गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में दर्ज 1308 एफआईआर में 4525 लोगों का गुम होना दर्शाया गया है। देहरादून में दर्ज 1217 मुकदमों में 4141 लोगों के गायब होने का जिक्र है। शासन का कहना है कि बड़ी संख्या एक ही मामले की एफआईआर दो-दो थानों में दर्ज हो गई थी। इससे गुमशुदा लोगों की संख्या सात हजार पार कर गई थी। पूरी तस्वीर स्पष्ट होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। देहरादून में दर्ज गुमशुदगी में लापता व्यक्तियों की राज्यवार सूची नेपाल-22 आंध्र प्रदेश-37 आसाम-01 बिहार-31 छत्तीसगढ़-33…
Read MoreCategory: Uttarakhand
लापता लोगों की लोकेशन जानने वालों की संख्या हुई कम
आपदा प्रभावितों के परिजनों की मदद के लिए विभिन्न मोबाइल कंपनियों ने लोकेशन ट्रैकर सेवा शुरू की थी। बीएसएनएल, आइडिया, एयरटेल की इस सेवा के जरिए वह एक खास मोबाइल नंबर डायल कर पता लगा सकते थे कि उनके परिजनों ने उन्हें अंतिम काल कहां से की थी। पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज क्या लोगों ने लोकेशन के माध्यम से अपनों का पता पा लिया है, या फिर उनकी कोई खबर न पा खुद को सब्र बंधा लिया है। सवाल का जवाब मुश्किल है। लेकिन हेल्प लाइन में…
Read Moreपेयजल योजना को लेकर ग्रामीण दो धड़ों में बंटे
नई टिहरी। जौनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत सेंजी में निर्माणाधीन स्वेप पेयजल योजना को लेकर ग्रामीण दो धड़ों में बंट गए हैं। योजना निर्माण में अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने जबरन निर्माण रोक दिया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सीडीओ से मुलाकात की कहा कि ग्राम पंचायत की सहमति पर पेयजल योजना निर्माण किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग ठेकेदारी के लिए निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं। स्वेप योजना के तहत सेंजी में 27 लाख 91 हजार की लागत से…
Read Moreप्रभावित परिवारों का जल्द हो विस्थापन
घनसाली (टिहरी)। सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने आपदा से प्रभावित बूढ़ाकेदार और घुत्तु क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। कहा सरकार को जल्द ही प्रभावितों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। कहा वे जनवरी व फरवरी माह में केंद्र व राज्य सरकार को गत वर्षों के आपदा पीड़ितों की समस्याओं और आपदा से निटपने सुझाव दे चुकी थी। कहा बूढाकेदार की धर्मगंगा और भिलंगना में आई बाढ़ से दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। खेत-खलिहान तक बह चुके हैं। मगर…
Read Moreआपदा से निपटने में सरकार रही विफल:रावत
घनसाली (टिहरी)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आपदा की घड़ी में उनकी पार्टी सरकार को हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। सरकार अब तक आपदा से निपटने में नाकाम रही है। प्रदेश अध्यक्ष रावत ने कहा कि केदारनाथ तथा उत्तरकाशी में बाढ़ से तबाही में सरकार घटना के तीन दिन बाद भी राहत और बचाव कार्य नहीं कर पाई। जिससे हजारों लोग बेमौत मारे गए हैं। सरकार ने चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा की तैयारी को लेकर कोई बैठक नहीं की।…
Read Moreसैन्य सम्मान के साथ शहीद की अंत्येष्टि
गोपेश्वर। 25 जून को केदारनाथ रेस्क्यू आपरेशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में शहीद हुए आईटीबीपी के जवान अजय कुमार का मंगलवार को उनके पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अजय कुमार के पार्थिव शरीर को शहीद के भाई अशोक कुमार और अरुण कुमार ने मुखाग्नि दी। नंदप्रयाग के थिरपाक गांव निवासी अजय कुमार वर्ष 2009 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे आईटीबीपी गौचर में तैनात थे। 16/17 जून को उत्तराखंड में जलप्रलय के बाद आईटीबीपी द्वारा केदारनाथ और बदरीनाथ में रेस्क्यू…
Read Moreशहीद के पार्थिव शरीर से लिपटकर बोली मां
गोपेश्वर। शहीद अजय कुमार की मां अपने बेटे के पार्थिव शरीर से लिपट कर रोती बिलखती कहती रही मेरु अजय अब कख दिखेंण…। शहीद की मां रोते-रोते कई बार बेहोश हुई, जब होश आया तो फिर रोने, बिलखने लगी। पूरे गांव में मातम पसरा है। गांव के क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग और क्या महिला अजय की शहादत पर जहां उनका सिर गर्व से ऊंचा हो गया है, वहीं 23 वर्ष के अजय की मौत से उनकी आंखों के आंसू थम नहीं रहे हैं। केदारनाथ रेस्क्यू आपरेशन के दौरान शहीद हुए…
Read Moreकेदारनाथ हादसे से पज्याणा में छाया मातम
गैरसैंण। केदारनाथ हादसे में पज्याणा मल्ला के दो युवकों की मौत से गांव में मातम छाया है। परिजनों ने उनका क्रियाकर्म कर दिया है। ग्रामीणों ने तहसील में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर प्रशासन से दोनों युवकों को मृत घोषित करने की मांग की है। केदारनाथ के केदार मिष्ठान एवं भोजननालय में काम करने वाले विशन सिंह (39) पुत्र स्व. घीमन सिंह और मंजीत सिंह (20) पुत्र मान सिंह बीते 17 जून को केदारनाथ में आई प्रलयकारी बाढ़ में बह गए थे। प्रत्यक्षदर्शी सिलपाटा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि…
Read Moreउप प्रभागीय वनाधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने तहसील दिवस को जन सुविधा शिविरों की शक्ल दी गई। पाटी में उन्होंने दर्जा राज्यमंत्री खुशाल सिंह अधिकारी की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की। उन्होंने उप प्रभागीय वनाधिकारी के न आने पर उनका वेतन रोकने का आदेश दिया। तहसील दिवस में 51 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें अधिकांश आवासीय सुविधाओं तथा विद्युत समस्या को लेकर थी। नवीन डुंगरा की आवासविहीन महिला खीमा देवी को आवासीय सुविधा के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ जेके तिवारी, सीएमओ डा.हरीश चंद्रा, एपीडी महेश कुमार, बीडीओ केसी जोशी…
Read Moreउच्च शिक्षण संस्थानों राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण
चंपावत। उच्च शिक्षण संस्थानों, पालीटेक्निक कालेजों, मेडिकल, प्रबंधन और तकनीकी कालेजों में उपलब्ध सुविधाओं, उनकी जरूरतों, वित्तीय संसाधन, कोर्स आदि जानकारी हासिल करने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर सर्वेक्षण का काम शुरू हो चुका है। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और राष्ट्रीय प्रशासन तथा नियोजन विभाग की ओर से यह सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण की रिपोर्ट सामने आने के बाद उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए तैयार की जाने वाली प्लानिंग में आसानी हो जाएगी। अब इस तरह का सर्वेक्षण हर वर्ष कराया…
Read More