हरिद्वार। आपदा में मारे गए चारधाम यात्रियों के शवों के डीएनए टेस्ट के मिलान को लेकर गाइडलाइन जारी न होने से परिजन भटक रहे हैं। डीएनए सेे मिलान के लिए दावा कहां करें, अभी तक पुलिस और प्रशासन तय नहीं कर पाया है। बुधवार को जिला अस्पताल में पहुंचे एक युवक का दावा था कि एक शव की तस्वीर उसे अपने भाई की लगी है। हालांकि शव का अंतिम संस्कार हो चुका है। ऐसे में अब केवल डीएनए की पहचान का विकल्प है। लेकिन, डीएनए कहां होगा, तय नहीं हैं।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सौतेला व्यवहार कर रही प्रदेश सरकार: संजय
लक्सर। भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर उनकी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित गांवों की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लक्सर विधानसभा के गांवों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से कई गांवों को नुकसान पहुंचा है। पहले आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य ने भी प्रभावित गांवों का जायजा नहीं लिया। अब सीएम विजय बहुगुणा ने भी यही किया।…
Read Moreसीएम के दौरे से कांग्रेसी भी दिखे नाखुश
लक्सर। क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे से ग्रामीण ही नहीं कांग्रेसी भी नाखुश दिखे। कई कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री के आने की सूचना तक नहीं दी गई। एक कांग्रेसी ने तो सीएम के दौरे को खानापूर्ति करार देते हुए राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी को शिकायत भी कर दी। बुधवार को सीएम विजय बहुगुणा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लक्सर और खानपुर का दौरा करने पहुंचे। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष निपेंद्र चौधरी और ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हें सीएम के दौरे की कोई सूचना नहीं दी गई। कांग्रेस…
Read Moreयुवती की सरेराह पिटाई, मामला थाने पहुंचा
रुड़की। एक युवक ने सरेराह युवती की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ लगती देख युवक वहां से फरार हो गया। पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। आरोपी युवक रिश्ते का भाई है। कोतवाली रुड़की अंतर्गत प्रेम मंदिर रोड पर यह घटना हुई। आदर्श नगर निवासी एक युवती उस समय कहीं जा रही थी तभी एक युवक आया और उसने युवती को रोका। दोनों के बीच कुछ बहस हुई इसके बाद युवक ने एकाएक युवती से मारपीट शुरू कर दी। तभी मौके पर भी जमा…
Read Moreक्षति का जायजा लेने पहुंची यूएनओ की टीम
रुद्रप्रयाग। जिले में दैवी आपदा से हुई क्षति का आंकलन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) का छह सदस्यीय दल रुद्रप्रयाग पहुंच गया है। दल ने जिलाधिकारी दिलीप जावलकर से क्षति का ब्यौरा लिया। टीम द्वारा केदारघाटी और मंदाकिनी घाटी के साथ ही अन्य स्थानाें पर हुए नुकसान का धरातलीय निरीक्षण किया जाएगा। एडीएम नवनीत पांडे ने टीम को केदारघाटी में हुए नुकसानाें की जानकारी दी। टीम में शामिल एनी जार्ज, रमन वरदराजन, जलील लोन, दीपक मलिक, जेआर कामथ, कौतुभ देवले ने बताया कि टीम का मुख्य कार्य जनपद…
Read Moreआपदा प्रभावितों की मदद को बढ़े हाथ
गढ़वाल। आपदा प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जहां विभिन्न संस्थाएं आगे आई हैं, वहीं प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। संस्थाओं ने आपदा प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों को रसद और अन्य जरूरी सामन बांटे, वहीं प्रशासन ने भी हेलीकॉप्टर और खच्चरों से ग्रामीणों तक राहत सामग्री पहुंचाई। पीड़ितों की मदद में जुटी संस्थाएं उत्तरकाशी। दिव्य ज्योति संस्थान ने मनेरी, डिडसारी गांव में राहत सामग्री बांटी। बुधवार को संस्थान के लोगों ने गंगा देव प्रतिमा सेवा ट्रस्ट के सहयोग से प्रभावितों को आटा, चावल, दाल वितरित किए।…
Read More18वें दिन खुला रुद्रप्रयाग-अगस्त्यमुनि मार्ग
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में आई आपदा के 18वें दिन रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि मोटर मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया। बीआरओ ने नौला पानी में बुधवार दोपहर एक बजे सड़क को आवागमन के लिए खोल दिया। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सिरोहबगड़ में भी पूर्वाह्न 11.15 बजे से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। विगत 16 जून को मंदाकनी नदी की बाढ़ से रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया था। तिलवाड़ा-अगस्त्यमुनि के बीच बीआरओ ने सड़क आवाजाही के लिए खोल दी थी, लेकिन रुद्रप्रयाग से करीब छह…
Read Moreशिक्षा विभाग के कर्मचारियों की एक न सुनी
कपकोट। रातिरकेठी हाईस्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर आंदोलित ग्रामीणों का धरना बुधवार भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कर्मचारी वार्ता को पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने उच्चीकरण से कम कोई समझौता नहीं करने की बात कही। विद्यालय उच्चीकरण संघर्ष संगठन के बैनर तले पंचायत भवन रातिरकेठी में आंदोलनकारी आज भी डटे रहे। आंदोलन समाप्त करने और विभागीय कार्रवाई की जानकारी देने के लिए खंड कार्यालय से कर्मचारी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से लंबी बात की लेकिन ग्रामीणों…
Read Moreचार से सात जुलाई तक भारी बारिश की आशंका
बागेश्वर। मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। अपर जिलाधिकारी उदय सिंह राणा ने बताया कि मौसम विभाग ने चार जुलाई से सात जुलाई तक उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इस आशंका के चलते नदी तटों पर रहने वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे। सिंचाई विभाग और नगर पालिका…
Read Moreसंगीता मामले की सीबीसीआईडी जांच शुरू
बागेश्वर। मंडलसेरा में आशा वर्र्र्कर संगीता मलड़ा की मौत के मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई है। सीबीसीआईडी की टीम हल्द्वानी से यहां पहुंच चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को मामले में पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने मृतका के परिजनों के साथ ही डाक्टरों से भी पूछताछ की। सीबीसीआईडी की टीम ने कोतवाली में इस मामले से जुड़े दस्तावेजों का निरीक्षण किया। मंडलसेरा में संगीता मलड़ा की संदिग्ध हालत में 29 मई को मौत हो गई थी। इस मामले में कोतवाली में आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज…
Read More