नई दिल्ली। गांधीनगर सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपियों के लिए सरकारी खर्च पर वकील (न्याय मित्र) की नियुक्ति कर दी है। इस मामले में एक जुलाई को आरोपों पर बहस शुरू होनी थी, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से वकील न होने के कारण सुनवाई टल गई। इसके मद्देनजर विशेष पोक्सो न्यायाधीश संजय गर्ग की अदालत ने अधिवक्ता गौरव वशिष्ठ की न्याय मित्र के तौर पर नियुक्ति की है। पुलिस ने इस मामले में 25 जून को आरोपी मनोज व प्रदीप के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल…
Read MoreCategory: Uttarakhand
टूटी अधिकारियों की नींद, नाले की खुदाई शुरू
भगवानपुर। ‘अमर उजाला’ द्वारा भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों की नींद टूट गई। मंगलवार सुबह अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी के लिए जेसीबी से नाले की खुदाई का काम शुरू करवाया। साथ ही इस काम में कई मजदूरों को भी लगाया है। नायब तहसीलदार ने मौके पर खड़े होकर काम की देखरेख भी की। ‘अमर उजाला’ औद्योगिक क्षेत्र में हुए जलभराव से जुड़ी समस्याओं को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है। मंगलवार को…
Read Moreविवादित कानूनगो को किया रिवर्ट
रुड़की। कार्यवाहक एसडीएम बनकर रुड़की आए पीसीएस अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अपने 20 दिन के कार्यकाल में कार्यवाहक एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आईएएस अधिकारी) के आदेशों को बदलने के साथ ही ऐसे विवादित कानूनगो को रिवर्ट कर गए, जिन पर चार माह में दो बार कार्रवाई हो चुकी है। थीथकी गांव में परमिशन से अधिक मिट्टी उठान के मामले में मंगलौर के हलका कानूनगो हुकम सिंह की संलिप्तता पाई गई थी, जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सोनिका ने उन्हें 28 मई को तहसील मुख्यालय अटैच कर दिया था।…
Read Moreकार्ड बदलकर एटीएम से निकाले 20 हजार
रुड़की। एटीएम का कार्ड बदलकर एक ग्रामीण के खाते से एक युवक ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। ग्र्रामीण को इस बात की जानकारी मंगलवार को उस समय लगी, जब वह खाते से पैसे निकालने गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नन्हेड़ा अन्नतपुर गांव निवासी सुभाष चंद ने 21 जून को रामनगर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से कुछ रुपये निकाले थे। उस समय वहां पर एक युवक भी था। युवक ने धोखे से ग्रामीण का एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से…
Read Moreप्रभावितों तक नहीं पहुंच पा रही राहत
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ, केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, रुद्रप्रयाग-दुर्गाधार-बावईं-तिलवाड़ा मोटर मार्ग, मयाली-पांजणा-बसुकेदार-गुप्तकाशी और बांसवाड़ा-मोहनखाल आदि मोटर मार्गों पर इन दिनों लगभग एक जैसी स्थिति है। सड़क किनारे लोगों की भीड़ और किसी वाहन पर बैनर लगा देख उसे रोककर जबरन सामान लेने की कोशिश। यह स्थिति कुछ स्वैच्छिक संगठनों द्वारा रोड हेड पर स्थित गांवों में राहत सामग्री वितरित करने की वजह से पैदा हो रही है। केदारघाटी में आपदा आने के बाद लोगों ने खुले हाथ से मदद पहुंचाई, लेकिन कुछ लोगों ने इसे सड़क पर ही बंटवा दिया। यह मदद प्रभावित…
Read More26 गांवों में पहुंची 383 क्विंटल राहत सामग्री
रुद्रप्रयाग। विभिन्न संस्थाओं से आ रही राहत सामग्री को जिला मुख्यालय से चॉपर के जरिए 26 गांवों तक पहुंचा दिया गया है। प्रशासन ने अब जिला मुख्यालय के अलावा गुप्तकाशी और ऊखीमठ से भी चॉपरों से राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में भेजना शुरू कर दिया है। चॉपरों से 383 क्विंटल राहत सामग्री प्रभावित लोगों को दी गई है। राहत वितरण सामग्री के नोडल अधिकारी एसडीएम पीसी दुम्का ने बताया कि राहत सामग्री में चावल, आटा, दाल, नमक और चीनी आदि के पैकेट हैं। जरूरत की सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में भेजी…
Read Moreमंदाकिनी ने निगला मोटर मार्ग
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को अगस्त्यमुनि से गुप्तकाशी तक खोलना बीआरओ के लिए चुनौती बन गया है। मंदाकिनी नदी की बाढ़ कई स्थानों पर सड़क निगल गई है। जहां सड़क थी, वहां नदी बह रही है। कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां हिल कटिंग कर सड़क बनाने लायक जगह भी नहीं बची है। ऐसे में नदी की धारा को डायवर्ट करना ही विकल्प बचा है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने अगस्त्यमुनि नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना देवल मोहल्ले में इस पर काम भी शुरू कर दिया है। 16-17 जून को मंदाकिनी…
Read Moreवीडीओ एक और जिम्मेदारी 22 ग्राम पंचायतों की
बागेश्वर। जिले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का टोटा है। हालत यह है कि यहां एक ग्राम विकास अधिकारी के पास पांच से 22 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। रिक्त पदों के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिले में कुल 397 ग्राम पंचायतें और 35 न्याय पंचायतें हैं। जिसमें से बागेश्वर ब्लाक में 181, कपकोट में 115 और गरुड़ ब्लाक में 101 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कुल स्वीकृत पद 69 हैं। इनमें से 16 पर तैनाती है जबकि 53 पद रिक्त हैं। हालत यह है कि एक ही…
Read More25 परिवार अब भी मौत के साये में
बागेश्वर। ग्राम पंचायत खुनौली के बहाली तोक के ग्रामीण पिछले पांच साल से विस्थापन की बाट जोह रहे हैं। गत दिनों आए भूस्खलन से गांव के 12 परिवारों ने बच्चों समेत छिड़िया के जंगल में शरण ले रखी है। वह वहां भी दहशत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विस्थापन होने तक सरकारी भवनों में इंतजाम करने की मांग की है। बहाली तोक में अभी भी 25 परिवार मौत के साये में रह रहे हैं। बहाली तोक के चारों ओर से भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण पूरा…
Read Moreबारिश में भी धरने पर डटे हैं ग्रामीण
कपकोट। क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद भी हाईस्कूल रातिरकेठी विद्यालय के उच्चीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण मंगलवार को भी धरने पर डटे रहे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बगैर शिक्षा के क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। विद्यालय उच्चीकरण संघर्ष संगठन के बैनर तले पंचायत भवन रातिरकेठी में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके क्षेत्र की शिक्षा विभाग उपेक्षा कर रहा है। 20 साल पुराने विद्यालय का आज तक उच्चीकरण नहीं हो सका है। ग्रामीण कई बार इस मांग को लेकर आंदोलन…
Read More