मदद पहुंचाने का कार्य तेज करे सरकार:सांसद

नई टिहरी। आपदा प्रभावित क्षेत्र उत्तरकाशी और भिलंगना का दौरा कर जिला मुख्यालय पहुंची सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि आपदा से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के बाद अब सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाएं बहाल करने का कार्य तेज करना चाहिए। यहां पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति दयनीय है। पिछली आपदा के घावों को भरा जाता तो इस समय इतना नुकसान नहीं होता। जगह-जगह सड़कें बंद हैं, हजारों नाली खेती बह गई। सरकार को प्रभावित…

Read More

मेजर ने कांस्टेबल को पीटा, लहूलुहान

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में सेना के एक मेजर ने धाम में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की धुनाई कर दी। जब कांस्टेबल लहूलुहान हो गया तब वहां मौजूद अधिकारी बीच-बचाव को आए और मामला शांत कराया। चमोली के पुलिस अधीक्षक ने घटना पर नाराजगी जताते हुए थाना बदरीनाथ को शीघ्र रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद से धाम में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। बुधवार दोपहर को हेलीकॉप्टर से स्थानीय लोगों को जोशीमठ लाया जा रहा था। इसकी बीच धाम में तैनात पुलिस कांस्टेबल सुनील डबराल…

Read More

कुलसारी में गहराया खाद्यान्न संकट

कर्णप्रयाग। पिंडर घाटी का कुलसारी कस्बे में मां काली का सिद्धपीठ मंदिर है। पिछले दिनों पिंडर नदी में आई बाढ़ में कस्बे के 70 नाली से अधिक खेत, खेल मैदान, हेलीपैड, दो आवासीय भवन और हाईस्कूल सुनाऊं के दो कमरे समा गए है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से कस्बे में खाद्यान्न संकट गहरा गया है। स्थानीय ग्रामीण खिलाफ सिंह ने बताया कि यहां रामचंद्र पुरोहित और विनोद कुमार का मकान बारिश की भेंट चढ़ गया है। प्रभावित अन्य गांव में शरण लिए हैं। बताया कि सड़क दोनों ओर से बंद होने…

Read More

आपदा के दौर में विकास की वरीयता बदली

चंपावत। वित्तीय वर्ष को प्रारंभ हुए तीन माह का समय बीत गया है, लेकिन अब तक जिला योजना में मात्र 16 करोड़ रुपये की राशि ही मिल पाई है। जबकि इस बार की जिला योजना 43.77 करोड़ रुपये की है। शासन से धन मिलने में देरी होने पर विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है। इधर, आपदा का दौर शुरू हो जाने से कामों की वरीयता भी बदल गई है। एक तरफ सरकार की मंशा है कि विभिन्न योजनाओं के लिए मिलने वाले पैसे को वित्तीय वर्ष की समाप्ति से…

Read More

मौत से साक्षात्कार कर लौटा नेपाली जनकसिंह

लोहाघाट। नेपाल के बजांग जिले के भीम बस्ती गांव का 28 वर्षीय युवक जनकसिंह गौरीकुंड में मौत से साक्षात्कार कर सकुशल खेतीखान के पारगोशनी गांव पहुंच गया है, जहां वह परिवार के साथ पिछले 10 वर्षों से रह रहा है। जनक प्रतिवर्ष रोजगार के लिए चार धाम यात्रा में जाया करता था। इस बार वह 10 मई को गौरीकुंड के लिए रवाना हो गया था। गौरीकुंड के एक होटल में एक माह तक काम करने के बाद वह केदारनाथ गया, जहां 15 जून को उसने प्रकृति का महाविनाश अपने आंखों…

Read More

तीर्थयात्रियों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

लोहाघाट। बाराहीधाम में इस वर्ष होने वाला बग्वाल मेला नए कलेवर के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें आने वाले तीर्थयात्रियों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने मंगलवार शाम को बाराहीधाम में मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम का चार्ज लेने के बाद पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर उनका पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य बीसी जोशी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लाल सिंह चम्याल, जीडी पंतोला, बंशीधर मुरारी, बिशन चम्याल, हयात बिष्ट, रमेश राम, जसौद बिष्ट, दिवान सिंह बिष्ट, डीएन जोशी आदि ने उनका स्वागत किया।…

Read More

क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की रिपोर्ट दें

चंपावत। जिले के प्रधानाचार्यों की बुधवार को हुई बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति और विकलांग बच्चों की सूची तत्काल तैयार करने और उसकी जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजने के लिए कहा गया। इन बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति का विवरण तथा आधार कार्ड की संख्या की जानकारी भी मांगी गई। बैठक में आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने को कहा गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी डीसी गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के सभी इंटर कालेजों और हाईस्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल हुए।…

Read More

जीप और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक मरा

टनकपुर। टनकपुर-बनबसा राजमार्ग में विचई गांव के पास जीप और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक चलाने वाले की मौत हो गई, जबकि बाइक में बैठा पुलिस कर्मी घायल हो गया। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। जीप चालक मौके से फरार है। बुधवार की खटीमा के बिछुवा गांव निवासी टनकपुर न्यायालय में तैनात पुलिस का जवान राजेंद्र भट्ट (33) पुत्र एमडी भट्ट और इस्लामनगर गोहटिया निवासी बाबुदीन (45) पुत्र राशीद अहमद बाइक से टनकपुर की ओर आ रहे थे कि विचई गांव के पास…

Read More

चोरगलिया के ग्रामीणों ने ईई को घेरा

सितारगंज। चोरगलिया के गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या ग्रामीणों के लिए नासूर बन चुकी है। विद्युत विभाग के जेई से लेकर डीजीएम तक गुहार के बाद भी गांव रोशनी से दूर है। कहने को बिजली तो मिल रही है, पर बल्ब के साथ मोमबत्ती या फिर केरोसिन की डिब्बी जलानी पड़ती है। ग्रामीणों ने ईई का घिराव कर समस्या से निजात दिलाने व गांव में पोल लगवाने की मांग की। चेतावनी दी, यदि शीघ्र मांग पूरी न हुई तो मीटर उखाड़ कर विद्युत दफ्तर में रखेंगे और बिलों का भुगतान…

Read More

वाहनों की नीलामी में अनियमितता

रुद्रपुर। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड में वाहन नीलामी में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। इस पर प्रबंध निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार विपणन बोर्ड ने 19 जनवरी 2009 को कुछ वाहनों की नीलामी की थी। जिसमें अनियमितताएं सामने आई हैं। सूचना अधिकार के तहत एडवोकेट सुरेंद्र नरूला ने उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड से जानकारी मांगी थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वाहनों की नीलामी 19 जनवरी 2009 को की गई थी। इसके लिए बोर्ड ने मात्र एक दिन पहले 18…

Read More