उच्च शिक्षण संस्थानों राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण

चंपावत। उच्च शिक्षण संस्थानों, पालीटेक्निक कालेजों, मेडिकल, प्रबंधन और तकनीकी कालेजों में उपलब्ध सुविधाओं, उनकी जरूरतों, वित्तीय संसाधन, कोर्स आदि जानकारी हासिल करने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर सर्वेक्षण का काम शुरू हो चुका है। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और राष्ट्रीय प्रशासन तथा नियोजन विभाग की ओर से यह सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण की रिपोर्ट सामने आने के बाद उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए तैयार की जाने वाली प्लानिंग में आसानी हो जाएगी। अब इस तरह का सर्वेक्षण हर वर्ष कराया…

Read More

चंपावत में 24 घंटे के भीतर पांच मिमी बारिश

चंपावत। जिले में बारिश की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे में यहां पांच मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश का क्रम रोज जारी है। मौसम विभाग ने पांच जुलाई से बारिश की गति तेज होने के संकेत दिए हैं। लगातार हो रही बारिश से यहां के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। रात में हुई बारिश के कारण सुबह के समय यहां का प्राकृतिक सौंदर्य निखार पर आ गया। सुबह हल्के कोहरे का असर रहा। मौसम विभाग ने संकेत दिया…

Read More

भाजपाइयों ने विधायक को लिया आड़े हाथों

चंपावत। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्य सरकार पर दैवीय आपदा प्रभावितों की सुध न लेने का आरोप लगाया गया। कहा, क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल जहां दैवीय आपदा के एक पखवाड़े बाद पीड़ितों के बीच पहुंचे, वहीं आपदा पीड़ितों की मदद करने के बजाए विधायक निधि से मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि देने में व्यस्त रहे। मंगलवार को मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया की अध्यक्षता और हरीश पांडेय के संचालन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर आपदा से निपटने में पूरी तरह असफल रहने का आरोप लगाया।…

Read More

लूट, चोरी और हत्या के आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध

जसपुर। पुलिस ने ट्रक लूट, चोरी और क्लीनर की हत्या के आरोपी अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। बीते दिनों पुलिस ने नगर के मुहल्ला अमृतपुर पट्टी निवासी जाहिद पुत्र साबिर, नबाव अली पुत्र शेर मोहम्मद, मेहंदी हसन पुत्र बाबू शाह निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, हनीफ पुत्र रमजानी निवासी हरपुरा थाना अफजलगढ़ जहांगीर खाड़ी पुत्र निसार निवासी केलाखेड़ा, यासीन पुत्र नौशे अली निवासी ग्राम तालाब मुल्ला जिला रामपुर को गिरफ्तार कर ट्रक क्लीनर विपिन निवासी काशीपुर की हत्या कर ट्रक लूटने और तीन अन्य ट्रक बरामद किए…

Read More

मारपीट और हवाई फायर से दहशत

बाजपुर। बिजली चोरी की शिकायत करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसी घटना के दौरान गांव में किसी व्यक्ति ने हवाई फायर कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। मंगलवार को प्रधानपति ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। सोमवार को देर रात गांव मडैया हट्टू निवासी कुवंरपाल सिंह और भजन सिंह के बीच बिजली चोरी की शिकायत करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही…

Read More

आंखों देखा मंजर जीवन भर भूल नहीं जाएंगी

किच्छा। चार धाम की यात्रा से बलवंत कालोनी निवासी दर्शना शर्मा मंगलवार को अपनी पुत्री मीनू के साथ घर पहुंची। उनका कहना है कि जीवन भर इस त्रासदी को भूल नहीं पाएंगी। बलवंत कालोनी निवासी दर्शना शर्मा अपनी पुत्री मीनू देवी व गदरपुर निवासी सोनिया व प्रविंद्र कौर के साथ 15 जून की शाम को कार से जोशीमठ पहुंची। उन्होंने बताया कि 16 की सुबह वह जब केदारनाथ के लिए रवाना हुए मूसलाधार बारिश हो रही थी। जोशीमठ से 3 किमी. आगे पता चला कि रास्ते बंद हैं। सड़कें धंस…

Read More

फसल को वाजिफ दाम में बेचना आसान

रुद्रपुर। किसानों को अब बिचौलियों का शिकार और सस्ते में फसल बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी। किसान कोल्ड स्टोरेज (वेयरहाउस/गोदाम) में फसल को संरक्षित (भंडारित) कर उसे बाद में आसानी से वाजिफ दाम में बेच सकेंगे। फसल को संरक्षित रखने के लिए किसान बैंक से अल्पकालिक फसली लोन योजना में तीन लाख तक का लोन तो ले ही सकेंगे। बाकायदा कर्ज समय पर चुकाने पर सात के बजाए चार फीसदी की दर से ब्याज वसूला जाएगा। दूसरा लोन चुकाने की समय सीमा एक साल से बढ़ाकर डेढ़ साल कर दी…

Read More

बेटा और बहू निकले कातिल

काशीपुर। चार दिन पहले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कलयुगी बेटा ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर अपने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने खुलासा कर आरोपी बेटा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पिता चौथी बार शादी करने की तैयारी में था, जिससे उसके बेटे को संपत्ति से बेदखल होने का भय पैदा हो गया और उसने पिता को ठिकाने लगा दिया। घटना मोहल्ला सुभाषनगर में…

Read More

ज्ञानसू में ठप है जलापूर्ति, लोगों ने किया रास्ता जाम

उत्तरकाशी। आपदा को 17 दिन बीत चुके हैं। व्यवस्थाएं बहाल करना तो दूर प्रशासन अब तक ज्ञानसू के लोगों को पानी तक मुहैया नहीं करा पाया है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ज्ञानसू के लोगों ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार गंगोत्री राजमार्ग जाम कर तेवर दिखाए। मौके पर पहुंचे जल संस्थान के ईई को लोगों ने जमकर कोसा। बुधवार शाम तक आपूर्ति बहाल होने के लिखित आश्वासन पर जाम तो खोल दिया गया, लेकिन पानी न आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। बाढ़ से…

Read More

पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे लोग

गढ़वाल। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए लोग हर संभव कोशिश कर रहे हैं। छोटे-छोटे स्तर पर किए जा रहे यह प्रयास बड़े रूप में सामने आ रहे हैं। कोई ऐसा इलाका नहीं है, जो मदद के लिए हाथ न बढ़ा रहे हों। लोग एकत्रित राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के साथ ही अन्य माध्यमों से भी भेज रहे हैं। पुरोला में क्षेत्र के व्यापारियों ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए 35 हजार रुपये तथा अन्य रसद सामग्री एकत्र की। यह राहत रेवड़ी कंडिया गांव निवासी अनिल व यशवंत के…

Read More