बुजुर्ग ग्राहकों को एसबीआई ने किया सम्मानित

आदिबदरी। बैंक दिवस पर एसबीआई की स्थानीय शाखा ने अपने बुजुर्ग ग्राहकों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। शाखा परिसर में आयोजित बैठक में प्रबंधक दीपक शर्मा ने कहा कि विश्व में जब आर्थिक मंदी का दौर चला तो भारत इससे प्रभावित नहीं हुआ। इसमें भारतीय स्टेट बैंक और रिजर्व बैंक की कुशल नीतियां शामिल थी। इस मौके पर बुजुर्ग ग्राहक नरेंद्र चाकर, त्रिलोक रावत, जगदीश चौधरी, चंद्र प्रकाश नेगी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। जबकि डा. योगेंद्र सिंह के सहयोग से ग्राहकों का स्वास्थ्य…

Read More

प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

गोपेश्वर। जनपद के प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने बुधवार को आपद कंट्रोल रूम में सेवन डेस्क का निरीक्षण कर जिला प्रशासन से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित गांवों में समय से राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रभावितों तक राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रभारी मंत्री आज प्रभावित गांवों का स्थलीय दौरा कर अधिकारियों के साथ आपदा राहत की समीक्षा करेंगे।

Read More

15 गांवों में 17 दिन से पसरा है अंधेरा

देवाल। आपदा के 17 दिन बाद भी ब्लाक के 15 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है, जिससे इन गांवों में लघु उद्योग चौपट हो गए हैं। ब्लाक के तलौर, पदमल्ला, देवसारी, ओडल लिंगडी, चौड़, मोपाटा, नलधूरा, मेलखेत, खेता मानमती सहित अन्य गांवों में 16 जून से बिजली गायब है। चोटिंग के लक्ष्मी बिष्ट, ओडर का बालम सिंह गड़िया, देवसारी का कुंदन सिंह आदि का कहना है कि प्रशासन ग्रामीणों की समस्या से लापरवाह बना है। गांवों में कई आटा चक्कियां बंद हो गई है। आपदा…

Read More

बचाव कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

लोहाघाट। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने लधिया घाटी क्षेत्र का भ्रमण कर आपदा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परेवा गांव में सड़क मार्ग के निर्माण से गांव में मची तबाही को भी देखा, विभागीय अधिकारियों को बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय विधायक पूरन फर्त्याल ने भी क्षेत्र की ताजा परिस्थितियों की जानकारी दी। उन्होंने रीठासाहिब से लधिया नदी में पुल बनाने की मांग पर सहमति व्यक्तकी। इस पुल के बनने से परेवा, बिनवाल गांव, गोलडांडा, बमौरा, धरसों गांव के लोगों की 14 किमी की दूरी कम हो…

Read More

सुपारी देकर पत्नी ने कराई थी हत्या

बनबसा। दस दिन पूर्व गड्ढे में दबी मिली लाश के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर उसकी मौत के रहस्य का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की माने तो मृतक की पत्नी ने ही सुपारी किलरों से पति की हत्या कराई है। हत्या के लिए सुपारी किलरों से एक लाख की डील की गई है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। टनकपुर के घसियारा मंडी निवासी दान सिंह बोहरा (35) पुत्र स्व. देव सिंह बोहरा का शव गत 25 जून को मीनाबाजार…

Read More

वर्षा से आलू की फसल को भारी नुकसान

लोहाघाट। वर्षा के कारण सरकारी, गैर सरकारी संपत्ति को तो नुकसान पहुंचा ही है जिले में आलू की फसल भी बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के सामने घोर आर्थिक संकट पैदा होने जा रहा है। किसानों ने बैंकों से फसली लोन लेकर आलू की बुआई की थी। आलू की खेती पर ही हर परिवार की अर्थव्यवस्था टिकी रहती है। हर परिवार न्यूनतम 15-20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की कमाई आलू की खेती से किया करते थे। इस वर्षा ने किसानों के चेहरे मुरझा दिए हैं। उनकी…

Read More

खूनी संघर्ष में 12 लोगों पर मुकदमा

सुल्तानपुर पट्टी/ बाजपुर। पहलवानों के दो गुटों में हुए संघर्ष को लेकर मनमुटाव बना हुआ है। मामले की गंभीरता को लेकर घटना क्षेत्र के इर्द-गिर्द पुलिस बल गश्त पर रहा। बीते दिन हुए खूनी संघर्ष के मामले में यूपी पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को राज्य सीमा क्षेत्र में स्थित दुग्ध डेरी पर पहलवानों के दो गुटों के बीच पनप रहा विवाद तूल पकड़ गया था। दोनों गुटों के बीच लाठी डंडे और चाकू चले। इस दौरान…

Read More

विधायक पांडे को मिली जमानत

रुद्रपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने के आरोप में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे को तृतीय अपर सिविल जज की अदालत से जमानत मिल गई है। न्यायिक सूत्रों के मुताबिक 21 मार्च 2008 को बाजपुर के विधायक अरविंद पांडे, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी समेत 21 लोगों ने एसएसपी कैंप कार्यालय के बाहर बाजपुर में जानलेवा हमले के आरोपी हरदीप सिंह को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगाया था। इससे यातायात बाधित हो गया था। राहगीरों को परेशानी से दो-चार होना पड़ा था।…

Read More

ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत

किच्छा। हल्द्वानी रोड पर ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ग्राम गड़रियाबाग निवासी राकेश (12) पुत्र नरेंद्र गुरुवार को गांव के ही अपने साथी अर्जुन पुत्र राजेश कुमार के साथ प्राग फार्म के गेट के पास खड़ा था। इसी बीच किच्छा से हल्द्वानी की ओर जा रहे ट्रक संख्या यूके 04 ए 4616 ने दोनों…

Read More

मजदूर मिले नहीं, आईटीबीपी और पुलिस जुटी

उत्तरकाशी। मजूदर न मिलने पर आईटीबीपी और पुलिस के करीब 250 जवान भागीरथी के किनारे जड़भरत घाट में वायरक्रेट भरने में जुटे रहे। डीएम और एसपी खुद दिन भर कार्य स्थल पर बैठे रहे। पिछले वर्ष की बाढ़ के बाद सुरक्षा दीवार बनाने के लिए बहाव में छेड़छाड़ से भागीरथी ने इस बार खूब तबाही मचाई। नदी के बहाव से यहां जड़भरत मार्ग और मणिकर्णिका घाट के तटवर्टी घरों की ओर कटाव से हडकंप मचा है। प्रभावितों का कहना है कि पहले ही भागीरथी में जमा रेत-बजरी को दोनों छोरों…

Read More