स्वरोजगार के लिए करें प्रचार-प्रसार

नैनीताल। डीएम एएस हयांकी ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक लेकर शहरी क्षेत्र के गरीब तबके के बेरोजगारों को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए चलाए जा रहे उत्थान कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कालाढूंगी के ईओ की अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए उनका जवाब तलब करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी विप्रा त्रिवेदी को दिये। हयांकी ने उपस्थित सभी ईओ को निर्देश दिये कि उत्थान कार्यक्रम के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए आये आवेदन पत्रों के मुताबिक लाभार्थियों…

Read More

मजदूरों के भुगतान में घोटाले की आशंकाहल्द्वानी। वन निगम में मजदूरों के भुगतान के नाम पर घोटाले की आशंका है। इस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट ने आरएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

हल्द्वानी। वन निगम में मजदूरों के भुगतान के नाम पर घोटाले की आशंका है। इस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट ने आरएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। निगम की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठता रहा है। गौला खनन में भी कई बार शिकायत सामने आई थी। अब निगम द्वारा श्रमिकों के भुगतान में घोटाले की आशंका है। कथित तौर पर मजदूरों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर भुगतान किया जाने का मामला सामने आया है। आरटीआई एक्टिविस्ट गुरविंदर चड्डा ने बताया कि वन निगम में पेड़ों की जो कटान, ढुलान होता है,…

Read More

दिल्ली से आई मदद, हल्द्वानी से बंटेगी

हल्द्वानी। कांग्रेस की ओर से आपदा पीड़ितों के लिए दिल्ली से आ रही मदद के लिए हल्द्वानी के देवलचौड़ में गोदाम बना लिया गया है। स्थानीय विधायकों की हरी झंडी मिलने के बाद राहत राशि का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। पीड़ितों को तत्काल राहत देने के आदेश कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दिए हैं। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर ने सौरभ होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। श्री कपूर ने कहा कि आपदाग्रस्त इलाकों में प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। लाख…

Read More

प्रदेश में जर्जर भवनों में चल रहे 125 स्कूल

हल्द्वानी। प्रदेश में 125 स्कूल ऐसे हैं जो कि लंबे समय से जर्जर भवनों में चल रहे हैं। इनमें सर्वाधिक 45 स्कूल नैनीताल जिले में हैं जबकि कुमाऊं का ही दूसरा जिला अल्मोड़ा जर्जर भवनों के मामलों में दूसरे नंबर पर है। अल्मोड़ा जिले में 39 स्कूल जर्जर भवनों में चल रहे हैं। प्रदेश की राजधानी देहरादून जिले में जर्जर भवनों में संचालित स्कूलों की संख्या कम नहीं है। वहां ऐसे भवनों में संचालित स्कूल 22 हैं। यह आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई…

Read More

आयुर्वेद-यूनानी के तत्कालीन निदेशक सहित अन्य को नोटिस

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग में दवाई व चिकित्सा यंत्रों की खरीद में हेराफेरी के मामले में तत्कालीन निदेशक सहित अन्य को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी डा. रमाकांत शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग की तत्कालीन निदेशक डा. पूजा भारद्वाज, ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के प्रधानाचार्य डा. प्रदीप भारद्वाज, डा. पीडी शर्मा व डीएन शर्मा के विरुद्ध याचिका दायर कर वित्तीय…

Read More

नदियों के किनारे बने हैं कई सरकारी भवन

कहा जाता है कि संकट के समय शुतुरमुर्ग अपनी गर्दन रेत में यह सोचकर छिपा लेता है कि वह इससे बच जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज केदारघाटी में आई जलप्रलय के बाद सरकार ने यह फैसला तो कर लिया कि नदियों के किनारे भवनों का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा लेकिन वह इस पर अमल कैसे करेगी? राजधानी में ही नदियों के किनारे न केवल बस्तियां बल्कि सरकारी भवन तक बन गए हैं। वह भी तब जबकि पहले से ही ऐसे निर्माणों…

Read More

केदारनाथ मंदिर की सफाई के इंतजार में साधु-संत

तीर्थ स्थलों की मर्यादा बचाने के लिए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के सानिध्य में लगातार चिंतन चल रहा है। जैसे ही केदारनाथ में मंदिर की सफाई हो जाएगी, शवों का दाह संस्कार हो जाएगा। हरिद्वार से संतों का जत्था पूजा-अर्चना शुरू करने के लिए केदारनाथ पहुंच जाएगा। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मिल रहे संत स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से विभिन्न संप्रदायों के संतों का मिलना जारी है। संन्यासियों के अलावा बैरागी, उदासीन और निर्मले संत भी शंकराचार्य से मिलने पहुंच रहे हैं। सभी केदारनाथ सहित विभिन्न धर्मस्थलों की वर्तमान व्यवस्थाओं पर…

Read More

दुल्‍हन ने दूल्‍हे के ‌खिलाफ दर्ज कराया केस

दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो दूल्हा बारात लेकर ही नहीं पहुंचा। काफी कोशिश के बाद भी लड़का नहीं माना तो लड़की ने बिंदाल चौकी में मुकदमा दर्ज करा दिया। दूसरे पक्ष के लोग भी चौकी पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा हुआ। गांधी ग्राम निवासी छोटूलाल की छोटी बेटी पूनम का विवाह स्टेशनरी होलसेल का बिजनेस करने वाले महेंद्र सिंह निवासी कौलागढ़ के साथ दो माह पूर्व तय हो गया था। छोटूलाल दून स्कूल में कुक हैं और उनकी बेटी पूनम खुड़बुड़ा…

Read More

26 वर्षों के संघर्ष के बाद मिला हक

नई टिहरी। टिहरी बांध से प्रभावित किरायेदार को 26 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद न्याय मिला है। भूखंड आवंटन के लिए 1986 में पैसा जमा करने के बाद 16 वर्ष तक विभाग के चक्कर काटने पर भी सुनवाई नहीं हुई तो जिला उपभोक्ता संरक्षण में वाद दायर किया। किरायेदार के पक्ष में फैसला आने के बाद पुनर्वास निदेशालय सुप्रीम कोर्ट तक गया, वहां से भी प्रभावित के पक्ष में निर्णय होने पर आखिरकार पुनर्वास निदेशालय को ढुंगीधार में प्लाट आवंटित करना पड़ा। बांध के लिए टिहरी शहर का अधिग्रहण…

Read More

आपदा से टिहरी जिले में 81 करोड़ का नुकसान

नई टिहरी। आपदा से जिले में करीब 81 करोड़ का नुकसान हुआ है। कृषि भूमि और फसलों का नुकसान इससे अलग है। जिले के 51 संपर्क मार्ग अब भी यातायात के लिए नहीं खुले हैं। 61 पेयजल योजनाओं पर सप्लाई ठप है। ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों और खेती की मरम्मत कार्य ग्राम पंचायत मनरेगा के तहत होंगे। जिले के सह प्रभारी मंत्री फुरकान अहमद ने पत्रकारों को यह जानकारी दी है। बताया कि आपदा से जिले में सात लोगाें की मौत हुई है। 14 लोग घायल हुए…

Read More