विजयनगर की 49 दुकानें नदी में समाई

अगस्त्यमुनि। केदारघाटी में आई आपदा के 18 दिन बाद भी अगस्त्यमुनि-विजयनगर में जीवन सामान्य नहीं हो पाया। विजयनगर झूला पुल के समीप 49 दुकानें बह गई है, तो 16 दुकानों तक जाने का रास्ता ही नहीं बचा है। झूला पुल के पार भी आठ दुकानों का संपर्क मार्ग खत्म हो चुका है। नगर में 200 से अधिक भवन बह चुके हैं। त्रासदी से उबर पाने में कितना समय लगेगा, यह कहना मुश्किल है। लेकिन वर्तमान की असामान्य स्थिति के चलते बची हुई दुकान भी बंद हैं। आजीविका और जीवन का…

Read More

नगर में 25 नहीं 60 की स्पीड से भाग रहे बाइकर्स

बागेश्वर। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी नगर में दो पहिया वाहनों की ओवर स्पीड पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे स्कूली बच्चों के अभिभावक चिंचित हैं। उन्होंने पुलिस से यातायात के मानकों का सख्ती से पालन करवाने की मांग की है। मालूम हो कि यातायात के नियम के अनुसार नगर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की गति सीमा 25 किमी प्रति घंटा है। लेकिन इस नियम की कुछ दो पहिया चालक धज्जियां उड़ा रहे हैं। वह मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों में बैखौफ 50 से 60…

Read More

संसदीय सचिव ने लिया क्षति का जायजा

कपकोट(बागेश्वर)। संसदीय सचिव हेमेश खर्कवाल और विधायक ललित फर्स्वाण ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सुदूरवर्ती गांवों का भ्रमण किया। आपदा के कारण क्षतिग्रस्त संपत्तियों के शीघ्र पुनर्निर्माण के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए। संसदीय सचिव और विधायक ने सरयू घाटी और रेबती गधेरे में बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पोथिंग गांव में पिछले साल की आपदा में क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्दी ठीक करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने साैंग क्षेत्र का भी भ्रमण किया। यहां से पिंडर घाटी के गांवों के लिए राहत…

Read More

विवेकानंद विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मानित

कपकोट । विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी ने बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। प्रबंधक जीवन सिंह शाही और प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री शाही ने कहा कि अव्वल रहे छात्रों का अनुकरण कर अन्य छात्र भी आगे बढ़ सकते हैं। विद्यालय सभागार में श्री शाही ने छात्रों से अनुशासन को अपने दैनिक जीवन में उतारने की अपील की। इंटर की बोर्ड परीक्षा में 85.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कैलाश बसेड़ा ने राज्य…

Read More

फर्जी डिग्री हासिल करने वालों पर मुकदमा

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ फर्जी डिग्री और मार्कशीट हासिल करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार जोशी ने बताया कि कुलसचिव प्रो. पीएस राणा की तहरीर पर आईपीसी की धारा 420, 467, 471 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Read More

कोर्ट में सीधे शिकायत कर सकेंगे आपदा प्रभावित

पौड़ी। आपदा प्रभावित अब खुद ही अपनी परेशानी को अदालत के समक्ष रख सकेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कोर कमेटी के अध्यक्ष ने यह व्यवस्था कर दी है। आपदा राहत के निरीक्षण को गठित विधिक सेवा प्राधिकरण की कोर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर में आपदाग्रस्त आवासीय भवनों से मलबा तो हटाया जा रहा है लेकिन उसे भवन के बाहर ही एकत्र किया जा रहा है। बारिश होने से फिर यह मलबा घरों में घुस सकता है। इसके अलावा कई प्रभावितों को प्रतिकर की राशि का भुगतान नहीं…

Read More

बाइक चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद

कोटद्वार। पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार कौडिया के पास मंगलवार की देर शाम चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति मोटर साईकिल पर आते दिखाई दिये। पुलिस ने रोका तो उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम जाहिद पुत्र हबीब निवासी मौहल्ला नोथा नहटौर और जावेद…

Read More

छह गांवों की दो हजार नाली भूमि बही

कीर्तिनगर। अलकनंदा की बाढ़ के बाद विकास खंड के करीब आधा दर्जन गांवों की दो हजार नाली से अधिक की कृषि भूमि बह गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए बांध निर्माता कंपनी जीवीके को दोषी ठहराया है। इसे लेकर जाखणी गांव में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने कंपनी से मुआवजे की मांग की। जाखणी में बुधवार को आयोजित बैठक में घिल्डियाल गांव, देवली, नैथाणा आदि के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बांध निर्माता कंपनी के डंपिंग यार्ड की वजह से छह गांवों को खतरा…

Read More

हेलीकॉप्टर से लाए गए दो जख्मी

पिथौरागढ़। आपदाग्रस्त क्षेत्र उमड़गड़ा में दो लोगों को गंभीर हाल में पिथौरागढ़ लाया गया। दोनों घायलों की स्थिति अब बेहतर है। बंगापानी से दोनों को हेलीकॉप्टर में लाया गया। धर्मराम (30) पुत्र किशन राम उमड़गड़ा निवासी पहाड़ी से लुड़के पत्थर की चपेट में आने से बुधवार शाम को गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि प्रेमा (20) के घुटने में चोट आई। दोनों को डोली से बंगापानी तक लाया गया। फिर प्रशासन ने बंगापानी से दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. एनएस कुटियाल…

Read More

180 परिवारों से अब भी दूर है सरकारी मदद

धारचूला (पिथौरागढ़)। सरकार आपदा प्रभावितों की खोज और बचाव का काम पूरा होने की बात कहकर राहत, बचाव का तामझाम समेटने की फिराक में है, लेकिन जानकर ताज्जुब होगा कि धारचूला के सोबला और न्यू सुवा के 180 बेघर परिवारों तक अब भीसरकारी मदद नहीं पहुंची है। तमाम आपदा प्रभावित खतरे के साए में अब भी नदी के किनारे और कंदराओं में टैंटों में रह रहे हैं। यह लोग फिर तबाही का शिकार बन सकते हैं। 17 जून को धौलीगंगा में आई बाढ़ ने सोबला के 100 तो न्यू सुवा…

Read More