संगीता मामले की सीबीसीआईडी जांच शुरू

बागेश्वर। मंडलसेरा में आशा वर्र्र्कर संगीता मलड़ा की मौत के मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई है। सीबीसीआईडी की टीम हल्द्वानी से यहां पहुंच चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को मामले में पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने मृतका के परिजनों के साथ ही डाक्टरों से भी पूछताछ की। सीबीसीआईडी की टीम ने कोतवाली में इस मामले से जुड़े दस्तावेजों का निरीक्षण किया। मंडलसेरा में संगीता मलड़ा की संदिग्ध हालत में 29 मई को मौत हो गई थी। इस मामले में कोतवाली में आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज…

Read More

भूस्खलन के कारण कई मकानों को खतरा

बागेश्वर। बारिश के कारण जिले के कई गांवों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। बुड़घुना गांव में मकानों और रास्तों को क्षति हुई है। झटक्वाली के ग्वाड़ गधेरे में के पास बसे परिवारों ने पुनर्वास की मांग की है। कांडा के नारायणगूंठ सिंचाई गूल ध्वस्त हो जाने से ग्रामीण परेशान हैं। बहाली में बस्ती के आसपास भूस्खलन होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के दौरे के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इधर बुड़घुना के प्रधान हरीश राम के अनुसार ग्राम पंचायत के जौलगांव में मोहन राम,…

Read More

सांसद और प्रभारी मंत्री के गृह जनपद का हाल

पौड़ी। विकास खंड पोखड़ा की 57 ग्राम पंचायतें तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों के जिम्मे है। स्टाफ के अभाव में क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। जन प्रतिनिधियों की मांग पर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज और जनपद की प्रभारी मंत्री अमृता रावत का गृह विकास खंड क्षेत्र पोखड़ा। जनपद मुख्यालय से करीब सौ किलोमीटर से अधिक का सफर तय करने के बाद पोखड़ा ब्लाक की सीमा शुरू होती है। दूर दराज होने के कारण यहां के गांव बुनियादी सुविधाओं के अभाव में है। विकास…

Read More

केंद्र सरकार से पत्र जल्द मिलने की उम्मीद

श्रीनगर। मेडिकल कालेज में नए सत्र वर्ष 2013-14 में एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे, एमसीआई की ओर से कालेज को इसके लिए संस्तुति मिल गई है। एमसीआई बोर्ड की दो जुलाई को हुई बैठक में बोर्ड ने अगले सत्र में एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए संस्तुत किया है। कालेज प्रशासन ने इसी सप्ताह संस्तुति संबंधी पत्र केंद्र सरकार की ओर से पहुंचने की उम्मीद जताई है। बीते जनवरी माह की 22 से 24 जनवरी को एमसीआई ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान का निरीक्षण किया…

Read More

आपदा के हताहतों की याद में बनाएंगे स्मृति वाटिका

कोटद्वार। आपदा की पीड़ा झेल रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। राहत सामग्री भेजने और पीड़ितों की मदद के लिए निजीस्तर पर तो लोग काम कर ही रहे हैं। विभिन्न संस्थाएं और अलग-अलग ग्रुप बनाकर भी लोग मदद जुटाने में लगे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ता आपदा में हताहत हुए लोगों की याद में स्मृति वाटिका विकसित करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि वन महोत्सव के तहत सात जुलाई तक और वृक्षारोपण दिवस 25 जुलाई को पौधे…

Read More

258 मी लंबा तटबंध क्षतिगसत

पिथौरागढ़। काली से बुरी तरह बर्बाद झूलाघाट को बचाने के लिए बचाव कार्य जल्द शुरू होगा। नदी के किनारे अस्थाई बचाव व्यवस्था के लिए तार एकत्र किया जाना लगा है। नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट में 16 जून को काली के उफान में आने से तटवर्ती क्षेत्रों में खासा नुकसान हुआ था। नदी के किनारे बना 258 मीटर लंबा तटबंध बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे दो दर्जन से अधिक दुकान और मकान एकदम खतरे की जद में आ गए। लोग अपने मकान छोड़कर दूसरी जगहों में रहने…

Read More

अपनी ही सरकार को किया कटघरे में खड़ा

मुनस्यारी। राहत कार्यों में तेजी के लिए मुनस्यारी में मंडलायुक्त ने ली बैठक में कांग्रेस नेता ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया और सुस्त मशीनरी को जमकर निशाने पर लिया। बैठक में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राम सिंह धर्मसत्तू ने राहत के नाम पर मखौल करने का आरोप लगाया। कहा कि यहां फंसे 58 लोग तीन दिन से राहत का इंतजार कर रहे हैं मगर उन्हें कोई मदद नहीं पहुंचाई गई। 28 जून को डीएम ने ली बैठक में गोरी नदी के बाई तरफ के गांवों के लोगों…

Read More

संसदीय सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक

पिथौरागढ़। संसदीय सचिव (केबिनेट स्तर) मनोज तिवारी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़क सुविधा विहीन इलाकों में घोड़े, खच्चरों और मजदूरों के माध्यम से राशन पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दूरस्थ इलाकों में बरसात भर का राशन एकत्र करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि दूरस्थ इलाकों में राशन पहुंच गया हो। राहत सामग्री प्रत्येक प्रभावित परिवार तक पहुंचाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का पता लगाने के लिए सेटेलाइट फोन का उपयोग करने को कहा। उन्होंने…

Read More

लकड़ी के चूल्हे से मिट रही पेट की आग

धारचूला। आपदाग्रस्त धारचूला क्षेत्र में लोगों को चौतरफा दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। लोगों को भी तमाम तरह की परेशानी का सामना तो पहले से ही करना पड़ रहा था, मगर अब रसोई गैस किल्लत ने नई फजीहत पैदा कर दी है। यहां के लोगों को रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को लकड़ी के चूल्हे की शरण में जाने को मजबूर होना पड़ा है। धारचूला नगर में ही 3000 से अधिक रसोई गैस उपभोक्ता हैं। जो कुमाऊं मंडल विकास निगम के इंडेन गैस वितरण केंद्र…

Read More

टूटे पुल से टूट रही गोरीपार की आस

मुनस्यारी/मदकोट। गोरीपार क्षेत्र में एकमात्र झूला पुल टूटने से तीन हजार से अधिक लोगों का संपर्क टूटा हुआ है। इन इलाकों में रसद और अन्य सामग्री की दुश्वारी हो रही है। गोरीपार क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह रावत और कैलाश कोरंगा ने बताया कि पुल टूटने से इस इलाके के लोग अलग-थलग पड़ गए हैं। क्षेत्र के 14 से अधिक गांवों के लोगों को राशन, केरोसिन आदि की किल्लत हो रही है। मुनस्यारी के घरुड़ी और मनकोट में 200 से अधिक लोग रास्ते टूटने से कट गए हैं। यहां…

Read More