आपदा से प्रभावित हुए 10 हजार लोग : सुधांशु

पिथौरागढ़। कुमाऊं डिवीजन के आयुक्त आरके सुधांशु ने कहा कि आपदा राहत के काम में प्रशासन ने संजीदगी दिखाई है मगर इसके बावजूद आपदा प्रबंधन में और सुधार की जरूरत है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि धारचूला के विधायक का धरना शासन-प्रशासन को कटघरे में खड़ा नहीं करता है बल्कि राहत कार्य में तेजी को लेकर उनकी उत्सकुता के रूप में देखा जाना चाहिए। आयुक्त ने कहा कि हेलीकॉप्टर से बुधवार तक 843 लोगों को राहत पहुंचाई गई, लेकिन पिथौरागढ़ जिले में अभी भी करीब 500 लोग फंसे हैं।…

Read More

सहकारी बैंकों की सीबीएस सेवा ठप

हल्द्वानी। जिला सहकारी एवं राज्य सहकारी बैंक की सीबीएस सेवा ग्राहकों के लिए मुसीबत बन गई है। उत्तराखंड में सहकारी बैंकों की सीबीएस सेवा नाबार्ड के माध्यम से विप्रो से संचालित है। वी सेट से जुड़े सभी जिला सहकारी बैंकों का नेटवर्क मुंबई से संचालित होता है। जुलाई पहले सप्ताह से बैंकों की सीबीएस नेवटर्किंग लड़खड़ाने से ग्राहक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बैंकों में ग्राहक लेनदेन और बैंकिंग सेवाएं बाधित होने से ग्राहकों को घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। सीबीएस सेवाएं लड़खड़ाने से बैंकों ने लीज लाइन सुविधा…

Read More

केंद्रीय डाक्टरों का दल नैनीताल पहुंचा

नैनीताल। केंद्रीय डाक्टरों की पांच सदस्यीय टीम इन दिनों विभिन्न अस्पतालों में आपदा के दौरान की जाने वाली तैयारियों का जायजा ले रही है। इसी क्रम में टीम ने बृहस्पतिवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। पानी के नमूनों जांच में टीम ने पाया कि उसमें क्लोरीन नहीं है। इस पर उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रभारी पीएमएस डा. नरेंद्र सिंह ने केंद्रीय डाक्टरों की टीम को अस्पताल में मौजूदा संसाधनों और सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहाड़ में प्रोस्टेड और थायराइड के…

Read More

भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

हल्द्वानी। बिजली की आंखमिचौली से भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जुलूस निकालकर विरोध, प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी के बीच उन्होंने दफ्तर में तालाबंदी की भी चेतावनी दी। भाजपा नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राजपुरा से तिकोनिया तक जुलूस निकाला। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय में पहुंचकर यह जुलूस सभा में बदल गया। विभागीय अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा। सौरभ सिलेलान ने उन्हें बताया कि रोजाना छह घंटे तक बिजली गुल होना आम बात है। पूछने पर विद्युतकर्मी फाल्ट होना बताते हैं।…

Read More

चेतावनी पर चूक गया प्रशासन

देहरादून। एसपी रुद्रप्रयाग की सूचना को गंभीरता से लिया गया होता तो आपदा में मरने वालों की संख्या कम हो सकती थी। एसपी रुद्रप्रयाग बरिंदर जीत सिंह ने 15 जून की सुबह ही रेंज के सभी जिलों को फैक्स कर सूचना भेजी थी कि गंगा किनारे बसे लोगों को ऊपरी स्थान पर जाने को कहा जाए। साथ ही उन्होंने केदारनाथ जिले में जाने वाले यात्रियों को रोकने के लिए ट्रेवल एजेंसियों को सूचित करने के निर्देश दिए थे। 16 जून को हुई जलप्रलय से पहले एसपी रुद्रप्रयाग ने मंदाकिनी का…

Read More

डीबीएस में भिड़े एनएसयूआई कार्यकर्ता

डीबीएस पीजी कालेज में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ पड़े। छात्र संघ कार्यालय में कुर्सी मेज पलटने से शुरू हुई लड़ाई कार्यालय से बाहर लात घूंसों में तब्दील हो गई। मौके पर मौजूद एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट में बमुश्किल कार्यकर्ताओं को समझाया। पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज कालेज में एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र संघ अध्यक्ष सुशील का किसी बात को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। देखते ही देखते छात्रों में जमकर लात घूंसे चलने लगे। झगड़ रहे छात्रों को एनएसयूआई…

Read More

सात साल में एक के भी हाथ नहीं हुए पीले

पैंतीस साल से कम उम्र की विधवा को फिर से एक खुशहाल जीवन देने के लिए सरकार की कल्याणकारी योजना का विभाग ही गला घोंट रहा है। सात सालों में एक भी महिला को विधवा पुनर्विवाह अनुदान नहीं दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी राम अवतार सिंह का कहना है कि आवेदन आते हैं तो अनुदान दिया जाता है। विभाग के प्रमुख सचिव एस राजू को इस योजना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज ‘समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड द्वारा संचालित योजनाओं का…

Read More

खतरे वाली जगह पर न करें योजनाओं की संस्तुति : हरक

नई टिहरी। जिले के प्रभारी मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि आपदा के नाम पर अधिकारी पेयजल, स्कूल, पंचायत भवन, मिलन केंद्र और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए खतरे की जद वाले स्थानों पर निर्माण करने की संस्तुति न करें। किसी भी गांव में दूषित जलापूर्ति के लिए जल संस्थान, जल निगम और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार माना जाएगा। आपदा से केदारनाथ में हुई तबाही को देखते हुए सरकार जानमाल के नुकसान को बचाने के लिए सख्त कदम उठाएगी। प्रभारी मंत्री रावत ने आपदा से हुए नुकसान के संबंध में…

Read More

…तो पेंशन के लिए आधारकार्ड जरूरी

नई टिहरी। अब समाज कल्याण विभाग से पेंशन के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। ऐसा न होने पर पेंशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। डाकघर अधीक्षक की ओर से पेंशनधारियों को यह फरमान जारी किया गया है। जबकि जिले के अधिकांश क्षेत्रों में अब तक आधारकार्ड बनने का काम भी शुरू नहीं हो पाया है। डाक विभाग के इस फरमान से पेंशनधारक परेशान हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से विधवा, विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन का वितरण डाकघरों और बैंकों के माध्यम से किया जाता है। पर्वतीय क्षेत्र में…

Read More

चाका-देवप्रयाग मार्ग दो दिनों से बंद

नई टिहरी। चाका-देवप्रयाग मोटर मार्ग दो दिनों से यातायात के लिए बंद है। तैला के समीप पहाड़ी से सड़क पर भारी मलबा आने से वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता सीसी जोशी ने बताया कि तैला में सड़क पर आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी लगाया गया है।

Read More