मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने पांच स्थानीय समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बताया कि बाहरी राज्य के कुछ लोगों के पिथौरागढ़ तहसील के एक गांव में विवाह के नाम पर लड़की को ले जाने की जानकारी मिली। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों से पूछताछ की तो अनैतिक कार्य में लगाने की मंशा सामने आई। पुलिस प्रकरण में शामिल बाहरी लोगों के साथ ही कुछ…
Read Moreमानव तस्करी के मामले में 12 लोग गिरफ्तार
पिथौरागढ़। कोतवाली पुलिस को विवाह के बहाने मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने पांच स्थानीय समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बताया कि बाहरी राज्य के कुछ लोगों के पिथौरागढ़ तहसील के एक गांव में विवाह के नाम पर लड़की को ले जाने की जानकारी मिली। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों से पूछताछ की तो अनैतिक कार्य में लगाने की मंशा सामने आई। पुलिस प्रकरण में शामिल बाहरी लोगों के साथ ही कुछ…
Read Moreपत्थर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत
पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के देकुना प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। सोमवार 10 बजे की वारदात के बाद देर रात तक शव नहीं उठाया जा सका था। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री जितेंद्र वल्दिया ने बताया कि देकुना प्राइमरी स्कूल के शिक्षक कौस्तुबानंद पंत (40) सोमवार सुबह 10 बजे स्कूल से लौट रहे थे। तभी सेलमाणी और कोटा खड़िग के बीच पैदल रास्ते में पहाड़ी से लुढ़के पत्थर की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो…
Read Moreआज से शुरू होगी मानसरोवर झील की परिक्रमा
डीडीहाट। कैलास मानसरोवर यात्रा के पहले दल ने कैलास पर्वत की परिक्रमा पूरी कर ली है। यह दल मंगलवार से मानसरोवर झील की परिक्रमा शुरू करेगा। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि पहले दल के यात्री डोल्मा दर्रें से होते हुए 19 किलोमीटर का सफर तय कर जोंगजेबू नामक स्थान पर पहुंच गए हैं। दल को कैलास पर्वत की परिक्रमा करने में दो दिन का समय लगा। अत्यधिक ऊंचाई होने की वजह से यहां कुछ यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। चीनी…
Read Moreनाबालिग से विवाह रचाने वाला हिरासत में
थल। एक नाबालिग से विवाह रचाने वाले हल्द्वानी के सिख युवक की बुंगाछीना के लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद थल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर रोड गोलबाबा हल्द्वानी निवासी श्याम सिंह पुत्र गुरवचन सिंह हाल निवासी लुंठ्यूड़ा पिथौरागढ़ ने 23 जून को एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से उसके परिवारजनों की सहमति से पिथौरागढ़ में विवाह रचाया। सोमवार को जब उक्त युवक लड़की के साथ एक वाहन से पिथौरागढ़ जा रहा था। नाबालिग से विवाह करने की बात पता…
Read Moreरंजिश के चलते पूर्व फौजी की हत्या
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बडेना गांव में दो भाइयाें ने पुरानी रंजिश के चलते पूर्व फौजी की हत्या कर लाश घर से 50 मीटर दूर फेंक दी। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। राजस्व पुलिस से ने बताया कि बडेना निवासी पूर्व सैनिक जगत सिंह (45) पुत्र राम सिंह का गांव के प्रेम सिंह के पुत्र श्याम सिंह और केदार सिंह के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश थी। 28 जून को किसी बात को लेकर…
Read More