बांटी राहत, दीर्घकालीन योजना पर भी विचार

गढ़वाल। इस बार की आपदा में कई गांव और कस्बे तबाह हैं। बावजूद इसके फौरी तौर पर राहत सामग्री बांटने के साथ ही कई संस्थाएं दीर्घकालीन योजना के साथ भी लोगों के बीच आ रही है। कासा माउंटेन क्लेक्टिव ने उत्तरकाशी के दो हजार आपदा पीड़ितों को तत्कालिक राहत देने के साथ उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया है। कासा के सुरेश सतपथी और मनोज पांडे से बताया कि आपदा प्रभावितों की समस्याओं को उजागर करने के लिए प्रभावितों से संवाद किया जाएगा। कहा कि सरकार…

Read More

प्रशासन से उठा भरोसा, खुद थामे गैंती-फावड़े

उत्तरकाशी। आपदा से सड़क तथा संपर्क मार्गों के बंद होने से अलग-थलग पड़े गांवों के ग्रामीणों का सरकारी मशीनरी से भरोसा उठने लगा है। ऐसे में ग्रामीण स्वयं श्रमदान कर संपर्क मार्गों को खोलने में लगे हैं। ग्रामीण स्कूलों के रास्तों को भी दुरुस्त कर रहे हैं। 16- 17 जून को आई आपदा से जिले के विभिन्न गांवों की सड़क, संपर्क तथा पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे। वह अब तक सरकारी मशीनरी के गांव पहुंचने का इंतजार रहे थे, लेकिन जब कोई नहीं आया तो ग्रामीणों ने स्वयं संपर्क मार्गों…

Read More

सौड़ गांव में भू-धंसाव से 50 से अधिक घर खतरे की जद में

उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड का सौड़ गांव खतरे की जद में है। यहां भू-धसाव से कई आवासीय भवनों पर दरारें पड़ गई है। कुछ परिवार स्कूलों में तो कुछ उन्हीं असुरक्षित भवनों में रहने को मजबूर हैं। हालांकि एसडीएम गांव का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक सिर ढकने के लिए तिरपाल तक नहीं मिल पाए। डुंडा विकासखंड के सौड़ गांव के 50 से अधिक भवन 16- 17 जून को हुई बारिश से भू-धसाव की जद में आ रखे हैं। यहां कई भवनों पर दरारें आ गई हैं। गांव…

Read More

चाय विकास बोर्ड के कार्यों में तेजी लाएं : गुप्ता

अल्मोड़ा। चाय विकास बोर्ड के निदेशक और जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया है कि नौटी और चंपावत में दो चाय फैक्ट्री स्थापित कर दी गई हैं। दोनों फैक्ट्रियों में चाय का उत्पादन शुरू हो गया है। यहां निर्मित चाय देश के प्रमुख शहरों में बेचने के प्रयास किए जा रहे हैं। चाय विकास बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल कोलकाता चाय बोर्ड भेजा जा रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल वहां चाय विकास के लिए चल रही गतिविधियों का अवलोकन करेगा। श्री गुप्ता ने चाय विकास…

Read More

धांधली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी

अल्मोड़ा। दुग्ध और पशुपालन मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने भैंसियाछाना ब्लाक में दुधारु गाय खरीद मामले में जांच में तेजी लाने के निर्देश उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। सरकारी स्तर पर बरती जा रही ढिलाई और सही जानकारी नहीं होने से पात्रों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है। पशुपालन मंत्री ने कहा कि भैंसियाछाना…

Read More

स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य

अल्मोड़ा। जिले में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और चिकित्सा व्यवसायियों के लिए शासन ने जिला स्तर पर पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला पंजीकरण प्राधिकरण का गठन किया गया है। पंजीकरण कराए बगैर संस्थान और चिकित्सा व्यवसायी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे पाएंगे। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि सरकारी, गैर सरकारी अस्पतालों, ट्रस्टों, नर्सिंग होम, औषधालय क्लीनिक, प्रसूति गृह, स्वास्थ्य प्रयोगशाला, डाइग्नोस्टिक सेंटर, एक्स-रे और अन्वेषण करने वाले चिकित्सकीय संस्थानों को जिला प्राधिकरण में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।…

Read More

अवैध संबंध बने राजमिस्त्री की हत्या का कारण

रानीखेत। पंतगांव के राजमिस्त्री राधे राम की हत्या का मुख्य कारण अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। राजस्व पुलिस के अनुसार मृतक के दुभणा गांव निवासी रेवा राम की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। रेवा राम को जब इस बात का पता चला तो उसने अपने भाई दुर्गा राम के साथ मिलकर राजमिस्त्री की हत्या का तानाबाना बुन लिया। गांव में हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया। 23 जून को पंतगांव निवासी राजमिस्त्री राधे राम लापता हो गया था। 26 जून की शाम जंगल…

Read More

अनियोजित विकास और अवैध निर्माण पर लगे रोक

द्वाराहाट। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जगदीश बुधानी ने कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन, क्षेत्रीय धार्मिक पर्यटन के नाम पर उत्तराखंड में अनियोजित विकास के साथ ही तमाम अवैध निर्माण हो रहे हैं। हाल में ही आई दैवीय आपदा भी इसी का परिणाम है। यहां पत्रकारों के बातचीत में उन्होंने कहा कि हाल में आई आपदा प्राकृतिक कम मानव निर्मित ज्यादा है। एक तरफ अनियोजित विकास हो रहा है तो दूसरी तरफ अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से हो रहे हैं। राज्य गठन के बाद सत्तारूढ सरकारों ने आपदा प्रबंधन पर…

Read More

105 मिनी बैंक ऑन लाइन होंगे : भैसोड़ा

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने कहा कि अल्मोड़ा-बागेश्वर में स्थित 105 मिनी बैंकों को शीघ्र ही ऑन लाइन किया जाएगा। ऑन लाइन होने के बाद इन मिनी बैंकों के माध्यम से ग्राहकों को सहकारी बैंकों की तरह ही बैंकिंग सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को तकनीकी रूप से समृद्ध कर साधन संपन्न बनाना प्राथमिकता है। श्री भैसोड़ा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दोनों जिलों में स्थित बैंक की सभी 25 शाखाएं सीबीएस से जोड़ दी गई हैं।…

Read More

60 करोड़ से होगी तटबंधों की मरम्मत

लक्सर। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गंगा और सोलानी के क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत के लिए 60 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब तटबंधों पर पत्थरों की पेचिंग भी कराई जाएगी। इससे बाढ़ का खतरा कम हो जाएगा। प्रदेश में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यदि नवनिर्माण क्षतिग्रस्त होता है तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लक्सर में बिरला टायर फैक्ट्री के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि खानपुर और लक्सर…

Read More