रुद्रपुर। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड में वाहन नीलामी में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। इस पर प्रबंध निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार विपणन बोर्ड ने 19 जनवरी 2009 को कुछ वाहनों की नीलामी की थी। जिसमें अनियमितताएं सामने आई हैं। सूचना अधिकार के तहत एडवोकेट सुरेंद्र नरूला ने उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड से जानकारी मांगी थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वाहनों की नीलामी 19 जनवरी 2009 को की गई थी। इसके लिए बोर्ड ने मात्र एक दिन पहले 18…
Read MoreCategory: Uttarakhand
तुमड़िया डैम के पुनर्निर्माण को 31 करोड़ मंजूर
काशीपुर। तुमड़िया डैम की मियाद 50 साल पूरी हो चुकी है। इसके पुनर्निर्माण के लिए भारत सरकार ने 31 करोड़ रुपया मंजूर किया है। जिसकी पहली किश्त के रुप में 10 करोड़ रुपया भी स्वीकृत हो गया है। निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पुनर्निर्माण कार्य आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों की सलाह से होगा। जिला ऊधमसिंह नगर में शारदा सागर, नानक सागर, बैगुल, धौरा, बौर जलाशय, हरिपुरा और तुमड़िया डैम है। सिंचाई खंड काशीपुर के अधिशाषी अभियंता आरएस आर्य ने बताया कि तुमडिया डैम को 50 साल हो गए…
Read Moreएससी-एसटी में बाप-बेटे गिरफ्तार
खटीमा। पुलिस ने धोखे से दूसरे की जमीन अपने नाम कराने और वादी पक्ष के साथ जाति सूचक शब्दों के साथ गाली गलौज करने के मामले में बाप बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अमाऊं निवासी करन सिंह ने तीन जून को दर्ज करायी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गांव के नत्थू लाल और उसके पुत्र राजेश कुमार ने उसकी जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम दर्ज करा ली। जिसकी जानकारी मिलने पर उसने जब 11 फरवरी को इस संबंध में पूछताछ की तो इन लोगों ने…
Read Moreदो पक्षों के विवाद में भगदड़, बाजार बंद
सुल्तानपुर पट्टी (बाजपुर)। दो दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने बुधवार को फिर तूल पकड़ लिया। बुधवार को दोनों पक्ष फिर भिड़ गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना स्थल यूपी-उत्तराखंड सीमा क्षेत्र होने पर दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची। यूपी पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस पर आक्रोशित एक पक्ष ने समर्थकों के साथ पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। स्थानीय पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया तो वहां भगदड़ मच…
Read Moreबहुत हुआ सहयोग, अब आंदोलन करेगी भाजपा
उत्तरकाशी। आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण कर लौटे गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत ने कहा कि हालात बदतर होते जा रहे हैं। बाढ़ के 18 दिन बाद भी शासन-प्रशासन गांवों में फंसे ग्रामीणों की सुध लेने को राजी नहीं। अब तक सहयोग दिया जा रहा है, लेकिन अब जनहित में आंदोलन किया जाएगा। एक हफ्ते तक भटवाड़ी प्रखंड के अलग-थलग पड़े गांवों का भ्रमण कर लौटे पूर्व विधायक ने कहा कि फंसे हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद सरकार स्थानीय लोगों की सुध नहीं ले रही है। गांवों…
Read Moreगंगा के उफान से कांप रही हिमवीरों की धरती
उत्तरकाशी। आपदा में जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने वाले हिमवीरों की धरती को भी कुदरत ने नहीं बख्शा। बाढ़ से आईटीबीपी मातली कैंप को भी भारी नुकसान हुआ है। यहां आवासीय कालोनी के खतरे की जद में आने पर कई परिवार संयुक्त रूप से रह रहे हैं। मातली गांव में भी कई भवन खतरे की जद में हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम गंगोत्री मार्ग पर बसे मातली पहुंची। यहां आईटीबीपी जवानों के लिए बनाई गई आवासीय कालोनी, प्रशासनिक भवन तथा अधिकारी मेस को नुकसान पहुंचा…
Read Moreशिक्षकों के लिए फिर अनशन करेंगे अभिभावक
रानीखेत। राजकीय इंटर कालेज जैनोली में प्रवक्ताओं और एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं होने से अभिभावक संघ में आक्रोश है। अभिभावक संघ का कहना है कि विभागीय अधिकारियों ने 30 जून तक शिक्षक भेजने का झूठा आश्वासन देकर पूर्व में उनका आमरण अनशन तोड़ा था। संघ ने अब 15 जुलाई से पुन: अनशन करने की चेतावनी दी है। जीआईसी जैनोली में शिक्षकों के रिक्त पद भरने के लिए अभिभावक संघ अध्यक्ष कृपाल आर्या ने एक मई से आमरण अनशन किया। छह मई को शिक्षा विभाग के अधिकारियों…
Read Moreमोहान में नवंबर में लगेगा पशु मेला
अल्मोड़ा। सल्ट ब्लाक के मोहान में पशु मेला आयोजित करने को लेकर यहां पशु मेला समिति की बैठक हुई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि मोहान (कुमेरिया) में जिला पंचायत द्वारा नवंबर में पशु मेला आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने मोहान में पशु मेला आयोजित करने को लेकर चर्चा की। तय हुआ कि मेले में राजस्व, पुलिस, पशुपालन, वन विभाग समेत सभी विभागों का सहयोग लिया जाएगा। श्री आर्या ने कहा कि पशु…
Read Moreनौ दिन बाद भी नहीं मिली हेलीकाप्टर में जगह
रानीखेत। सदर बाजार निवासी अग्रवाल परिवार भी बद्रीनाथ धाम की यात्रा के खट्टे मीठे अनुभव लेकर लौट आया है। यहां पहुंचने पर विनय अग्रवाल ने बताया कि आपदा स्थल से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए 18 जून से 27 जून तक लाइन में लगने के बावजूद जब उन्हें हेलीकाप्टर में जगह नहीं मिली तो उनके परिवार को पत्थरों की बारिश के बीच पगदंडियाें में कई किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ी। उनके दोनों बच्चे काफी सहमे हुए नजर आए। विनय कुमार अग्रवाल इन दिनों अंबाला स्थित नवोदय विद्यालय…
Read Moreसीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कटऑफ लिस्ट के तहत बुधवार को दाखिला लेने का आखिरी दिन है। छात्र-छात्राओं को यह ध्यान रखना होगा कि कॉलेज में किसी खास कोर्स की सीट फुल हो जाने पर भी उन्हें दाखिला मिलेगा। दरअसल दाखिले के लिए जितने दिन निर्धारित किए होते हैं उनमें यदि पहले ही सीटें फुल हो जाएं तब भी कॉलेज को दाखिला देना पड़ता है। छात्रों को ध्यान रखना होगा कि कई कॉलेजों में कॉमर्स में दाखिले के लिए उनके पास विकल्प हैं। कहां हैं कॉमर्स में दाखिले के…
Read More