श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कुलपति ने चौरास परिसर की सुरक्षा दीवार बनाने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने बांध निर्माता कंपनी जीवीके को सुरक्षा दीवार बनाने के लिए आदेशित करने की भी गुजारिश की है। कुलपति एसके सिंह ने मंगलवार को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चौरास परिसर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अलकनंदा के रुख बदलने के कारण विश्वविद्यालय की 20 हजार वर्ग मीटर भूमि और करीब 20 करोड़ की संपत्ति खतरे की जद में आ गई है। लगातार कटाव से विवि…
Read MoreCategory: Uttarakhand
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ
कोटद्वार/कालागढ़। नये शैक्षिक सत्र की शुरूआत स्कूल कालेजों में विभिन्न कार्यक्रमाें के साथ हुई। भिक्कावाला के सेंट मेरीस हाईस्कूल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंघल ने छात्र छात्राओं से लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरूआत ईश्वर वंदना से हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंघल, श्रीमति सिंघल, प्रबंधक फादर रज्जी मैथ्यू, कैथोलिक डायसिस आफ बिजनौर गढ़वाल की शिक्षा समिति के डायरेक्टर फादर बीजू एमजे, प्रधानाचार्या सिस्टर जैंजी ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर…
Read Moreमंडलायुक्त के आश्वासन पर माने धामी, धरना खत्म
धारचूला। आपदा राहत कार्य में सुस्ताई का आरोप लगाने वाले विधायक हरीश धामी ने दूसरे दिन मंडलायुक्त के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया है। नैनीताल से आए मंडलायुक्त आरके सुधांशु ने धामी को राहत कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का भरोसा दिलाया। कहा वह खुद राहत कार्यों के संचालन में नजर रखेंगे। साथ ही धामी द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करने की बात कही गई। धामी ने कहा कि मौके पर मौजूद एसडीएम को हालात के हिसाब से बड़े निर्णय लेने का अधिकार दिया जाना…
Read Moreचार को भारत पहुंचेगा पहला दल
डीडीहाट। कैलास-मानसरोवर यात्रा का पहल दल वापसी में 4 जुलाई को भारतीय सीमा में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग ने 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। ऐसे में यात्रियों को सकुशल निकालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। पहले दल के जन संपर्क अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि दल ने कैलास पर्वत की परिक्रमा पूरी कर ली है। अब दल मानसरोवर झील की परिक्रमा कर रहा है। बताया कि मंगलवार को दल कुजु नामक स्थान पर रुका हुआ है। यह दल तकलाकोट होते हुए…
Read Moreबोल्डर की तरह फिर अड़े धामी, कुंजवाल बरसे
धारचूला, मुस्यारी (पिथौरागढ़)। प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी विपदा का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सरकार के खिलाफ मुखर धारचूला के विधायक हरीश धामी राजनीतिक बोल्डर की तरह फिर अड़ गए हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल गांवों में फंसे लोगों को निकालने प्रशासन की ढिलाई बता फिर से बरसना शुरू कर दिया है। प्रदेश में पार्टी के असंतुष्ट विधायकों ने सरकार के लिए एक बार फिर मुसीबत खड़ी की है। प्रदेश सरकार और…
Read Moreबंगापानी में फैल रही आंखों की बीमारी
डीडीहाट। आपदा अभी थमी नहीं है। लेकिन राहत कैंप में रहने वालों को आपदा के साथ दूसरी तरह की आफत भी गले लग रही है। मदकोट और जौलजीबी के बीच के बंगापानी क्षेत्र में लोग कई तरह की बीमारियों के आगोश में आने लगे हैं। बंगापानी क्षेत्र के तल्ला लुंठी, मल्ला लुंठी, बरम, मोरी आदि में उम्रदराज लोग आंखों की परेशानी झेल रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र परिहार ने बताया कि सोमवार सुबह से 30 लोगों को आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। रगड़ने पर सूजन और लालपन आने…
Read Moreव्यापारी नेता से मारपीट के विरोध में हंगामा
नैनीताल। एटूजेड कंपनी के प्रतिनिधि और व्यापारी नेता के बीच हुआ विवाद मंगलवार को विरोध, प्रदर्शन में बदल गया। प्रतिनिधि पर व्यापारी नेता के साथ कथित मारपीट का आरोप लगाते हुए नगर के व्यापारियों ने कंपनी के खिलाफ बाजार में प्रदर्शन किया और विवाद में संलिप्त प्रतिनिधि को पुलिस के हवाले कर दिया। व्यापारियों ने ऐलान किया है कि एटूजेड कंपनी नैनीताल से गोटूजेड की जाएगी और तब तक विरोध जारी रहेगा। इधर, पुलिस ने व्यापारी नेता की तहरीर पर कंपनी प्रतिनिधि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया…
Read Moreपूर्ति कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट का छापा
हल्द्वानी। क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड बनवाने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी के साथ औचक छापामारी की। रिश्वत मांगे जाने के आरोपों की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन कार्यालय में अव्यवस्था देख सिटी मजिस्ट्रेट दंग रह गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में सरलीकरण कर सभी आवेदनों को पंजीकृत करने के बाद एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। राशन कार्ड बनवाने के एवज में पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये…
Read Moreप्राथमिक शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने याचियों (शिक्षकों) के स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष अल्मोड़ा निवासी सुशीला ऐरी एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया था कि सरकार ने 17 जून 2013 को आदेश पारित कर याचियों को राउप्रावि ताड़ीखेत से बूडकोट सल्ट स्थानांतरित कर दिया। याचिकाकर्ता का कहना था कि बेसिक जिला शिक्षा अधिकारी ने 7 और 8 जून को विज्ञप्ति जारी…
Read Moreबस का इंतजार कर रही महिला को सेना के ट्रक ने रौंदा
देहरादून। सड़क किनारे सिटी बस का इंतजार कर रही महिला सेना के ट्रक की चपेट में आ गई। घायल महिला को सेना के ट्रक से ही गढ़ीकैंट स्थित आर्मी हास्पिटल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डाकरा गढ़ी निवासी मिथिलेश क्षेत्री (58) पत्नी एमएच क्षेत्री मंगलवार सुबह किसी काम से दिलाराम बाजार आई हुई थी। शाम साढ़े छह बजे के करीब वह वापस जाने के लिए वाटर वर्क्स के सामने कैंट रोड पर बस के इंतजार…
Read More